Aayudh

Categories

Election 2026 Update : बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल वोटिंग

Election 2026 Update

Election 2026 Update : नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के तहत तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार 21 अप्रैल को शाम को थम जाएगा। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना अनिवार्य है। इसके बाद सभी तरह की सार्वजनिक रैलियां, जनसभाएं और राजनीतिक प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। इसमें उत्तर बंगाल के आठ जिले, दक्षिण बंगाल के तीन जिले और जंगलमहल क्षेत्र के पांच जिले शामिल हैं।

इन जिलों में मतदान 

मुर्शिदाबाद (22 सीट), कूचबिहार (9), जलपाईगुड़ी (7), अलीपुरद्वार (5), कलिंपोंग (1), दार्जिलिंग (5), उत्तर दिनाजपुर (9), दक्षिण दिनाजपुर (6), मालदा (12), बीरभूम (11), पश्चिम बर्द्धमान (9), पूर्व मेदिनीपुर (16), पश्चिम मेदिनीपुर (15), झाड़ग्राम (4), पुरुलिया (9) और बांकुड़ा (12) सीटें शामिल हैं।

LPG Gas Cylinder Booking : सरकार ने दी LPG को लेकर बड़ी राहत, अब महंगाई और शॉर्टेज का डर खत्म!

पहले चरण में 1,478 उम्मीदवार, करोड़ों मतदाता

इस चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 है। इनमें 1 करोड़ 84 लाख 99 हजार 496 पुरुष, 1 करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिला और 465 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदाता सूची में बदलाव की संभावना न्यायाधिकरणों के अंतिम आंकड़ों के बाद हो सकती है।

तमिलनाडु में 4,023 उम्मीदवार, मुख्य मुकाबला तय

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 4,023 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला द्रमुक और अन्नाद्रमुक गठबंधन के बीच है। कई सीटों पर अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है।

5.73 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने और 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने राज्यभर में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किए हैं।

PeaceTalk Update : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जल्द होंगे पाकिस्तान रवाना, कल ईरान के साथ बातचीत

8,000 से अधिक बूथ अति संवेदनशील घोषित

चुनाव आयोग ने 48 घंटे की शांतिपूर्ण अवधि लागू करने के साथ ही ड्राई डे जैसे सख्त नियम भी लागू किए हैं। मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

पहले चरण के लिए 8,000 से अधिक मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन बूथों पर केंद्रीय बलों, निगरानी टीमों और त्वरित प्रतिक्रिया इकाइयों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

निष्पक्ष मतदान पर जोर

अधिकारियों ने बताया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कुछ क्षेत्रों को सील भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *