मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी की जयंती पर किया नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बापू के सत्य, अहिंसा और सेवा के संदेश को याद किया।
.jpg&w=3840&q=75)
Gandhi Jayanti 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी की जयंती पर नमन किया। और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों और देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम ने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने आचरण में उतारकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने की प्रदेशवासियों से अपील की है।
सत्य और अहिंसा का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना आधार बनाकर मानवता और विश्व शांति के लिए एक नई राह दिखाई। उनके विचार आज भी सामाजिक सद्भाव, शांति और सेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं।
‘समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान दें’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों से महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने अपील की।

