Bengal Election 2026 : हावड़ा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच हावड़ा जिले के बाली इलाके से हंगामे की खबर सामने आई है। मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कथित खराबी की सूचना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों को स्थिति संभालनी पड़ी।
EVM को लेकर लोगों का गुस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाली क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर EVM में खराबी की शिकायत सामने आई। इसके बाद वोट डालने पहुंचे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों से बहस करने लगे।
CRPF ने दो लोगों को हिरासत में लिया
स्थिति बिगड़ती देख केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने तुरंत मोर्चा संभाला। हंगामे के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मतदान जारी है।
ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। भाबनीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बाहरी पर्यवेक्षक और सुरक्षाकर्मी चुनाव में दखल दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “बाहर से इतने सारे पर्यवेक्षक आए हैं। भाजपा जो कहती है, वही हो रहा है। हमारे पोस्टर हटाए जा रहे हैं। क्या इसी तरह चुनाव होते हैं?”
Mira Road Case : कलमा पढ़ो कहकर हमला, US रिटर्न युवक का ISIS कंटेंट से कनेक्शन!
‘आतंक फैलाया जा रहा है’
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हाल में लाए गए नए लोग मनमानी कर रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान डर का माहौल बनाया जा रहा है।
दूसरे चरण की वोटिंग पर नजर
बंगाल चुनाव का दूसरा चरण बेहद अहम माना जा रहा है। कई संवेदनशील सीटों पर मतदान हो रहा है, इसलिए चुनाव आयोग और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। अब देखना होगा कि मतदान खत्म होने तक माहौल शांत रहता है या सियासी आरोप-प्रत्यारोप और तेज होते हैं।
VIDEO | Howrah, West Bengal: An EVM glitch reportedly sparks clash in Bally. CRPF personnel detain two people.#AssemblyPollsWithPTI #WestBengalPollsWithPTI
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Eyo6DGfTzf
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2026