नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला! विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी ये 12 ट्रेनें, जानें कब तक मिलेगी सुविधा
नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। विंध्याचल स्टेशन पर 12 ट्रेनों को 26 अक्टूबर तक अस्थायी ठहराव दिया जाएगा

Navratri Special Train: शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनाने के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। विंध्याचल स्टेशन पर 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 26 अक्टूबर तक जारी रहेगी। वहीं, मैहर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।
विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी ट्रेनें
नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल पहुंचते हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग शहरों के बीच चलने वाली 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को विंध्याचल स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव दो-दो मिनट का रहेगा।
इस व्यवस्था के तहत मुंबई, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, भागलपुर, दानापुर, पाटलिपुत्र और बनारस सहित कई शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
इन 12 ट्रेनों को मिलेगा अस्थायी ठहराव
- 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस: रात 10:30 से 10:32 बजे तक।
- 12142 पाटलिपुत्र–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: शाम 4:05 से 4:07 बजे तक।
- 15945 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: सुबह 5:50 से 5:52 बजे तक।
- 15946 डिब्रूगढ़–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: शाम 7:05 से 7:07 बजे तक।
- 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गुवाहाटी एक्सप्रेस: सुबह 5:50 से 5:52 बजे तक।
- 15648 गुवाहाटी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: शाम 7:05 से 7:07 बजे तक।
- 12335 भागलपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: शाम 7:05 से 7:07 बजे तक।
- 12336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–भागलपुर एक्सप्रेस: सुबह 5:50 से 5:52 बजे तक।
- 12295 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु–दानापुर एक्सप्रेस: रात 1:40 से 1:42 बजे तक।
- 12296 दानापुर–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस: रात 12:35 से 12:37 बजे तक।
- 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस एक्सप्रेस: रात 10:15 से 10:17 बजे तक।
- 12168 बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: दोपहर 12:10 से 12:12 बजे तक।
मैहर से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार रहेगी सीमित
नवरात्र मेले के दौरान मैहर स्टेशन पर सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय संभावित परिचालन बदलावों का ध्यान रखें।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और अन्य परिचालन संबंधी अपडेट की जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जरूर जांच लें।





