24 September Weather: अगले 7 घंटे अलर्ट! 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, पढ़े IMD अपडेट
24 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। जानें अपने राज्य का मौसम अपडेट।
24 September Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अभी भी जारी हैं। इसी बीच 24 सितंबर को मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है।
मौसम के इस बदले मिजाज के बीच आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
चक्रवाती तूफान अर्नब उठने की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने वाला है और चक्रवाती तूफान अर्नब उठने की चेतावनी है। जिसका असर देश के कई राज्यों पर पड़ सकता है। 24 और 25 सितंबर को तेलंगाना में बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
24 सितंबर को बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कुछ राज्यों में हवा की रफ्तार 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
दिल्ली में शाम से मौसम बदलने के आसार
राजधानी दिल्ली में 24 से 26 सितंबर के बीच बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। 24 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यूपी के इन जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
बिहार-झारखंड में भी बिगड़ेगा मौसम
बिहार में पटना, सिवान, भोजपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल और अररिया समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अनुमान है। झारखंड में रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, धनबाद, हजारीबाग और गिरिडीह समेत कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
पहाड़ी राज्यों में बढ़ी सावधानी की जरूरत
उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और सोलन में भी भारी बारिश की संभावना है।
आंध्र प्रदेश-ओडिशा में तेज हवाओं का असर
आंध्र प्रदेश के कई तटीय और आसपास के जिलों में भारी बारिश के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चल सकती है। ओडिशा में भी कुछ इलाकों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है।
छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी बारिश
छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, बिलासपुर, बेमेतरा और दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, कालिम्पोंग और हावड़ा में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम एक बार फिर राज्य में मानसूनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। आज पूर्वी जिलों में इसका खासा असर देखने को मिलेगा। शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सतना, पन्ना और छतरपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। इन सभी जिलों में 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक वर्षा दर्ज की जा सकती है। तीव्र वर्षा के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रभावित जिले वासियों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी है।





