कोहली की ‘विराट’ पारी’; पहली बार एक इनिंग में लगाए 9 सिक्स, वेस्टइंडीज पर भारत की शानदार जीत
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 296 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने 41.4 ओवर में 2 विकेट पर 300 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली ने 88 गेंद पर 10 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 139 रन बनाए। कोहली ने पहली बार अपनी पारी में 9 छक्के जड़े। इस पारी में कोहली ने कई रिकॉर्ड बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने वनडे करियर का 10वां शतक लगाया। उन्होंने 108 बॉल पर 110 रन की पारी खेली। गिल ने 13 चौके और एक सिक्स लगाया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
कोहली ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ् शतकीय पारी खेल कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। विराट ने अपना अर्धशतक और शतक छक्का लगाकर पूरा किया, टीम को लक्ष्य तक भी उन्होंने छक्का लगाकर ही पहुंचाया। कोहली ने 88 गेंदों में 139 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 10 चौके जड़े।
कोहली ने इस पारी के दौरान अपने 15,000 वनडे रन पूरे किए, वह ऐसा करने वाले सचिन के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 वनडे शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह एक देश में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भी बल्लेबाज बन गए हैं, इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं अपने घरेलू देश में सब से ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी के मामले में विराट कोहली ने सचिन की बराबरी की। विराट का भारतीय सरजमीं पर यह 42वां शतक था।
लिस्ट-ए क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर की बराबरी
कोहली ने रविवार को लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना 60वां शतक पूरा किया। वे 338 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने तेंदुलकर के लिस्ट-ए में सबसे ज्यादा शतकों की बराबरी भी कर ली। सचिन ने 538 पारियों में 60 शतक बनाए थे।
लिस्ट-A सीमित ओवरों वाला क्रिकेट फॉर्मेट है। इसमें अंतरराष्ट्रीय वनडे और घरेलू स्तर पर खेले जाने वाले आधिकारिक एक-दिवसीय मुकाबले शामिल होते हैं।
कोहली की इंटरनेशनल में 86वीं सेंचुरी
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ् वनडे करियर की 55वीं सेंचुरी पूरी की। यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक है। इस शतक की बदौलत वह 100 शतकों के थोड़ा और करीब पहुंच गए हैं। 100 शतक पूरा करने के लिए उन्हें 14 शतक और लगाने होंगे।
विराट के प्रदर्शन पर क्या बोले अजिंक्य रहाणे?
भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि जब विराट कोहली प्रेशर में खेलते हैं, तभी वह अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हैं। हर पारी में उन्होंने ऐसा ही किया है। वह खुद से ऐसी उम्मीदें रखते हैं, इसलिए वह इतने सालों से लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अगर विराट कोहली 100 शतक के बारे में सोच रहे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सचिन उनके रोल मॉडल रहे हैं, इसलिए मुझे यकीन है कि वह इसके बारे में सोच रहे होंगे और मुझे लगता है कि यह रिकॉर्ड सिर्फ विराट कोहली ही हासिल कर सकते हैं।"
एक ही दिन में आए 6 शतक
27 सितंबर, रविवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए फुल एक्शन पैक्ड रहा। एक ही दिन तीन अलग-अलग टीमें वनडे मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी, जिसमें कुल 6 बल्लेबाजों ने शतक लगाकर कमाल किया। ये टक्कर भारत बनाम वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच हुई थी।
- विराट कोहली- किंग कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 139 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने इस दौरान कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए।
- शुभमन गिल- भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी जमाई। पारी का आगाज करते हुए गिल ने 110 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था।
- जस्टिन ग्रीव्स- भारत के खिलाफ इस मैच में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ने भी शतक ठोका। ग्रीव्स ने पहले वनडे में 108 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 101 रनों की पारी खेली। हालांकि उनका यह शतक टीम की हार में आया।
- डेविड मिलर- साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 93 गेंदों पर 142 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 9 छक्के लगाए। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 365 रन बोर्ड पर लगाए थे।
- टेंबा बावूमा- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में मेजबान टीम के कप्तान टेंबा बावूमा ने भी शतक ठोका था। उन्होंने 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका यह मैच 32 रनों के अंतर से जीता था।
- टॉम बैंटन - दिन का तीसरा वनडे मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन ने शतक जड़ते हुए 126 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 16 चौके और 5 छक्के लगाए थे।


