Share Market Today : मुंबई। शेयर बाजार में 30 अप्रैल को जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है और यह 23,900 के स्तर पर है।
जानकारी के मुताबिक, ऑटो, मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:17 बजे सेंसेक्स 694 अंक या 0.90% नीचे 76,801 पर और निफ्टी 210 अंक या 0.87% नीचे 23,963 पर था।
किन सेक्टर्स में गिरावट?
निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा लूजर रहे। निफ्टी प्राइवेट बैंक, इंफ्रा, रियल्टी, सर्विसेज, मेटल, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और एफएमसीजी के साथ लगभग सभी सेक्टर्स लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ-साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में भी गिरावट देखी गई।
वैश्विक कारण
बाजार गिरने की तीन मुख्य वजहें बताई जा रही हैं:
ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर
कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ने की आशंका
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर
MP Census Duty : छतरपुर में जनगणना ड्यूटी पर मृत शिक्षक का नाम, 2 साल पहले हो चुका था निधन
ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर के पार
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। 2022 के बाद यह पहली बार है जब कच्चा तेल इस स्तर पर पहुंचा है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर चिंता बढ़ने से तेल की कीमतों में तेजी आई है।
FII और DII का डेटा
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कल 2,468.42 करोड़ रुपये की निकासी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,262.17 करोड़ रुपये का निवेश किया।
कल बाजार में रही थी तेजी
कल यानी 29 अप्रैल को बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 609 अंक (0.79%) ऊपर 77,496 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 182 अंक (0.76%) ऊपर 24,178 पर बंद हुआ था।