एशियन गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड, 2 मिनट में आए 2 मेडल, कबड्डी-स्क्वैश में भी टीम इंडिया का धमाल
भारत को एशियन गेम्स में शुक्रवार को सिर्फ 2 मिनट के अंदर दो मेडल मिले, जिसमें एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल रहा।

Asian Games 2026: ऐची-नागोया एशियाई खेल 2026 के छठे दिन भारत ने शानदार आगाज किया। निशानेबाजों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश की पदक संख्या 19 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही एशियन गेम्स की मेडल टैली में भारतीय दल ने जबरदस्त छलांग लगाई है। पहले वह एक गोल्ड के साथ 15वें नंबर पर था, जबकि अब 12वें नंबर पर पहुंच गया है। सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने सुबह 9 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड दिलाया। इसके तुरंत बाद 9:02 बजे ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में भारतीय को सिल्वर दिलाया।
शूटिंग में आया गोल्ड
कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गोल्ड मेडल जीता, इस तरह एशियन गेम्स 2026 में भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया। उनका फाइनल स्कोर 484.6 था, जो दूसरे नंबर पर मौजूद साउथ कोरिया से 6.6 पॉइंट ज़्यादा था।
सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने 484.6 का स्कोर करके नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया और एशियन गेम्स में 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में पहला गोल्ड जीता।
50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में सिल्वर
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार, रुद्राक्ष पाटिल की टीम ने 50 मीटर 3 पोजिशन राइफल शूटिंग में सिल्वर जीता। वे चीन से 4 पॉइंट्स से हार गए। भारतीय टीम का स्कोर 1762 रहा, जबकि चीन की टीम का 1766।
शूटिंग में अब तक 10 मेडल, पहला गोल्ड
भारत को 2026 एशियन गेम्स में शूटिंग में पहला गोल्ड मिला है। भारतीय निशानेबाज अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

-1.jpg&w=3840&q=75)

