MP BJP: बृजगोपाल लोया बने नए प्रदेश मीडिया प्रभारी, बीजेपी में आशीष अग्रवाल का बढ़ा कद, बने राष्ट्रीय मीडिया संयोजक
भाजपा ने आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी है। वहीं बृजगोपाल लोया को मध्यप्रदेश भाजपा का नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

MP BJP Media Incharge: मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष अग्रवाल को पार्टी संगठन में एक बार फिर अहम जिम्मेदारी मिली है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया है। इससे पहले अगस्त में उन्हें राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी। आशीष अग्रवाल इससे पहले मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मध्यप्रदेश भाजपा ने रायसेन के बृजगोपाल लोया को पार्टी का नया प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनकी नियुक्ति की है। यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आशीष अग्रवाल का बढ़ा कद
मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष अग्रवाल का संगठन में एक बार फिर कद बढ़ा है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। आशीष अग्रवाल अब भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की भूमिका में नजर आएंगे। मध्यप्रदेश भाजपा में मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए अहम माना जा रहा है। प्रदेश स्तर पर मीडिया और संगठन के बीच समन्वय की भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के मीडिया संबंधी कामकाज की जिम्मेदारी मिलेगी।
बृजगोपाल लोया बने नए प्रदेश मीडिया प्रभारी
आशीष अग्रवाल के राष्ट्रीय संगठन में जाने के बाद मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश मीडिया प्रभारी पद खाली हो गया था। अब प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रायसेन के बृजगोपाल लोया को नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
बृजगोपाल लोया इससे पहले भाजपा के मीडिया विभाग में सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब उन्हें प्रदेश मीडिया विभाग की कमान मिलने के बाद पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार से जुड़े मुद्दों पर भाजपा का पक्ष मीडिया के सामने रखने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही प्रवक्ताओं के बीच समन्वय और महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी की प्रतिक्रिया तैयार कराने में भी उनकी भूमिका रहेगी।



.jpg&w=3840&q=75)
