Bengal Voting Violence 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग दर्ज की गई। सुबह 5:30 बजे से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे थे। कई इलाकों में महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे साफ है कि इस बार भी जनता मतदान को लेकर उत्साहित है।
बूथों पर हंगामा, कई जगह तनाव
मतदान के बीच कुछ इलाकों से हंगामे और झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। हुगली जिले के खानकुल में नकली पोलिंग एजेंट बैठाने के आरोप को लेकर TMC और ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। वहीं नादिया के छपरा इलाके में BJP एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। इससे चुनावी माहौल और गरमा गया है।
Bengal Voting 2026 : हावड़ा में मतदान के दौरान EVM खराब होने से हंगामा, 2 गिरफ्तार
EVM खराबी से बढ़ी परेशानी
राजरहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचनंतला, घोषपारा, केस्टोपुर और चंदीबेरिया नवजागरण क्लब बूथों पर EVM खराब होने की शिकायत सामने आई। हालांकि चुनाव अधिकारियों ने मशीनों को ठीक कर दोबारा मतदान शुरू करा दिया। इससे कुछ देर के लिए वोटिंग प्रभावित रही।
नियमों पर भी उठे सवाल
मानिकतला सीट से TMC उम्मीदवार श्रेया पांडे के घर के सामने बने पोलिंग बूथ के पास चुनावी बैनर लगे मिले। नियमों के मुताबिक, बूथ के 100 मीटर के दायरे में प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
बयानबाजी भी तेज
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हर चुनाव में बड़ी भविष्यवाणी करती है, लेकिन नतीजे हमेशा उल्टे आते हैं। उन्होंने कहा कि 2021 में BJP ने 200 सीटों का दावा किया था, लेकिन TMC ने 200 का आंकड़ा पार किया था। इस बार भी भाजपा 177 सीटों की बात कर रही है।
2021 में TMC का दबदबा
इन 142 सीटों में से 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार भी दूसरे चरण को बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि, पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जब साफ होगा कि बंगाल में जनता किसके साथ खड़ी है।
VIDEO | West Bengal Election 2026: A clash broke out between TMC and ISF supporters as tensions erupted at Booth No. 147 in Ramchandrapur under Rajhati-1 Panchayat in Khanakul in Hooghly District, over allegations of appointing fake polling agents. #AssemblyPollsWithPTI… pic.twitter.com/u2JlxmyKL3
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026