Aayudh

Categories

कांग्रेस शुरू करेगी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, NEET घोटाले से लेकर युवाओं के सभी मुद्दों पर बनी विशेष समिति

MP Congress

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने NEET परीक्षा में कथित धांधली और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने युवाओं और छात्रों की समस्याओं को सुनने, सुझाव लेने और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार करने हेतु एक विशेष समिति का गठन किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने “छात्रों की गूंज” अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

युवाओं से सीधे संवाद करेगी समिति

कांग्रेस द्वारा गठित यह समिति प्रदेशभर के युवाओं और छात्रों से संवाद स्थापित करेगी। समिति युवाओं की समस्याओं, अनुभवों और सुझावों को जुटाकर उन पर कार्ययोजना तैयार करेगी और उसके क्रियान्वयन की दिशा में काम करेगी।

MP Congress Protest : TI के सिर पर फूटा मटका! बैरिकेडिंग कूदकर नपा कार्यालय में घुसे कांग्रेसी, धार में बवाल

NEET प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने पर फोकस

पार्टी का कहना है कि NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों और उससे प्रभावित छात्रों की आवाज उठाने के लिए “छात्रों की गूंज” अभियान शुरू किया गया है। अभियान के जरिए छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।

जनआंदोलन का रूप देगा कांग्रेस

कांग्रेस का दावा है कि छात्रों और युवाओं की आवाज को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। इसके तहत प्रदेशभर में युवाओं से संपर्क कर उनके मुद्दों को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उठाया जाएगा।

Maharashtra Politics : शिवसेना UBT में बड़ी हलचल! 9 में से 6 सांसद बैठक से गायब, पार्टी ने जारी किया शो कॉज नोटिस

समिति में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

युवा मामलों की इस समिति में प्रियव्रत सिंह, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, कुणाल चौधरी, हेमंत कटारे, जयस घनघोरिया, विपिन वानखेड़े, मितेंद्र दर्शन सिंह, आशुतोष चौकसे, मनीष चौधरी, पोरलाल खरते, आनंद जाट और सदफ खान को शामिल किया गया है।

युवाओं के मुद्दों पर सक्रिय होगी कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि समिति केवल NEET ही नहीं, बल्कि युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी काम करेगी। युवाओं की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *