Aayudh

Categories

PM Modi in Hardoi : PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले-5 राज्यों में BJP लगाएगी ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक!

PM Modi in Hardoi

PM Modi in Hardoi : हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई से उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भविष्य में इस एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा, जिससे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले एक्सप्रेस-वे किनारे पौधारोपण किया और सीएम योगी के साथ सड़क पर पैदल भी चले।

Sabarimala Case Hearing : मस्जिद सभी के लिए खुली इसका मतलब ये नहीं कि पूजा करने लगें… सबरीमाला मामले में वकील की दलील

मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में सफर

594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। अब तक इस दूरी को तय करने में 11 से 12 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह सफर महज 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। करीब 37,350 करोड़ रुपए की लागत से बने इस प्रोजेक्ट को तैयार होने में 5 साल लगे। इस हिसाब से प्रति किलोमीटर लागत लगभग 62.87 करोड़ रुपए रही।

PM Modi in Kashi Vishwanath : PM मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा, त्रिशूल लहराया, 108 बटुकों ने किया शंखनाद

PM का विपक्ष पर हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा विकास विरोधी और नारी विरोधी राजनीति करती है। पीएम ने दावा किया कि नारी शक्ति वंदन संशोधन के जरिए महिलाओं को 2029 से लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिल सकता था, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि कुछ दल परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकते और उत्तर प्रदेश को फिर पुराने दौर में ले जाना चाहते हैं।

बंगाल चुनाव पर भी बोले मोदी

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में चल रही दूसरे चरण की वोटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां भारी मतदान हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर वोट डाल रहे हैं। पीएम ने इसे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत बताया।

Bengal Voting Violence 2026 : हुगली में TMC ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट! नादिया में BJP एजेंट पर हमला

एक्सप्रेस-वे की खास बातें

गंगा एक्सप्रेस-वे 12 जिलों से होकर गुजरेगा और इसमें कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। हर 75 किलोमीटर पर पेट्रोल पंप, ट्रॉमा सेंटर, फूड कोर्ट और पब्लिक कन्वीनियंस सेंटर बनाए गए हैं। सड़क पर रंबल स्ट्रिप भी बनाई गई हैं, जिससे हादसों की संभावना कम होगी।

देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप

इस एक्सप्रेस-वे की सबसे खास बात शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास बनी 3.5 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप है, जहां रात में भी एयरफोर्स के फाइटर जेट उतर सकेंगे। इसे देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप बताया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे अब सिर्फ सड़क परियोजना नहीं, बल्कि यूपी के विकास, रक्षा और व्यापार का नया कॉरिडोर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *