Aayudh

Categories

Ghaziabad Fire : 15 मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 4 फ्लोर चपेट में; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Ghaziabad Fire

Ghaziabad Fire : उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह एक 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी की 9वीं मंजिल पर लगी, जिसके बाद देखते ही देखते कई फ्लोर इसकी चपेट में आ गए। ऊंची-ऊंची लपटों और घने धुएं से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

9वीं मंजिल से शुरू होकर कई फ्लोर तक पहुंची आग

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8:30 बजे टावर-डी के एक फ्लैट में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैलते हुए 7 से 8 मंजिलों तक पहुंच गई। बिल्डिंग से निकलती आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं।

Bengal Voting Violence 2026 : हुगली में TMC ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट! नादिया में BJP एजेंट पर हमला

जान बचाकर सीढ़ियों से भागे लोग

गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले लोग समय रहते बाहर निकल आए। कई परिवार सीढ़ियों के रास्ते नीचे भागे। घर जलता देख कई महिलाएं रो पड़ीं। सोसाइटी में रहने वाले लोगों में डर और घबराहट का माहौल बन गया।

धुएं से लोगों का दम घुटा

आग के बाद पूरी बिल्डिंग और आसपास के हिस्से में धुआं भर गया। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Sabarimala Case Hearing : मस्जिद सभी के लिए खुली इसका मतलब ये नहीं कि पूजा करने लगें… सबरीमाला मामले में वकील की दलील

14 दमकल गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ऊपरी मंजिलों में लगी आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन की मदद ली जा रही है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।

आसपास की बिल्डिंग भी खाली कराई गई

सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस और एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

Mira Road Case : कलमा पढ़ो कहकर हमला, US रिटर्न युवक का ISIS कंटेंट से कनेक्शन!

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *