ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर
Brendan Taylor Record: जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी ब्रैंडन टेलर अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
Brendan Taylor Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को हरारे में पहले वनडे मैच के लिए मैदान पर उतरते ही जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर ने इतिहास रच दिया। वह पुरुषों के वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी बन गए और उन्होंने भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने का रिकॉर्ड अब जिम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने 22 साल और 146 दिन के लंबे वनडे करियर के साथ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तेंदुलकर ने 22 साल और 91 दिन तक वनडे क्रिकेट खेला था। ब्रैंडन टेलर ने 2004 में अपने करियर की शुरुआत की थी और वे आज भी खेल रहे हैं।
मेंस वनडे क्रिकेट में सबसे लंबा करियर
- 22 साल 146 दिन - ब्रेंडन टेलर (ZIM, 2004–2026)
- 22 साल 91 दिन - सचिन तेंदुलकर (IND, 1989-2012)
- 21 साल 184 दिन - सनथ जयसूर्या (SL, 1989-2011)
- 20 साल 272 दिन - जावेद मियांदाद (PAK, 1975-96)
- 20 साल 187 दिन - सीन विलियम्स (ZIM, 2005-25)
ब्रैंडन टेलर ने 2004 में किया था ODI डेब्यू
40 साल के ब्रेंडन टेलर ने 20 अप्रैल 2004 को अपना वनडे डेब्यू किया था। 31 अगस्त 2025 के बाद अब वह 15 सितंबर 2026 को जिम्बाब्वे के लिए मैच खेल रहे हैं। अभी तक सबसे लंबे वनडे करियर के मामले में वह तीसरे नंबर पर थे लेकिन अब टॉप पर आ गए हैं। ब्रेंडन टेलर का वनडे करियर 22 साल और 146 दिन लंबा हो गया है।
टेलर ने 2021 में लिया था संन्यास
40 साल के टेलर ने 2021 में संन्यास ले लिया था। 2022 में ICC के एंटी-करप्शन और एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने पर उन पर साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगा था। प्रतिबंध पूरा करने के बाद वे 2025 में संन्यास से लौटे हैं।
टेलर 2004 में जिम्बाब्वे के सबसे शानदार बल्लेबाजों में शामिल हुए थे। वे जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

