'जो आतंकवाद को बढ़ावा देगा, भारत की मिसाइलें उन कैंपों पर गिरेंगी', BJP विधायक ने ओवैसी को बताया जिन्ना की औलाद
ओवैसी ने कहा था कि रामेश्वर शर्मा तुम आगर माई के लाल हो तो काजी कैंप पर मिसाइल गिराकर दिखाओ। मैं अकेला वहां खड़ा रहूंगा। मैं शहीद होने को तैयार हूं। जिसको लेकर अब भाजपा विधायक ने प्रतिक्रिया दी है।
Rameshswar Sharma on Asaduddin Owaisi: भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप पर मिसाइल गिराने वाले बयान के बाद भाजपा विधायक और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आमने-सामने आ गए हैं। मंगलवार को एआईएआईए प्रमुख भोपाल पहुंचे थे। यहां वे यूसीसी के विरोध में एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने रामेश्वर शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे काजी कैंप में जाएंगे, अगर हिम्मत है तो मिसाइल गिराकर दिखाओ। वहीं अब बीजेपी विधायक ने पलटवार करते हुए ओवैसी को जिन्ना की औलाद तक कह दिया।
'जो आतंकवाद को बढ़ावा देगा, मिसाइल वहां गिरेगी'
मैं ओवैसी की हर चुनौती स्वीकार करता हूं और उसको उसी की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार हूं। एक बात ओवैसी कान खोलकर सुन लेना, तुम्हारे पुर्खों ने पहले भी मुगालते किए हैं, और भारत ने उन मुगालतों को दूर किया है। ऑपरेशऩ सिंदूर में भारत की सरकार ने आतंकी ठिकानों पर हमले किए, आतंकी ठिकानों को चलाने वाली इस्लामाबाद की सरकार को भी तहस-नहस करने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतारा है। इसलिए कान खोलकर सुन लो ओवैसी, जो आतंकवाद को बढ़ावा देगा उस पर हमारी मिसाइले गिरेंगी, जो नक्सलवाद को बढ़ावा देगा भारत सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
'हिंदुस्तान में जिन्ना की औलादें भटक रहीं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया, उससे पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान में भी ओवैसी और राहुल गांधी जैसी जिन्ना की औलादें भटक रही हैं और फैल रही हैं। ये लोग भी हिंदुस्तान के अंदर हिंदू और मुसलमान तनाव चाहते हैं। ऐसे लोगों को बता देना चाहते हैं कि हर कीमत पर आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देंगे। भारत की मिसाइल वहां जरूर गिरेगी, जहां भारत के खिलाफ आतंकवादी पैदा होंगे।
'ओवैसी को MP में चुनाव लड़ें, धूल चटा देंगे'
ओवैसी चाहें जहां खड़ा हो या भाग जाए। ओवैसी चाहें हैदराबाद पहुंच जाए, वहां भी रामेश्वर शर्मा खड़ा हो सकता है। हैदराबाद किसी के बाप का नहीं है। हैदराबाद में भी नवाब से सरदार पटेल ने कहा था कि चुपचाप हस्ताक्षर कर दो। हिंदुस्तान में मिला दो। इसलिए ओवैसी औकात में रहना। हैदराबाद ही नहीं मैंने तो इस्लामाबाद तक के लिए कहा है। वो दिन दूर नहीं जब इस्लामाबाद में भारत का तिरंगा फहराएगा और वंदेमातरम गाया जाएगा। इसलिए ओवैसी कान खोलकर सुन लो। तुमने जो कहा है कि मध्य प्रदेश में आकर चुनाव लड़ोगे, दम है तो सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ो। तुमको धूल चटा देंगे। क्लीन बोर्ड करेंगे।'
'ओवैसी मौलवियों के साथ मिलकर हलाला करवाना चाहते हैं'
रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि ओवैसी कांग्रेस की भाषा मत बोलो। तुम और राहुल गांधी मिलकर हिंदू-मुस्लिम करना चाहते हो। खाना खाने से लेकर बात करने तक हिंदू-मुसलमान करते हो। क्या तुमको भारत के कानून से नफरत है। बाबा साहब अंबेडकर खुद चाहते थे कि समान नागरिकत कानून लागू हो। बाबा साबह चाहते थे कि इस देश में एक देश, एक कानून लागू हो। हिंदू का वोट लेने के लिए सभी राजनीति कर रहे हैं, लेकिन हिंदू का कानून नहीं मान रहे हैं। अरे ओवैसी तुम मुल्ला-मौलवियों का सपोर्ट करते हैं। तुम मुस्लिम बहनों के साथ हालाला जैसा अन्याय करना चाहते हो। लेकिन ये हम हरगिज नहीं होने देंगे।'
ओवैसी ने क्या कहा था?
असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भोपाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने यूसीसी के विरोध में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने काजी कैंप पर मिसाइल गिराने के बयान पर रामेश्वर शर्मा पर जमकर हमला बोला था। ओवैसी ने कहा, 'रामेश्वर शर्मा तुम आगर माई के लाल हो तो काजी कैंप पर मिसाइल गिराकर दिखाओ। मैं अकेला वहां खड़ा रहूंगा। मैं शहीद होने को तैयार हूं। मैं तुम लोगों के सामने झुकने वाला नहीं हूं। तुम्हें अभी काजी के बारे में कुछ पता नहीं है। तुम खाना खाने के बाद बस एक मिसाइल भोपाल में ही गिरा सकते हो।'
.jpg&w=3840&q=75)

