Aayudh

Categories

Gujarat Nikay Chunav Result : गुजरात निकाय चुनाव में फिर चला मोदी मैजिक! सभी 15 सीट पर BJP का कब्जा, विपक्ष साफ

Gujarat Nikay Chunav Result

Gujarat Nikay Chunav Result : अहमदाबाद। गुजरात में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपना दबदबा साबित कर दिया है। स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा समेत बड़े शहरों में भगवा लहराता नजर आया। इस शानदार जीत के बाद आज शाम अहमदाबाद में भव्य विजयोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा शामिल होंगे।

अहमदाबाद में बीजेपी का जलवा

अहमदाबाद महानगरपालिका की कुल 192 सीटों में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटें मिलीं, जबकि आम आदमी पार्टी और AIMIM यहां खाता भी नहीं खोल सकीं। यह नतीजा साफ संकेत देता है कि राज्य की राजनीति में बीजेपी का भरोसा अब भी मजबूत बना हुआ है।

Book Scam : 33 करोड़ की किताबें खरीदीं पर छात्रों तक नहीं पहुंचीं! पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का घोटाला उजागर

सूरत में AAP को बड़ा झटका

सूरत महानगरपालिका की 120 सीटों में बीजेपी ने 115 सीटों पर कब्जा जमा लिया। कांग्रेस सिर्फ 1 सीट जीत सकी, जबकि AAP को 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा। खास बात यह है कि 2021 में AAP ने यहां 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था, लेकिन इस बार पार्टी का प्रदर्शन फीका रहा।

राजकोट-वडोदरा में भी प्रचंड जीत

राजकोट महानगरपालिका की 72 सीटों में बीजेपी ने 65 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें मिलीं। वहीं वडोदरा महानगरपालिका की 76 सीटों में बीजेपी ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई।

Mira Road Case : कलमा पढ़ो कहकर हमला, US रिटर्न युवक का ISIS कंटेंट से कनेक्शन!

कांग्रेस दूसरे नंबर पर, AAP पिछड़ी

इन चुनावों में कांग्रेस राज्यभर में दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी, लेकिन सत्ता से काफी दूर नजर आई। वहीं AAP, जिसने पिछले चुनाव में गुजरात में तीसरी ताकत बनने का दावा किया था, इस बार पिछड़ती दिखी।

AIMIM की एंट्री भी चर्चा में

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी कुछ जगहों पर असर दिखाया। दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट पर AIMIM उम्मीदवार ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को हराकर जीत दर्ज की। भुज नगरपालिका में भी पार्टी के 3 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे।

4 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने किया मतदान

26 अप्रैल को हुए मतदान में 4 करोड़ 18 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 15 नगर निगमों में 55.1% मतदान हुआ, जबकि नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में 65% से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई।

Digital Campaign Expenditure : BJP ने डिजिटल कैंपेन में 40 करोड़ से ज्यादा किया खर्च, जानिये कांग्रेस-TMC ने कितना लगाया पैसा

क्या कहते हैं नतीजे?

गुजरात के इन नतीजों ने एक बार फिर दिखा दिया कि बीजेपी का संगठन और वोट बैंक अब भी बेहद मजबूत है। विपक्ष बिखरा हुआ नजर आया, जबकि कांग्रेस और AAP को अब नई रणनीति बनानी होगी। साफ है कि गुजरात में फिलहाल बीजेपी का किला अजेय नजर आ रहा है।

महानगरपालिकाओं में भाजपा की जीत:

  • अहमदाबाद: 192 सीटों में भाजपा 99, कांग्रेस 9
  • सूरत: 120 सीटों में भाजपा 115, AAP 4, कांग्रेस 1
  • राजकोट: 72 सीटों में भाजपा 65, कांग्रेस 7
  • वडोदरा: 76 सीटों में भाजपा 49, कांग्रेस 6
  • मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड और वापी में पहली बार चुनाव हुए, इनमें कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
  • अहमदाबाद में गिनती के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।
  • क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा कांग्रेस की टिकट पर राजकोट से हार गईं।
  • AIMIM ने भुज में 3 और दिंद्रोल में 1 सीट जीती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *