‘हनुमान अंश’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! 100 गुना ज्यादा कमाई करने वाली बनी पहली फिल्म
हनुमान अंश भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अपनी कुल लागत का 100 गुना से ज्यादा कमा चुकी है।

Hanuman Ansh Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में दशर्क भक्ति पर आधारित फिल्में खूब पसंद कर रहा है। इसमें बड़ा चमत्कार 'हनुमान अंश' ने कर दिया है। मात्र 2 करोड़ में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 205.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। मतलब यह अपनी लागत से 100 गुना से भी ज्यादा कमा चुकी है।
₹200 करोड़ रुपये का पार किया आंकड़ा
36वें दिन 'हनुमान अंश' ने 5,743 शो से 10.50 करोड़ की नेट कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में कुल नेट कलेक्शन अब तक 173.63 करोड़ है। सैकनिल्क के अनुसार 'हनुमान अंश' ने नॉर्थ अमेरिका में प्री-सेल्स से लगभग 95 लाख रुपये कमाए हैं। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर को विदेश में रिलीज हुई थी।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हैवान’ को भी छोड़ा पीछे
‘हनुमान अंश’ की खास उपलब्धि यह भी रही कि छठे हफ्ते में यह पहली बार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नंबर एक फिल्म बनी। शुक्रवार को फिल्म ने ₹10.50 करोड़ कमाए, जबकि उसी दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ₹9.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, नई रिलीज ‘हैवान’, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं, ने पहले दिन करीब ₹3 करोड़ की कमाई की। इस तरह ‘हनुमान अंश’ ने दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?
विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक दुखी युवक लक्ष्मीनारायण की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद भगवान की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। उत्तर भारत की यात्रा के दौरान वह जीवन, मृत्यु और इंसानी दुखों से जुड़े सवालों के जवाब तलाशता है और आगे चलकर नीम करौली बाबा के रूप में प्रसिद्ध संत बनता है। फिल्म में शोभिनव सत्य के अलावा विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भागवंदास पटेल नजर आते हैं। इस तरह महज ₹2 करोड़ की लागत से शुरू हुई ‘हनुमान अंश’ अब ₹200 करोड़ के क्लब में पहुंचकर बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट्स में अपनी जगह बना चुकी हैं।






