Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 मेडल, पाकिस्तान को टेबल टेनिस में किया क्लीन स्वीप
एशियन गेम्स-2026 के पहले दिन भारत के हिस्से दो मेडल आए थे लेकिन दूसरे दिन भारतीय एथलीट्स का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला और चार मेडल आए।
-1.jpg&w=3840&q=75)
Asian Games 2026: आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। भारत ने अबतक 6 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत को अभी तक कोई गोल्ड मेडल नहीं मिला है। भारत को शूटिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेडल हासिल हुए हैं।
इन खिलाड़ियों ने दिलाए मेडल
हिमांशु ढिल्लों ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर और रुद्रांश पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस इवेंट में चीन के शेंग लिहाओ ने 254.2 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं भारत के हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने 252.4 अंक हासिल किए। भारत के ही रुद्रांश पाटिल 230.9 अंक के साथ तीसरे पर रहे और ब्रॉन्ज मेडल जीता।
इससे पहले एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत ने 10 मीटर एयर राइफल मेंस टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। हिमांशु और रुद्रांश उस टीम का भी हिस्सा थे। अब हिमांशु ने सिंगल्स में सिल्वर और रुद्रांश ने ब्रॉन्ज जीता। इसी के साथ भारत के अब कुल 6 मेडल हो चुके हैं।
इंडिया को महिला हॉकी और कबड्डी में भी मिली जीत
इंडिया को महिला हॉकी और कबड्डी में भी जीत मिली। लेकिन, टेबल टेनिस में भारत की दोनों टीमों ने पाकिस्तान को हराया। खास बात यह रही कि पाकिस्तानी खिलाड़ी एक भी गेम नहीं जीत सके।
मेडल टैली में 12वें स्थान पर भारत, चीन नंबर-1
भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। उसके खाते में अब 4 सिल्वर समेत 6 मेडल हैं। चीन 23 गोल्ड समेत 38 मेडल लेकर पहले स्थान पर है।
जापान 8 गोल्ड समेत 32 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 5 गोल्ड समेत 23 मेडल के सहारे तीसरे स्थान पर है।


