'2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', विराट कोहली का बड़ा बयान; कहा- ट्रॉफी के लिए पूरी जान लगा दूंगा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले से पहले विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है।

Virat Kohli: दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप भारत के लिए उनका आखिरी विश्व कप होगा जिसमें खिताब जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह अपना सब कुछ झोंक देंगे। 37 साल के कोहली अब सिर्फ एक प्रारूप में खेल रहे हैं। उन्होंने रविवार (26 सितंबर) से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला से पहले ‘जियोस्टार’ से बातचीत में अपने भविष्य को लेकर यह बात कही। रोहित शर्मा ने भी वनडे विश्व कप पर रिएक्शन दिया।
क्या बोले विराट कोहली ?
विराट कोहली ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में बताया, "वर्ल्ड कप विदेशी परिस्थितियों में खेला जाएगा। इसमें आपकी बहुत ऊर्जा और मेहनत खरक खर्च होती है। मेरे लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही मेरी प्रेरणा का स्रोत है। यह ऐसा होगा कि मैं पूरी जान लगा दूंगा”।
विराट ने कहा कि 50-ओवर फॉर्मेट अपने आप में एक अलग चुनौती पेश करता है। यह एक ही दिन में ढाई टी20 मैच खेलने के समान होता है और पूरे टूर्नामेंट में ऐसे ही 10 मुकाबले खेलना वाकई चुनौतीपूर्ण होगा।
कोहली ने अपनी सोच में बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘क्या बदला है? सबसे पहले यह कि मैंने खुद से वादा किया कि अधिक स्वतंत्रता के साथ खेलूंगा। लोग मुझसे क्या अपेक्षा रखते हैं, इसकी चिंता किए बिना खेलूंगा। मैं चीजों को संतुलित करके खेलूंगा।' मुझे भरोसा है कि मेरे साथ अन्य खिलाड़ी जो हैं, वो बहुत अच्छे हैं और स्थिति संभालना जानते हैं।
विराट का वर्ल्ड कप से रिश्ता बेहद खास है
विराट कोहली का वनडे वर्ल्ड कप से रिश्ता बेहद खास और ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने साल 2011 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में कदम रखा था और अपने पहले ही टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया था। 2 अप्रैल 2011 की वह ऐतिहासिक रात भला कौन भूल सकता है, जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर 28 साल बाद विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। उस जीत के बाद युवा विराट कोहली का अपने सीनियर्स को कंधों पर उठाकर मैदान का चक्कर लगाना हर भारतीय के ज़हन में आज भी ताज़ा है। 2011 के उस स्वर्णिम आगाज के बाद से कोहली ने अब तक चार वनडे वर्ल्ड कप (2011, 2015, 2019 और 2023) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
कोहली का वर्ल्ड कप से खास रिश्ता
विराट कोहली (Virat Kohli) का वनडे वर्ल्ड कप से रिश्ता बेहद खास और ऐतिहासिक रहा है. उन्होंने साल 2011 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में कदम रखा था और अपने पहले ही टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया था। 2 अप्रैल 2011 की वह ऐतिहासिक रात भला कौन भूल सकता है, जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर 28 साल बाद विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। उस जीत के बाद युवा विराट कोहली का अपने सीनियर्स को कंधों पर उठाकर मैदान का चक्कर लगाना हर भारतीय के ज़हन में आज भी ताज़ा है। 2011 के उस स्वर्णिम आगाज के बाद से कोहली ने अब तक चार वनडे वर्ल्ड कप (2011, 2015, 2019 और 2023) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
कोहली का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड
विराट कोहली, वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 37 पारियों में 1795 रन बनाए हैं, जिनमें उनके बल्ले से 5 शतक और 12 फिफ्टी निकली हैं। 2027 के वर्ल्ड कप में विराट कोहली सिर्फ 205 रन और बना लेते हैं, तो वर्ल्ड कप में 2000 रन पूरे करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ऐसा कर पाए हैं, जिन्होंने 44 पारियों में 2278 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा का भी आया रिएक्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी वनडे विश्व कप जीतने के अपने सपने को लेकर बात की। 39 वर्षीय रोहित ने कहा कि जब तक वह खेल रहे हैं, तब तक आगे हासिल करने के लिए कुछ न कुछ जरूर रहेगा। उन्होंने कहा, ‘मेरे मन में यह विचार कभी नहीं आएगा कि जो हासिल करना था, वह पूरा हो चुका है। जब तक आप खेल रहे हैं, आगे देखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है। मैं विश्व कप और उसमें अपने लिए मौजूद संभावनाओं को लेकर उत्साहित हूं।’
रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। भारत की नजरें इस मुकाबले के साथ 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को सही दिशा में आगे बढ़ाने पर होगी, जबकि कोहली और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के लिए यह लंबी विश्व कप यात्रा की शुरुआत होगी।

