AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›क्रिकेट›न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! ईशान किशान के टीम से बाहर होने के बाद बैटिंग कोच ने दिए संकेत

न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! ईशान किशान के टीम से बाहर होने के बाद बैटिंग कोच ने दिए संकेत

बीसीसीआई के मुताबिक ईशान किशन को दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आया है। मेडिकल भाषा में इसे ‘लो-ग्रेड राइट एडडक्टर स्ट्रेन’ कहा जाता है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 23 Oct 2026
न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! ईशान किशान के टीम से बाहर होने के बाद बैटिंग कोच ने दिए संकेत
वैभव सूर्यवंशी(File Photo)

Ind Vs NZ T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम को दूसरा मुकाबला खेलने से पहले झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण 24 अक्टूबर को होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 23 अक्टूबर को इसकी पुष्टि की। ईशान को पहले मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी। अब उनके नहीं खेलने से टीम में बदलाव लगभग तय है और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अंतिम प्लेइंग इलेवन का इंतजार करना होगा।

क्या है ईशान की चोट?

बीसीसीआई के मुताबिक ईशान किशन को दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आया है। मेडिकल भाषा में इसे ‘लो-ग्रेड राइट एडडक्टर स्ट्रेन’ कहा जाता है। यह चोट पहले टी-20 मैच के दौरान लगी थी। बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई तय समय नहीं बताया गया है। इसलिए दूसरे मुकाबले में उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया है।

ईशान की चोट का असर पहले मैच में ही दिखाई दिया था। आमतौर पर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले ईशान की जगह तिलक वर्मा को ऊपर भेजा गया था। बाद में ईशान बल्लेबाजी करने आए, लेकिन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी बताया था कि उनकी बल्लेबाजी के क्रम में बदलाव चोट के कारण किया गया था।

वैभव सूर्यवंशी के लिए खुल सकता है रास्ता

ईशान के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का विकल्प टीम के सामने है। वैभव युवा बल्लेबाज हैं और उन्हें पहले टी-20 में खेलने का मौका नहीं मिला था। अब टीम में जगह खाली होने से उनके चयन की संभावना बढ़ गई है।

हालांकि, वैभव को किस स्थान पर खिलाया जाएगा, यह भी अहम सवाल है। भारत के पास संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं, जो शुरुआती क्रम में खेलते हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही कह चुके हैं कि वैभव को मौके के लिए धैर्य रखना होगा। टीम प्रबंधन को बल्लेबाजी क्रम और टीम के संतुलन को ध्यान में रखकर फैसला करना होगा।

पहला मैच जीतकर भारत आगे

भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने दो गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन की तेज पारी खेली। इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में खेला जाएगा। भारत की कोशिश जीत का सिलसिला जारी रखकर सीरीज में बढ़त मजबूत करने की होगी। ईशान की गैरमौजूदगी में टीम किस खिलाड़ी पर भरोसा जताती है, इस पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी।

#Ishan Kishan Injury#India vs New Zealand T20#Vaibhav Sooryavanshi#2nd T20I#BCCI Update#Team India Playing XI#Ishan Kishan Ruled Out#वैभव सूर्यवंशी#भारत-न्यूजीलैंड टी-20

संबंधित खबरें

भारत ने टी-20 में किया सबसे बड़ा रनचेज, सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी

भारत ने टी-20 में किया सबसे बड़ा रनचेज, सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी

क्रिकेट
22 Oct 2026, 04:55 pm
99 रन पर 'कंगारू' ढेर, फॉलोऑन खेलने को मजबूर; 1970 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार ऐसा हुआ

99 रन पर 'कंगारू' ढेर, फॉलोऑन खेलने को मजबूर; 1970 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार ऐसा हुआ

क्रिकेट
21 Oct 2026, 07:35 pm
BCCI के चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा: रमेश पोवार सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल

BCCI के चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा: रमेश पोवार सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल

क्रिकेट
19 Oct 2026, 04:54 pm
हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से छोड़ी कप्तानी, अब किसे जिम्मेदारी ?

हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से छोड़ी कप्तानी, अब किसे जिम्मेदारी ?

क्रिकेट
6 Oct 2026, 05:54 pm
एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को गोल्ड: फाइनल में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, लगातार दूसरी बार स्वर्ण

एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को गोल्ड: फाइनल में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, लगातार दूसरी बार स्वर्ण

क्रिकेट
3 Oct 2026, 01:38 pm
Asian Games Cricket : श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Asian Games Cricket : श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

क्रिकेट
1 Oct 2026, 02:34 pm
IND vs WI: गुवाहटी वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश! शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित की शानदार पारी

IND vs WI: गुवाहटी वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश! शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित की शानदार पारी

क्रिकेट
1 Oct 2026, 11:34 am
बुकिंग खुलते ही 2 घंटे में बिक गए सारे टिकट, इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच में सीट दिलाने के नाम पर हो रही ठगी

बुकिंग खुलते ही 2 घंटे में बिक गए सारे टिकट, इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच में सीट दिलाने के नाम पर हो रही ठगी

क्रिकेट
29 Sept 2026, 11:38 am
कोहली की ‘विराट’ पारी’; पहली बार एक इनिंग में लगाए 9 सिक्स, वेस्टइंडीज पर भारत की शानदार जीत

कोहली की ‘विराट’ पारी’; पहली बार एक इनिंग में लगाए 9 सिक्स, वेस्टइंडीज पर भारत की शानदार जीत

क्रिकेट
28 Sept 2026, 04:12 pm
'2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', विराट कोहली का बड़ा बयान; कहा- ट्रॉफी के लिए पूरी जान लगा दूंगा

'2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', विराट कोहली का बड़ा बयान; कहा- ट्रॉफी के लिए पूरी जान लगा दूंगा

क्रिकेट
26 Sept 2026, 06:33 pm
एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड, भारतीय वूमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड, भारतीय वूमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास

खेल
22 Sept 2026, 01:52 pm
ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर

ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर

क्रिकेट
15 Sept 2026, 05:25 pm
अभी-अभी

लाहौर की हवा दुनिया में सबसे खराब, AQI 410 के पार; टॉप 10 में भारत के 3 शहर

23 Oct 2026
आयुध ख़ास

PM जीवन ज्योति बीमा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, जिंदा लोगों को कागजों पर मरा दिखाकर हड़पे साढ़े 9 करोड़

23 Oct 2026
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ 2028 में हर दिन 13 हजार टन सब्जियों की जरूरत होगी, 20 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी

23 Oct 2026
मध्यप्रदेश

'नक्सलवाद की तरह ड्रग्स रैकेट को भी खत्म करें', गृहमंत्री शाह के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया निर्देश

23 Oct 2026
मध्यप्रदेश

कैश-जेवर को हाथ नहीं लगाया, 'शिम्बा' को लेकर भाग गए चोर; मालिक बोला- मेरे डॉग को जो ढूंढेगा, उसे इनाम दूंगा

23 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें