बिहार के जमुई बदसलूकी मामले में बड़ी कार्रवाई, बैड टच करने वाले मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, अब तक 6 गिरफ्तार
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है।
Jamui Minor Harassment Case: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इस घटना ने समाज को शर्मसार कर के रख दिया है। पुलिस भी इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान नंदन यादव के तौर पर की गई है। वह बालू और शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। आरोपी के एनकाउंटर में घायल होने की खबर सामने आई है।
भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली
ADG लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान नंदन यादव ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में नंदन यादव के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हरेराम यादव के साथ भी पुलिस की मुठभेड़ हुई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अरेस्ट
इससे पहले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की है।
क्या हुआ था?
यह घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई गई थी। वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया था। जमुई के एसपी ने भी वायरल वीडियो और घटना की पुष्टि की थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पीड़ित नाबालिग थे। पुलिस ने उनसे बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली थी। उनके बयानों के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी।




.jpg&w=3840&q=75)

