MP में ₹65 तक महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, रीवा में सबसे ज्यादा रेट, जानें अपने शहर के नए दाम
मध्यप्रदेश में 1 अक्टूबर से 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹65 तक महंगा हो गया। रीवा में ₹3066, भोपाल में ₹2815 और इंदौर में ₹2919.50 नया रेट है।
MP Commercial Gas Cylinder Price: त्योहारी सीजन की शुरुआत में ही तेल कंपनियों ने एक अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹70 रुपए तक महंगा कर दिया है। मध्य प्रदेश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹62.50 से लेकर ₹65 तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भोपाल में ₹2,815 इंदौर में ₹2,919
नए रेट लागू होने के बाद भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर ₹2,815, इंदौर में ₹2,919.50, जबलपुर में ₹3,030, ग्वालियर में ₹3,037 और उज्जैन में ₹2,980 का हो गया है।
रीवा में सबसे महंगा, 26 जिलों में 3 हजार के पार
मध्यप्रदेश में रीवा में कमर्शियल सिलेंडर का रेट सबसे ज्यादा ₹3,066 पहुंच गया है। इसके बाद सिंगरौली में ₹3,064, सतना और नरसिंहपुर में ₹3,063.50, कटनी में ₹3,062.50 और पन्ना में ₹3,061 का रेट है। प्रदेश के 26 जिलों में सिलेंडर 3 हजार रुपए या इससे ज्यादा में ही मिलेगा।

घरेलू गैस सिलेंडर पर नहीं बढ़े दाम
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बावजूद 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के रेट में बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर के लिए अक्टूबर में नया मूल्य लागू नहीं हुआ है। दिए गए रेट के अनुसार भोपाल में घरेलू सिलेंडर ₹947.50, इंदौर में ₹970, जबलपुर में ₹948.50, ग्वालियर में ₹1025.50 और उज्जैन में ₹1001.50 में उपलब्ध है।
होटल-रेस्टोरेंट और कारोबार पर पड़ेगा असर
कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है। ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की रसोई लागत बढ़ सकती है। खासकर त्योहारी सीजन और आने वाले शादी सीजन में कैटरिंग कारोबार पर इसका असर पड़ने की संभावना है।

.jpg&w=3840&q=75)
.jpg&w=3840&q=75)