13 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी, मोहन सरकार की कैबिनेट में कई बड़े फैसले
कैबिनेट ने चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना को जारी रखने की अनुमति भी दी है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के तहत अनूपपुर और शहडोल में नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के परिवहन, शिक्षा, युवाओं, किसानों और भू-स्वामियों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने करीब 42,490 करोड़ रुपये के स्वीकृत कार्यों को वर्ष 2031 तक जारी रखने का फैसला किया है। इनमें 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सिंचाई परियोजनाएं भी शामिल हैं। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी।
25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर से इंदौर में इसकी शुरुआत होगी। योजना के तहत प्रदेश में 150 सिटी और 436 अंतरनगरीय रूट विकसित किए जाएंगे। आगे इस सेवा का विस्तार विकासखंड स्तर तक किया जाएगा।
7,500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी
मेधावी विद्यार्थियों को भी सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी जाएगी। 19 सितंबर को भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7,500 से अधिक विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। योजना का लाभ 12वीं कक्षा में प्रथम प्रयास में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने वाले नियमित विद्यार्थियों को मिलेगा।
17 सितंबर से स्वामित्व योजना का आगाज
प्रदेश में स्वामित्व योजना की शुरुआत भी 17 सितंबर से इंदौर से होगी। इसके लिए करीब 68 लाख अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं। निजी समितियों का पंजीयन निःशुल्क किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे संपत्ति विवादों में कमी आएगी और लोगों को संपत्ति के आधार पर बैंक से ऋण लेने में भी आसानी होगी।
चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी
कैबिनेट ने चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना को जारी रखने की अनुमति भी दी है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के तहत अनूपपुर और शहडोल में नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।
दुबई दौरे से 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया दुबई दौरे से प्रदेश को मिले 53 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की भी जानकारी दी गई,सरकार का कहना है कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे
.jpg&w=3840&q=75)



.jpg&w=3840&q=75)