Asian Games 2026: भारत को 10वां गोल्ड; तीरंदाजी में 3, शूटिंग में 1 गोल्ड, फाइनल में महिला हॉकी टीम
जापान के आइची नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की गोल्डन शुरुआत हुई।
.jpg&w=3840&q=75)
Asian Games 2026: बुधवार यानी 30 सितंबर को आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने आज अब तक चार गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल कर ली है। चिकिथा, प्रितिका और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम की तरफ से खेलते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इसके बाद एशियन गेम्स के मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी के खिताबी मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने भी गोल्ड अपने नाम किया। आज के दिन भारत को तीरंदाजी से तीन तो वहीं शूटिंग में एक गोल्ड मेडल हासिल हुआ। इसके साथ भारत के 10 गोल्ड समेत 60 मेडल हो गए हैं। वह ईरान को पीछे छोड़कर मेडल टैली में 7वें नंबर पर पहुंच गया है।
आर्चरी और शूटिंग में आया गोल्ड मेडल
भारत के लिए 30 सितंबर का दिन काफी शानदार रहा है, जिसमें आर्चरी के महिला और पुरुष दोनों टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी मिली। इसमें भारतीय महिला टीम में प्रिथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम और चिकिता तनिपर्थी की तिकड़ी ने कमाल दिखाते हुए गोल्ड मेडल मैच में चीन की टीम को 238-234 के अंतर से मात देने के साथ पदक पर अपना कब्जा किया। वहीं इसके बाद आर्चरी के मिक्स्ड इवेंट में चिकिथा-साहिल की जोड़ी ने फाइनल मैच में शूट ऑफ तक जाने के बाद साउथ कोरिया की जोड़ी को मात दी और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। आर्चरी में आज के दिन का तीसरा गोल्ड मेडल पुरुष कंपाउंड इवेंट में आया जिसमें साहिल-गणेश और कुशल की तिकड़ी ने चीन की टीम को 238-237 के स्कोर से मात देने के साथ स्वर्ण पदक जीता। शूटिंग में भी ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में नीरू ढांडा और कायनन चेनाई की जोड़ी गोल्ड मेडल पर कब्जा करने में कामयाब रही।
बॉक्सिंग में आए 2 ब्रॉन्ज
बॉक्सिंग में प्रियंका घंघास को विमेंस 60 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यू से 4-1 से हार मिली। उन्हें ब्रॉन्ज मिला। वही कपिल पोखरियाने पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खाबिबुल्लाएव के खिलाफ 4-1 से हार के बाद ब्रॉन्ज जीता।
लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
महिला हॉकी में भारत का फाइनल टिकट
भारत ने सेमीफाइनल में 5 बार की चैम्पियन दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम के सामने गोल्ड मेडल के साथ लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल करने का मौका है। भारत का गोल्ड मेडल मैच चीन से होगा। यह मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।
मेडल टैली में 7वें नंबर पर भारत
भारत ने एशियन गेम्स के 11वें दिन 4 गोल्ड जीते। इनमें 3 गोल्ड तीरंदाजी और 1 शूटिंग में आया। इसके साथ भारत के 10 गोल्ड समेत 60 मेडल हो गए हैं। वह ईरान को पीछे छोड़कर मेडल टैली में 7वें नंबर पर पहुंच गया है।




-1.jpg&w=3840&q=75)

