AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›'नक्सलवाद की तरह ड्रग्स रैकेट को भी खत्म करें', गृहमंत्री शाह के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया निर्देश

'नक्सलवाद की तरह ड्रग्स रैकेट को भी खत्म करें', गृहमंत्री शाह के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया निर्देश

सरकार ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को भी तेज करने पर जोर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया है। स्कूलों और कॉलेजों के साथ समाज के अन्य वर्गों को भी इस अभियान से जोड़ने की योजना है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 23 Oct 2026
'नक्सलवाद की तरह ड्रग्स रैकेट को भी खत्म करें', गृहमंत्री शाह के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया निर्देश
नशे के रैकेट से निपटने के लिए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

MP News: मध्य प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सरकार अगले तीन साल तक विशेष अभियान चलाएगी। लक्ष्य केवल ड्रग्स पकड़ना नहीं, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करना है। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने मंत्रालय में हुई राज्य स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की बैठक में सभी संबंधित विभागों को मिलकर काम करने और अपनी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अभियान चलाया गया, उसी तरह अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर भी कार्रवाई की जाए।

कॉलेजों में बनेंगी एंटी-ड्रग समितियां

सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान में स्कूल-कॉलेजों और युवाओं को भी शामिल करने का फैसला किया है। शुरुआत में 500 से ज्यादा विद्यार्थियों वाले उच्च शिक्षण संस्थानों में एंटी-ड्रग समितियां बनाई जाएंगी। इनमें शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी, पुलिस और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

समितियों के जरिए विद्यार्थियों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। नशे के कारोबार से जुड़ी जानकारी देने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों की पहचान गोपनीय रखने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 का प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोग नशीले पदार्थों से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें।

18 अवैध ड्रग्स लैब ध्वस्त, 446 करोड़ की संपत्ति अटैच

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 और 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर नशीले पदार्थ बनाने वाली 18 अवैध प्रयोगशालाओं को ध्वस्त किया है। ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में 446 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई भी की गई है।

30 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, NDPS एक्ट के 2,986 मामलों में 4,091 आरोपियों से करीब 50,933 किलो मादक पदार्थ जब्त किए गए। वर्ष 2025 में 2,073 मामलों में 1,44,025 किलो और 2026 में 30 सितंबर तक 2,756 मामलों में 1,30,380 किलो मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

हर जिले में नशामुक्ति केंद्र बनाने की तैयारी

मुख्य सचिव ने उन जिलों में भी नशामुक्ति केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा, जहां अभी ऐसी सुविधा नहीं है। सामाजिक न्याय विभाग को 31 अक्टूबर तक संबंधित जिलों से प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि फिलहाल सामाजिक न्याय विभाग के 31 और स्वास्थ्य विभाग के 10 नशामुक्ति केंद्र चल रहे हैं।

सरकार ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को भी तेज करने पर जोर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया है। स्कूलों और कॉलेजों के साथ समाज के अन्य वर्गों को भी इस अभियान से जोड़ने की योजना है।

पुलिस और विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

मुख्य सचिव ने नारकोटिक्स विंग, राज्य खुफिया ब्यूरो और स्थानीय पुलिस के बीच तालमेल मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही दवाओं में इस्तेमाल होने वाले कोडीन आधारित कफ सिरप और नशीले पदार्थ बनाने में काम आने वाले रसायनों की आपूर्ति पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

अब सरकार की कोशिश है कि नशे के कारोबार से जुड़े सप्लायरों, आर्थिक मदद करने वालों और बड़े नेटवर्क तक पहुंचकर कार्रवाई की जाए। अभियान की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि विभाग तय लक्ष्यों को जमीन पर कितनी प्रभावी तरह से लागू करते हैं।

#Madhya Pradesh News#MP Drug Racket#Anti Drug Campaign#Ashok Barnwal#Narcotics Control#Drug-Free MP#Anti Drug Committee#मध्य प्रदेश समाचार#नशामुक्त मध्य प्रदेश#ड्रग्स तस्करी

संबंधित खबरें

सिंहस्थ 2028 में हर दिन 13 हजार टन सब्जियों की जरूरत होगी, 20 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी

सिंहस्थ 2028 में हर दिन 13 हजार टन सब्जियों की जरूरत होगी, 20 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 04:39 pm
कैश-जेवर को हाथ नहीं लगाया, 'शिम्बा' को लेकर भाग गए चोर; मालिक बोला- मेरे डॉग को जो ढूंढेगा, उसे इनाम दूंगा

कैश-जेवर को हाथ नहीं लगाया, 'शिम्बा' को लेकर भाग गए चोर; मालिक बोला- मेरे डॉग को जो ढूंढेगा, उसे इनाम दूंगा

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 04:06 pm
इंदौर में 2 दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव की कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा

इंदौर में 2 दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव की कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 03:14 pm
मैहर में बाबा बागेश्वर ने खेला क्रिकेट, SP की गेंद पर छक्का जड़ा; 'सनातन संवाद' से पहले मां शारदा का आशीर्वाद लिया

मैहर में बाबा बागेश्वर ने खेला क्रिकेट, SP की गेंद पर छक्का जड़ा; 'सनातन संवाद' से पहले मां शारदा का आशीर्वाद लिया

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 02:03 pm
कार की बोनट पर पिता-पुत्र को बांधकर 4 KM तक घसीटा, ग्रामीणों ने बचाई जान, गाड़ी में टक्कर के बाद हुआ विवाद

कार की बोनट पर पिता-पुत्र को बांधकर 4 KM तक घसीटा, ग्रामीणों ने बचाई जान, गाड़ी में टक्कर के बाद हुआ विवाद

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 11:56 am
267 करोड़ खर्च, फिर भी गड्ढे और ट्रैफिक जाम; इंदौर में 4 सिक्स लेन फ्लायओवर का निर्माण काम क्यों धीमा?

267 करोड़ खर्च, फिर भी गड्ढे और ट्रैफिक जाम; इंदौर में 4 सिक्स लेन फ्लायओवर का निर्माण काम क्यों धीमा?

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 11:02 am
इंदौर में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, 3 दिनों तक कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

इंदौर में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, 3 दिनों तक कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 10:28 am
MP में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, 5 जिलों में आंधी का अलर्ट; कल से 2 नए वेदर सिस्टम

MP में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, 5 जिलों में आंधी का अलर्ट; कल से 2 नए वेदर सिस्टम

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 10:09 am
 3 स्कूली बच्चों को ट्रॉले ने कुचला, धार में सड़क पर शव के चीथड़े फैले, मरने वालों में 2 सगे भाई और मौसेरी बहन

3 स्कूली बच्चों को ट्रॉले ने कुचला, धार में सड़क पर शव के चीथड़े फैले, मरने वालों में 2 सगे भाई और मौसेरी बहन

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 04:17 pm
बीना में 50 हजार करोड़ से बनेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट, सीएम का बड़ा ऐलान

बीना में 50 हजार करोड़ से बनेगा पेट्रोकेमिकल प्लांट, सीएम का बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 03:34 pm
त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों को राहत, ग्वालियर-गांधीनगर समेत 4 ट्रेनों में स्लीपर डिब्बे बढाए जाएंगे; AC कोच घटाए

त्योहार के सीजन में रेल यात्रियों को राहत, ग्वालियर-गांधीनगर समेत 4 ट्रेनों में स्लीपर डिब्बे बढाए जाएंगे; AC कोच घटाए

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 03:08 pm
लव मैरिज के 6 महीने बाद विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या कर लिया, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी मोहब्बत

लव मैरिज के 6 महीने बाद विवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या कर लिया, सोशल मीडिया से शुरू हुई थी मोहब्बत

मध्यप्रदेश
22 Oct 2026, 12:26 pm
अभी-अभी

PM जीवन ज्योति बीमा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, जिंदा लोगों को कागजों पर मरा दिखाकर हड़पे साढ़े 9 करोड़

23 Oct 2026
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ 2028 में हर दिन 13 हजार टन सब्जियों की जरूरत होगी, 20 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी

23 Oct 2026
मध्यप्रदेश

कैश-जेवर को हाथ नहीं लगाया, 'शिम्बा' को लेकर भाग गए चोर; मालिक बोला- मेरे डॉग को जो ढूंढेगा, उसे इनाम दूंगा

23 Oct 2026
देश

UP में पति को छोड़कर आशिक के साथ मुंबई भागी पत्नी, अब नाले में सड़ा-गला शव मिला

23 Oct 2026
मध्यप्रदेश

इंदौर में 2 दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव की कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा

23 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें