Bengal-Tamil Nadu Voting : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 19 प्रतिशत और तमिलनाडु में 18 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
लंबी कतारें और महिलाओं का उत्साह
बंगाल के मालदा, बीरभूम और आसनसोल इलाकों में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। यहां महिलाओं की संख्या खासतौर पर ज्यादा दिख रही है। तमिलनाडु में भी लगभग यही स्थिति है। मतदाता सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंच रहे हैं।
चेन्नई में सितारों का जोरदार स्वागत
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अभिनेता अजित कुमार और TVK के प्रमुख थलापति विजय वोट डालने पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बंगाल में मुख्य मुकाबला
पश्चिम बंगाल में इस समय तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा (BJP) के बीच मुख्य मुकाबला है। चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव मॉनीटरिंग) की व्यवस्था की है ताकि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो सके। बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पूरे चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे।
तमिलनाडु में त्रिकोणीय लड़ाई
तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग हो रही है। यहां मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस गठबंधन, AIADMK-BJP गठबंधन और थलापति विजय की नई पार्टी TVK के बीच है। TVK इस चुनाव को त्रिकोणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
IRGC Attacks on Ships : भारत आ रहे जहाज पर होर्मुज में हमला, जब्त कर ईरान ले गई IRGC
तमिलनाडु में खास नजारा
तमिलनाडु के वेल्लोर के गवर्नमेंट मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल मॉडल पोलिंग बूथ पर वोटर्स के स्वागत के लिए G1 ह्यूमनॉइड रोबोट लगाया गया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की अपील
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने युवाओं से वोटिंग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्थिर सरकार, विकास और कल्याण योजनाओं को ध्यान में रखकर वोट देना चाहिए। चिदंबरम ने भरोसा दिलाया कि सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (DMK गठबंधन) फिर से सरकार बनाएगा।
पश्चिम बंगाल के चुनावी आंकड़े
- कुल सीटें: 294
- जनरल सीटें: 210
- SC सीटें: 68
- ST सीटें: 10
- कुल वोटर्स: 6.8 करोड़
- पहली बार वोट डालने वाले: 5 लाख से ज्यादा
- 85 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स: 3.79 लाख
- पहले चरण में: 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग
- कुल पोलिंग बूथ: 44,376
तमिलनाडु के चुनावी आंकड़े
- कुल सीटें: 234 (एक चरण में वोटिंग)
- जनरल: 188
- SC: 44
- ST: 2
- कुल वोटर: 5.67 करोड़
- पुरुष वोटर: 2.77 करोड़
- महिला वोटर: 2.89 करोड़
- फर्स्ट टाइम वोटर: 12.51 लाख
- युवा वोटर (20-29 वर्ष): 1.05 करोड़
- 85+ उम्र के वोटर: 4.0 लाख
- कुल पोलिंग स्टेशन: 75,064
ममता बनर्जी चौथी बार CM बनने की कोशिश
पश्चिम बंगाल में पिछले 14 साल से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। अगर TMC इस बार भी जीतती है तो ममता लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश की पहली महिला होंगी। (तमिलनाडु की जयललिता 5 बार CM बनी थीं, लेकिन लगातार नहीं)।
JDU New Team : नीतीश कुमार ने बनाई JDU की नई टीम, जानिए किस नेता को क्या मिली जिम्मेदारी
तमिलनाडु में कांग्रेस 60 साल से सत्ता से दूर
आजादी के बाद लगभग दो दशक (1947-1967) तक तमिलनाडु में कांग्रेस की सरकार रही। के. कामराज जैसे नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस का अच्छा वर्चस्व था लेकिन 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आ गया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से DMK और AIADMK के बीच घूमती रही है। कांग्रेस पिछले 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आई है।
द्रविड़ राजनीति का उदय
इसी दौरान पेरियार के नेतृत्व में द्रविड़ आंदोलन जोर पकड़ रहा था, जिसमें सामाजिक न्याय और हिंदी विरोध मुख्य मुद्दे थे। 1967 में DMK ने कांग्रेस को हराकर पहली बार क्षेत्रीय राजनीति को सत्ता में स्थापित किया। सी.एन. अन्नादुरई पहले द्रविड़ मुख्यमंत्री बने। उनके बाद एम. करुणानिधि ने DMK को और मजबूत किया तथा संस्कृति और भाषा आधारित राजनीति को आगे बढ़ाया।
1972 में एम.जी. रामचंद्रन (MGR) ने AIADMK पार्टी बनाई, जिससे राज्य में दो-दलीय राजनीति (DMK vs AIADMK) मजबूत हो गई। 1970 के दशक से 2010 तक DMK और AIADMK बारी-बारी से सत्ता में आती रहीं। जयललिता के समय AIADMK ने ‘अम्मा स्कीम्स’ के जरिए कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया।
Delhi Rape and Murder : IRS अधिकारी की बेटी से घर में घुसकर रेप, चार्जर केबल से गला घोंटकर हत्या
2016 के बाद जयललिता और करुणानिधि के निधन के कारण नेतृत्व परिवर्तन का दौर शुरू हुआ। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में DMK की सरकार बनी है। आज भी तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से द्रविड़ विचारधारा पर आधारित है।
BJP का हाल
भाजपा ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में अब तक उसकी अपनी सरकार नहीं बन सकी है।
तमिलनाडु की बड़ी सीटें
- कोलाथुर: एमके स्टालिन (DMK)
- पेरंबूर: थलापति विजय (TVK)
- चेपाक-तिरुवल्लिकेनी: उदयानिधि स्टालिन (DMK)
- एड्डपाडी: के. पलानीसामी (AIADMK)
बंगाल की बड़ी सीटें
- नंदीग्राम: पबित्रा कार (TMC) vs शुभेंदु अधिकारी (BJP)
- खड़गपुर सदर: प्रदीप सरकार (TMC) vs दिलीप घोष (BJP)
- बहरामपुर: अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस) vs सुब्रत मैन्रा (BJP)
- डोमकल: हुमायूं कबीर (AIJUP) vs मुस्तफिजुर रहमान (CPI(M))