King Charles Vs Trump : वॉशिंगटन डीसी। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया। चार्ल्स ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि अगर ब्रिटिश न होते, तो आज अमेरिकी फ्रेंच बोल रहे होते।
ट्रम्प के पुराने बयान का दिया जवाब
किंग चार्ल्स ने कहा, “आपने हाल ही में कहा था कि अगर अमेरिका नहीं होता तो यूरोप आज जर्मन बोल रहा होता। तो मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि अगर हम ब्रिटिश न होते, तो आप लोग फ्रेंच बोल रहे होते।”
A lot of jokes from King Charles tonight.
“You recently commented, Mr. President, that if it were not for the United States, European countries would be speaking German. Dare I say that if it wasn’t for us, you’d be speaking French” pic.twitter.com/9EyxNMLxCR
— Acyn (@Acyn) April 29, 2026
उनका इशारा 18वीं सदी की उस लड़ाई की तरफ था, जब उत्तरी अमेरिका पर कब्जे को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस के बीच संघर्ष हुआ था। उस युद्ध में ब्रिटेन की जीत हुई थी, जिसके बाद अमेरिका में ब्रिटिश प्रभाव मजबूत हुआ।
ट्रम्प ने दावोस में कहा था ‘जर्मन बोलते यूरोपियन’
इससे पहले जनवरी में दावोस समिट के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि अगर दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका ने दखल न दिया होता, तो यूरोप के लोग आज जर्मन या जापानी बोल रहे होते। ट्रम्प का कहना था कि अमेरिका ने यूरोप की आजादी बचाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी।
व्हाइट हाउस जलाने का किस्सा भी सुनाया
चार्ल्स ने व्हाइट हाउस में चल रहे निर्माण कार्य पर भी मजाक किया। उन्होंने कहा कि ईस्ट विंग में बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसके बाद मुस्कुराते हुए बोले, “हमने भी 1814 में व्हाइट हाउस के रियल एस्टेट डेवलपमेंट की कोशिश की थी।” असल में वह 1814 की उस ऐतिहासिक घटना की ओर इशारा कर रहे थे, जब ब्रिटिश सैनिकों ने व्हाइट हाउस में आग लगा दी थी।
बोस्टन टी पार्टी का भी जिक्र
चार्ल्स ने डिनर को बोस्टन टी पार्टी से बेहतर बताया। बोस्टन टी पार्टी 1773 में हुई थी, जब अमेरिकी उपनिवेशवासियों ने ब्रिटिश टैक्स के विरोध में समुद्र में चाय फेंक दी थी। इसे अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत माना जाता है।
ट्रम्प ने भी किया मजाक
जब ट्रम्प की बोलने की बारी आई तो उन्होंने चार्ल्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में ऐसा भाषण दिया कि डेमोक्रेट्स भी खड़े होकर तालियां बजाने लगे। ट्रम्प ने मजाक में कहा, “चार्ल्स ने वो कर दिखाया, जो मैं कभी नहीं कर पाया।”
ट्रम्प को मिला खास तोहफा
किंग चार्ल्स अपने साथ ब्रिटेन की ओर से खास उपहार भी लाए। उन्होंने ट्रम्प को ब्रिटिश पनडुब्बी HMS की घंटी भेंट की, जो 1944 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लॉन्च हुई थी। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के साझा इतिहास और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। साथ ही मुस्कुराते हुए बोले, “अगर कभी हमें बुलाना हो, तो बस घंटी बजा दीजिए।”
Bengal Voting 2026 : हावड़ा में मतदान के दौरान EVM खराब होने से हंगामा, 2 गिरफ्तार
राजा बनने के बाद पहला अमेरिका दौरा
यह किंग चार्ल्स का राजा बनने के बाद पहला अमेरिका दौरा है। उन्होंने कहा कि यह उनका 20वां अमेरिका दौरा है, लेकिन पहली बार वे किंग के रूप में आए हैं। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब ब्रिटेन और अमेरिका के बीच ईरान और मिडिल ईस्ट नीति को लेकर कुछ मतभेद भी सामने आए हैं। बावजूद इसके, दोनों देशों ने इस मुलाकात में रिश्तों को मजबूत करने का संदेश दिया।
NOW: President Trump gets a laugh as he hosts King Charles at the White House.
“I want to congratulate Charles on having made a fantastic speech today at Congress.”
“He got the Democrats to stand, I’ve never been able to do that.” pic.twitter.com/Jr7CmmEdsi
— Fox News (@FoxNews) April 29, 2026