Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर का विरोध तेज! गुस्साई महिलाओं ने मीटर उखाड़कर बिजलीघर फेंके

Smart Meter Protest : उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। जटई फीडर से शुरू हुआ यह आक्रोश अब घुरुकुआ इलाके तक पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के बीच घुरुकुआ, नगला कदम और नियामतपुर गांवों की सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और विद्युत निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में मीटर लेकर निकलीं महिलाएं प्रदर्शन का अंदाज भी बेहद अलग और आक्रोश से भरा हुआ था। महिलाएं अपने घरों में लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर उखाड़कर हाथों में लेकर पैदल ही घुरुकुआ सब-स्टेशन की ओर बढ़ीं। नारेबाजी करते हुए वे बजहेरा फीडर पहुंचीं और वहां बिजलीघर परिसर में मीटर फेंक दिए। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा साफ नजर आया। 8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के लिए ज्ञापन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी, यहां जानिए सारी अपडेट बढ़े हुए बिजली बिल से नाराजगी चरम पर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो गई है। उनका कहना है कि पहले जहां 400-500 रुपये मासिक बिल आता था, वहीं अब वही बिल बढ़कर 2000 रुपये तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक यह बढ़ोतरी उनकी आय के मुकाबले बेहद ज्यादा है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। बिल भरने के बाद भी कट रही बिजली महिलाओं ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि समय पर बिल जमा करने के बावजूद उनकी बिजली काट दी जाती है। इससे उन्हें रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में बिजली कटौती ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है, जिससे आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया है। Indore Drone Surveillance : इंदौर पुलिस का नया हाईटेक कदम! अब ड्रोन से होगी निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल और फायर सेफ्टी पुराने मीटर लगाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं बिजलीघर का घेराव कर रही महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी हालत में स्मार्ट मीटर स्वीकार नहीं करेंगी। उनकी मुख्य मांग है कि इन मीटरों को हटाकर फिर से पुराने मीटर लगाए जाएं। इस विरोध में सर्वती देवी, शीलादेवी, ओमवती देवी, पार्वती, सुखदेवी, श्रीमती देवी, आशा देवी, गुड्डी देवी और भूदेवी समेत कई महिलाएं शामिल रहीं। प्रशासन ने साजिश की आशंका जताई इस पूरे मामले पर ग्रामीण एसडीओ योगेश कुमार शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि इस विरोध के पीछे कुछ शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है। उन्होंने थाना नगला सिंघी को सूचना देकर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को भी कहा गया है। Dhar Accident Update : एक और गंभीर घायल की मौत, धार हादसे में अब तक 16 मौतें, आज होगा अंतिम संस्कार स्मार्ट मीटर के फायदे समझाने की कोशिश अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता और सही बिलिंग सुनिश्चित करना है। प्रशासन अब गांव-गांव जाकर लोगों को इस योजना के फायदे समझाने की तैयारी कर रहा है, ताकि गलतफहमियों को दूर किया जा सके और विरोध को शांत किया जा सके।
8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के लिए ज्ञापन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ी, यहां जानिए सारी अपडेट

8th Pay Commission : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग से जुड़े ज्ञापन जमा करने की समय सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। पहले यह आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई थी, लेकिन अब संबंधित पक्ष 30 मई 2026 तक अपने सुझाव और ज्ञापन जमा कर सकेंगे। इस फैसले को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें अपने मुद्दों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। NC-JCM के अनुरोध के बाद लिया फैसला यह समय सीमा बढ़ाने का निर्णय National नेशनल काउंसिल – ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की ओर से किए गए अनुरोध के बाद लिया गया है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार से अपील की थी कि बड़ी संख्या में हितधारकों को सुझाव तैयार करने और जमा करने के लिए अधिक समय दिया जाए। सरकार ने इस मांग को स्वीकार करते हुए प्रक्रिया को और समावेशी बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है। 8th Pay Commission : 18 हजार से अब 72,000 रुपये होगी सैलरी! 8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट सभी हितधारकों से मांगे सुझाव सरकार ने सेवारत कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, यूनियनों, संस्थानों और आम नागरिकों तक से सुझाव आमंत्रित किए हैं। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक ऑनलाइन स्ट्रक्चर्ड फॉर्मेट उपलब्ध कराया है, जिससे हर व्यक्ति अपने सुझाव व्यवस्थित तरीके से दर्ज कर सके। यह कदम इस बात को सुनिश्चित करता है कि वेतन और पेंशन से जुड़े फैसले अधिक पारदर्शी और व्यापक राय के आधार पर लिए जाएं। ऑनलाइन पोर्टल पर ही स्वीकार होंगे सुझाव ज्ञापन जमा करने के लिए केवल आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म का ही उपयोग किया जा सकता है। MyGov (innovateindia.mygov.in) और 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट पर ही यह सुविधा उपलब्ध है। आयोग ने साफ किया है कि कागज पर लिखे दस्तावेज, ईमेल या PDF फॉर्मेट में भेजे गए सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा। इससे पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और व्यवस्थित बनाया गया है। सुझाव जमा करने की प्रक्रिया बेहद आसान ज्ञापन जमा करने के लिए सबसे पहले आपको MyGov पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। यह प्रक्रिया मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए OTP या पासवर्ड से पूरी की जा सकती है। लॉग इन करने के बाद उपलब्ध फॉर्मेट में अपने सुझाव दर्ज कर सबमिट करना होगा। यह आसान प्रक्रिया ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। Iran- US War Update : कच्चा तेल 126 डॉलर के पार! ईरान का तंज- अब 140 डॉलर तक जाएगा… रिपोर्ट और लागू होने की टाइमलाइन क्या है? आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कुल 18 महीने का समय दिया गया है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, जबकि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा रहा है। हालांकि अंतिम वेतन संशोधन तभी लागू होगा, जब केंद्र सरकार इसकी सिफारिशों को मंजूरी देगी। एरियर मिलने की संभावना, कर्मचारियों को उम्मीद पिछले 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुभव को देखें तो वेतन संशोधन अक्सर पिछली तारीख से लागू किया जाता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें भी 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं। अगर लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बकाया (arrears) भी मिलने की संभावना है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा फायदा मिल सकता है।
Indore Drone Surveillance : इंदौर पुलिस का नया हाईटेक कदम! अब ड्रोन से होगी निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल और फायर सेफ्टी

Indore Drone Surveillance : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस कमिश्नरेट अब स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक बड़ा और प्रभावशाली कदम उठा चुका है। बदलते समय के साथ अपराध के तरीके भी हाईटेक होते जा रहे हैं, ऐसे में पुलिस ने भी तकनीक का सहारा लेकर खुद को अपग्रेड करने की रणनीति अपनाई है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए अब अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक को शामिल किया गया है, जिससे निगरानी और प्रतिक्रिया दोनों में तेजी आएगी। लाइव डेमो में दिखी हाईटेक तैयारी डीआरपी लाइन में आयोजित लाइव डेमो के दौरान इंदौर पुलिस ने अपनी नई तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस डेमो में दिखाया गया कि किस तरह ड्रोन रियल-टाइम में फुटेज भेजते हैं और कंट्रोल रूम से पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। इस पहल से यह साफ हो गया कि आने वाले समय में पुलिसिंग सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आसमान से भी निगरानी होगी। Dhar Accident Update : एक और गंभीर घायल की मौत, धार हादसे में अब तक 16 मौतें, आज होगा अंतिम संस्कार संवेदनशील इलाकों पर अब रहेगी पैनी नजर इंदौर पुलिस अब ड्रोन की मदद से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों, अपराध संभावित इलाकों और शैडो एरिया पर लगातार नजर रखेगी। ऐसे कई इलाके होते हैं जहां पुलिस की पहुंच तुरंत नहीं हो पाती, लेकिन ड्रोन के जरिए वहां भी निगरानी संभव हो सकेगी। इससे अपराध होने से पहले ही संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक कर रोकने में मदद मिलेगी और शहर में सुरक्षा का स्तर और मजबूत होगा। ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण में मिलेगी मदद तेजी से बढ़ते शहर में ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। ऐसे में ड्रोन तकनीक पुलिस के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। बड़े आयोजनों, त्योहारों या जाम की स्थिति में ड्रोन के जरिए रियल-टाइम अपडेट मिलेंगे, जिससे ट्रैफिक को डायवर्ट करने और भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी होगी। कंट्रोल रूम से सीधे निर्देश देकर मौके पर मौजूद टीमों को तुरंत एक्शन लेने में मदद मिलेगी। MP Census Duty : छतरपुर में जनगणना ड्यूटी पर मृत शिक्षक का नाम, 2 साल पहले हो चुका था निधन फायर सेफ्टी में भी ड्रोन का नया रोल इंदौर पुलिस ने फायर सेफ्टी को भी ध्यान में रखते हुए इस तकनीक को अपनाया है। आगजनी की घटनाओं में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, और ऐसे समय में ड्रोन बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। फायर फाइटिंग ड्रोन और फायर बॉल एक्सटिंग्विशिंग सिस्टम के जरिए ऊंची इमारतों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेजी से पहुंचकर आग पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पाया जा सकेगा, जिससे बड़े नुकसान को रोका जा सकेगा। हाईटेक फीचर्स से लैस हैं ड्रोन इंदौर पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन आधुनिक तकनीक से पूरी तरह लैस हैं। इनमें हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन, थर्मल इमेजिंग और रियल-टाइम वीडियो ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इन सुविधाओं के कारण रात के समय या खराब मौसम में भी निगरानी आसान हो जाएगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और सटीक निर्णय लिया जा सकेगा। MP Guest Teachers Protest : भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, बोले- वादे पूरे करो वरना आंदोलन तेज होगा पुलिस कमिश्नर का बयान इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह (Santosh Kumar Singh) ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग के तहत ड्रोन तकनीक को शामिल करना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इससे न केवल निगरानी मजबूत होगी, बल्कि ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और फायर सेफ्टी जैसे क्षेत्रों में भी सुधार आएगा। उनका कहना है कि पुलिस का लक्ष्य है कि तकनीक के जरिए शहर को और ज्यादा सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए। तकनीक के सहारे बदलेगा सुरक्षा का चेहरा कुल मिलाकर, इंदौर पुलिस अब पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़ते हुए तकनीक के सहारे सुरक्षा व्यवस्था को एक नए स्तर पर ले जाने की दिशा में काम कर रही है। ड्रोन की यह पहल न सिर्फ पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाएगी, बल्कि नागरिकों में भी सुरक्षा का भरोसा मजबूत करेगी। आने वाले समय में यह मॉडल दूसरे शहरों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है। यहां देखिये डेमो वीडियो
Iran- US War Update : कच्चा तेल 126 डॉलर के पार! ईरान का तंज- अब 140 डॉलर तक जाएगा…

Iran- US War Update : वॉशिंगटन डीसी। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड 126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इसकी कीमत करीब 126.31 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची, जो मार्च 2022 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। फिलहाल कीमत करीब 125 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। अमेरिका-ईरान तनाव बना मुख्य वजह रिपोर्ट्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर ब्रीफिंग दी जानी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने “छोटे लेकिन ताकतवर हमलों” की योजना तैयार की है, जिसका मकसद ईरान पर दबाव बनाकर उसे बातचीत की टेबल पर लाना है। इस खबर के सामने आते ही तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। वहीं ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने तंज कसते हुए कहा कि तेल की कीमतें 140 डॉलर तक जा सकती हैं। Share Market Today : सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; जानिए क्या है आज के मार्केट का हाल बड़े अपडेट पिछले 24 घंटों में कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। अमेरिका ने पिछले दो महीनों में युद्ध पर 25 अरब डॉलर खर्च किए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने राइफल के साथ फोटो साझा कर सख्त रुख दिखाया है। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कर अमेरिका पर जहाज और तेल कब्जाने का आरोप लगाया है। वहीं लेबनान में 12 लाख से अधिक लोगों पर भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा भारत और ईरान के बीच विदेश मंत्रियों स्तर पर बातचीत भी हुई है। भारत-ईरान के बीच अहम चर्चा भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान क्षेत्रीय हालात, समुद्री सुरक्षा और युद्धविराम जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका की कार्रवाइयों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों, खासकर फारस की खाड़ी और होर्मुज क्षेत्र में असुरक्षा बढ़ी है। अमेरिका की आर्थिक और सैन्य कार्रवाई अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए आर्थिक कदम भी उठाए हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के अनुसार, करीब 45 करोड़ डॉलर की ईरानी क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई है। साथ ही, दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS Gerald R. Ford 300 दिनों की लंबी तैनाती के बाद अब अमेरिका लौट रहा है। यह जहाज ईरान से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहा है। Dhar Accident Update : एक और गंभीर घायल की मौत, धार हादसे में अब तक 16 मौतें, आज होगा अंतिम संस्कार बातचीत में फंसे बड़े मुद्दे अमेरिका और ईरान के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन पा रही है। इनमें परमाणु कार्यक्रम, यूरेनियम भंडार, होर्मुज जलडमरूमध्य, आर्थिक प्रतिबंध, युद्ध का मुआवजा और क्षेत्रीय प्रभाव जैसे मुद्दे शामिल हैं। ट्रम्प के सामने कानूनी चुनौती अमेरिका में युद्ध शक्तियाँ संकल्प (War Powers Resolution) 1973 के तहत राष्ट्रपति को बिना संसद की मंजूरी के 60 दिनों के भीतर सैन्य कार्रवाई के लिए अनुमति लेनी होती है। डोनाल्ड ट्रम्प को 1 मई तक यह मंजूरी लेनी होगी। हालांकि, अमेरिकी संसद में इस मुद्दे पर मतभेद हैं और कुछ सांसद इस युद्ध के खिलाफ हैं। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि आगे अमेरिका की रणनीति क्या होती है। PM Modi in Hardoi : PM मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले-5 राज्यों में BJP लगाएगी ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक! वैश्विक असर की आशंका तेल की कीमतों में यह उछाल वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा संकेत है। अगर तनाव और बढ़ता है, तो ऊर्जा संकट और महंगाई दोनों में तेजी आ सकती है। फिलहाल दुनिया की नजर मिडिल ईस्ट की स्थिति पर टिकी हुई है।
Share Market Today : सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; जानिए क्या है आज के मार्केट का हाल

Share Market Today : मुंबई। शेयर बाजार में 30 अप्रैल को जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है और यह 23,900 के स्तर पर है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो, मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 694 अंक या 0.90% नीचे 76,801 पर और निफ्टी 210 अंक या 0.87% नीचे 23,963 पर था। Bengal Voting Percentage : हिंसा के बीच बंगाल में 5 बजे तक 90% वोटिंग, ममता बोलीं- CRPF हमले में बुजुर्ग की मौत किन सेक्टर्स में गिरावट? निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा लूजर रहे। निफ्टी प्राइवेट बैंक, इंफ्रा, रियल्टी, सर्विसेज, मेटल, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और एफएमसीजी के साथ लगभग सभी सेक्टर्स लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ-साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में भी गिरावट देखी गई। वैश्विक कारण बाजार गिरने की तीन मुख्य वजहें बताई जा रही हैं: ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ने की आशंका अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर MP Census Duty : छतरपुर में जनगणना ड्यूटी पर मृत शिक्षक का नाम, 2 साल पहले हो चुका था निधन ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर के पार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। 2022 के बाद यह पहली बार है जब कच्चा तेल इस स्तर पर पहुंचा है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंता बढ़ने से तेल की कीमतों में तेजी आई है। FII और DII का डेटा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कल 2,468.42 करोड़ रुपये की निकासी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,262.17 करोड़ रुपये का निवेश किया। King Charles Vs Trump : व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स का ट्रम्प पर मजाकिया तंज, बोले- हम न होते तो आप फ्रेंच बोल रहे होते कल बाजार में रही थी तेजी कल यानी 29 अप्रैल को बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 609 अंक (0.79%) ऊपर 77,496 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 182 अंक (0.76%) ऊपर 24,178 पर बंद हुआ था।
Dhar Accident Update : एक और गंभीर घायल की मौत, धार हादसे में अब तक 16 मौतें, आज होगा अंतिम संस्कार

Dhar Accident Update : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटा के पास जियो पेट्रोल पंप के नजदीक रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। MP Video Viral : एमपी में फिर पेशाबकांड, भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र कर पीटा फिर मुंह पर किया पेशाब पिकअप वाहन का फट गया टायर जानकारी के अनुसार करीब 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अमझेरा की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार के चलते अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और 3-4 बार पलट गया। इसके बाद सड़क की दूसरी ओर जाकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। MP Census Duty : छतरपुर में जनगणना ड्यूटी पर मृत शिक्षक का नाम, 2 साल पहले हो चुका था निधन आज होगा अंतिम संस्कार घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, वहीं कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। सभी मृतक अमझेरा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके गांवों के लिए रवाना कर दिया गया है। आज सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीएम- सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। MP Guest Teachers Protest : भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, बोले- वादे पूरे करो वरना आंदोलन तेज होगा वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भी दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है।
Bengal Voting Percentage : हिंसा के बीच बंगाल में 5 बजे तक 90% वोटिंग, ममता बोलीं- CRPF हमले में बुजुर्ग की मौत

Bengal Voting Percentage : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दोपहर 3 बजे तक जहां 78.68% मतदान हुआ था, वहीं शाम 5 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 89.99% पहुंच गया। भारी संख्या में मतदाता बूथों पर पहुंचे और कई जगह लंबी कतारें नजर आईं। CRPF पर गंभीर आरोप हालांकि मतदान के बीच राजनीतिक माहौल भी काफी गरम रहा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने केंद्रीय सुरक्षा बल CRPF पर गंभीर आरोप लगाए। कोलकाता में उन्होंने कहा कि कई बूथों पर बंगाल पुलिस नहीं है और CRPF ने सब कुछ कब्जे में ले लिया है। ममता ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, वोटरों के साथ मारपीट हुई और महिलाओं-बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों को सीमा की रक्षा करनी चाहिए, न कि किसी पार्टी की। Bengal Election Violence : EVM में BJP का बटन टेप लगाकर किया बंद! भाजपा कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़, जानिये कहां -कहां हुई हिंसा भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल दूसरी ओर भाजपा ने भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। पार्टी ने दावा किया कि डायमंड हार्बर के फालता क्षेत्र में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाकर उसे ब्लॉक किया गया। इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो संबंधित बूथों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। पूर्वी बर्धमान में बम की सूचना पूर्वी बर्धमान जिले के बिरुरी इलाके में एक प्राथमिक स्कूल के पास बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि बूथ नंबर 35 से 200-300 मीटर दूर एक संदिग्ध बैग पड़ा है। #WATCH | Biruri, Purba Bardhaman: On the information of a bomb found near Biruri Primary School, Investigation Officer Binoy Kumar Ghosh says, “At 9:30 AM, we received a phone call that a bomb was found 200-300 meters from booth number 35. Our team reached the spot. A bag was… https://t.co/uu4Ek1jKvn pic.twitter.com/Uw6ARiwRBg — ANI (@ANI) April 29, 2026 मौके पर पहुंचने पर बैग में बम बरामद हुए। इसके बाद बम निरोधक दस्ते (BDDS) को बुलाया गया, जिसने बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बम वहां कैसे पहुंचे। Bengal Voting Violence 2026 : हुगली में TMC ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट! नादिया में BJP एजेंट पर हमला भवानीपुर सीट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा भवानीपुर सीट पर भी हाई-वोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला। यहां ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को एक बूथ पर TMC समर्थकों ने घेर लिया और “चोर-चोर” के नारे लगाए। ये बड़े चेहरे मैदान में इस चरण में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (भबानीपुर), विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (भबानीपुर), राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम), सोवंदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) और बीजेपी के अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी), रूद्रनील घोष (शिबपुर) शामिल हैं। सीपीआई(एम) की मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), कलातन दासगुप्ता (पानीहाटी) और आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी चुनावी मैदान में हैं। MP Video Viral : एमपी में फिर पेशाबकांड, भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र कर पीटा फिर मुंह पर किया पेशाब गौरतलब है कि जिन 142 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 123 सीटों पर 2021 में TMC ने जीत दर्ज की थी। पहले चरण में 152 सीटों पर 93% रिकॉर्ड मतदान हुआ था। अब पूरे राज्य की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
MP Census Duty : छतरपुर में जनगणना ड्यूटी पर मृत शिक्षक का नाम, 2 साल पहले हो चुका था निधन

MP Census Duty : मध्य प्रदेश। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग से प्रशासनिक लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जनगणना कार्य के लिए जारी सूची में ऐसे शिक्षक का नाम शामिल कर ड्यूटी लगा दी गई, जिनका करीब दो साल पहले निधन हो चुका था। इस घटना ने विभागीय कामकाज और रिकॉर्ड व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2023 में हो गया था निधन, फिर भी लगा दी ड्यूटी जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षक हरिश्चंद्र जैन का निधन 15 अप्रैल 2023 को हो गया था। इसके बावजूद हाल ही में मकान सूचीकरण और जनगणना प्रशिक्षण के लिए जारी सूची में उनका नाम शामिल कर जिम्मेदारी सौंप दी गई। इससे साफ है कि संबंधित विभाग के रिकॉर्ड समय पर अपडेट नहीं किए गए और अधिकारियों को यह तक पता नहीं था कि शिक्षक अब जीवित नहीं हैं। MP Guest Teachers Protest : भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, बोले- वादे पूरे करो वरना आंदोलन तेज होगा प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल किसी मृत कर्मचारी के नाम पर ड्यूटी लगना सिर्फ एक तकनीकी गलती नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे प्रशासनिक लापरवाही और सिस्टम की बड़ी खामी के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड अपडेट नहीं होंगे, तो जनगणना जैसे बड़े कामों की विश्वसनीयता भी प्रभावित होगी। अधिकारियों ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब जब मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो अखिल राठौर और आदित्य सोनकिया की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया। आरोप है कि अधिकारियों ने मामले से दूरी बनाने की कोशिश की। MP Video Viral : एमपी में फिर पेशाबकांड, भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र कर पीटा फिर मुंह पर किया पेशाब जांच और कार्रवाई की मांग घटना सामने आने के बाद शिक्षक संगठनों और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। लोगों ने मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सरकारी रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया को तुरंत दुरुस्त किया जाए। सिस्टम पर बड़ा सवाल यह मामला दिखाता है कि सरकारी विभागों में डेटा अपडेट और मानव संसाधन प्रबंधन की प्रक्रिया कितनी कमजोर है। अगर मृत कर्मचारियों के नाम तक सूची से नहीं हट रहे, तो बाकी प्रशासनिक कार्यों की स्थिति क्या होगी- यह बड़ा सवाल बन गया है।
MP Guest Teachers Protest : भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, बोले- वादे पूरे करो वरना आंदोलन तेज होगा

MP Guest Teachers Protest : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को प्रदेशभर से आए हजारों अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जुटे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले किए गए वादों पर अब तक अमल नहीं हुआ है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने लंबित मांगें पूरी करने की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने अतिथि शिक्षकों के लिए गुरुजियों की तर्ज पर नीति लागू करने, सीधी भर्ती में बोनस अंक देने और वार्षिक अनुबंध लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इससे प्रदेशभर के शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान ने भी अतिथि शिक्षकों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। MP Video Viral : एमपी में फिर पेशाबकांड, भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र कर पीटा फिर मुंह पर किया पेशाब 30 अप्रैल के बाद बेरोजगारी का खतरा मोर्चा के पदाधिकारियों रामचंद्र नागर और के.सी. पवार ने कहा कि सरकार वार्षिक अनुबंध के वादे से पीछे हट रही है। इसके चलते करीब सवा लाख अतिथि शिक्षकों के 30 अप्रैल के बाद बेरोजगार होने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने मांग की कि सीधी भर्ती, प्रमोशन और ट्रांसफर से प्रभावित अनुभवी शिक्षकों को खाली पदों पर प्राथमिकता से समायोजित किया जाए। ई-अटेंडेंस और मानदेय भुगतान पर नाराजगी प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता ने कहा कि ई-अटेंडेंस सिस्टम में तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती, जिससे मानदेय कट जाता है। कई मामलों में सितंबर माह का भुगतान भी लंबित है। Bengal Election Violence : EVM में BJP का बटन टेप लगाकर किया बंद! भाजपा कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़, जानिये कहां -कहां हुई हिंसा अनुभव का पूरा लाभ देने की मांग पदाधिकारी बी.एम. खान ने कहा कि 2008 से कार्यरत शिक्षकों को उनके अनुभव का पूरा फायदा नहीं मिल रहा। अभी स्कोर कार्ड में सिर्फ 5 साल का अनुभव जोड़ा जाता है, जबकि इसे बढ़ाकर हर वर्ष 10 अंक (अधिकतम 100 अंक) किया जाना चाहिए। अतिथि शिक्षकों की मुख्य मांगें नियमितीकरण के लिए विशेष विभागीय परीक्षा आयोजित हो कम से कम 30% पद अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित हों भर्ती में 50% पद आरक्षित किए जाएं हर साल बोनस अंक दिए जाएं 12 माह का वार्षिक अनुबंध लागू हो बीमा, पीएफ और स्वास्थ्य सुविधा मिले 13 आकस्मिक और 3 ऐच्छिक अवकाश दिए जाएं ई-अटेंडेंस की गड़बड़ी दूर कर काटा गया मानदेय लौटाया जाए Ghaziabad Fire : 15 मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 4 फ्लोर चपेट में; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद ऐसे होती है नियुक्ति अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति स्कूलों में खाली पदों पर अस्थायी रूप से की जाती है। इसके लिए GFMS पोर्टल पर पंजीयन, आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति दी जाती है। कितना मिलता है मानदेय? वर्ग-1 : ₹18,000 प्रतिमाह वर्ग-2 : ₹14,000 प्रतिमाह वर्ग-3 : ₹10,000 प्रतिमाह अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से स्कूलों में सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी समाधान नहीं मिला, इसलिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
MP Video Viral : एमपी में फिर पेशाबकांड, भोपाल में बदमाशों ने युवक को निर्वस्त्र कर पीटा फिर मुंह पर किया पेशाब

MP Video Viral : मध्य प्रदेश। भोपाल के कमला नगर इलाके में वर्चस्व की लड़ाई का खौफनाक मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक 22 वर्षीय युवक का कथित तौर पर अपहरण किया, फिर उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट, लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी लगातार हमला करते रहे। घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। वीडियो का मकसद इलाके में डर का माहौल बनाना बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद जांच तेज कर दी है। Bengal Election Violence : EVM में BJP का बटन टेप लगाकर किया बंद! भाजपा कैंडिडेट की कार में तोड़फोड़, जानिये कहां -कहां हुई हिंसा पहले कमला नगर, फिर हनुमानगंज थाने पहुंचा मामला पीड़ित ने रविवार को कमला नगर थाने पहुंचकर शिकायत दी थी। शुरुआती जांच में घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र का निकलने पर केस हनुमानगंज पुलिस को भेजा गया। मंगलवार देर रात वहां मामला दर्ज किया गया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। पुलिस बोली- बयान के आधार पर केस दर्ज हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि कुछ गंभीर आरोप शुरुआती बयान में सामने नहीं आए थे, जिनकी अब जांच की जा रही है। PM Modi in Kashi Vishwanath : PM मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा, त्रिशूल लहराया, 108 बटुकों ने किया शंखनाद आरोपी हाल ही में जेल से छूटे पुलिस के अनुसार इस मामले में प्रेम थापा, गट्टू पिस्टल और एक नाबालिग का नाम सामने आया है। तीनों कमला नगर थाना क्षेत्र के बदमाश बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों हाल ही में जेल या बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर आए थे। बस स्टैंड बुलाकर की वारदात बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को बहाने से नादरा बस स्टैंड बुलाया, जहां उसे पकड़कर सुनसान जगह ले जाया गया। वहां कपड़े उतरवाकर मारपीट की गई और धारदार हथियार से भी हमला किया गया। गैंगवार और वर्चस्व की आशंका पुलिस जांच में यह मामला गैंगवार और आपसी वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा माना जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पीड़ित भी एक आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। Ghaziabad Fire : 15 मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग, 4 फ्लोर चपेट में; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद आरोपी फरार, दबिश जारी घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, खासकर तब जब अपराधी खुलेआम वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।