Aayudh

Categories

PeaceTalk Update : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जल्द होंगे पाकिस्तान रवाना, कल ईरान के साथ बातचीत

PeaceTalk Update

PeaceTalk Update : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कुछ ही देर में पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं। उनका उद्देश्य ईरान के साथ बातचीत कर युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते की संभावना तलाशना है। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी बैठक अब मंगलवार के बजाय बुधवार को होगी।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में बड़े नाम शामिल

इस दौरे में वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब युद्धविराम खत्म होने के कगार पर है। 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला यह सीजफायर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक दिन के लिए बढ़ा दिया है।

Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव

ईरान ने वार्ता को लेकर जताई अनिश्चितता

ईरानी मीडिया के अनुसार, अभी तक अमेरिका के साथ बातचीत के लिए कोई भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के लिए रवाना नहीं हुआ है। सरकारी टीवी ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि टीम बातचीत के लिए निकल चुकी है। संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अरागची और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अभी ईरान में ही मौजूद हैं।

वार्ता से पहले ईरान की शर्तें

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाने की तैयारी में है और वह जल्द इस्लामाबाद पहुंच सकता है। हालांकि गालिबाफ ने साफ कर दिया है कि वह तभी बातचीत में शामिल होंगे, जब जेडी वेंस भी वहां मौजूद होंगे।

सीजफायर की डेडलाइन नजदीक, बढ़ी चिंता

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम 8 बजे (अमेरिकी समय) तक ही लागू रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस समय तक कोई समझौता नहीं होता है, तो इसे आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं।

Rahul Gandhi Citizenship : राहुल के केस से हटे जज सुभाष विद्यार्थी, रिश्वत का लगा आरोप

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही घटी

तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही काफी धीमी हो गई है। सोमवार को यहां से केवल 16 जहाज गुजरे, जिनमें कुछ ईरानी जहाज भी शामिल थे। यह स्थिति क्षेत्र में बढ़ते तनाव को दर्शाती है।

ईरानी जहाज को अमेरिका ने पकड़ा

अमेरिका ने ‘टूस्का’ नाम के एक ईरानी जहाज को रोक लिया, जो चीन से लौट रहा था। अमेरिका को शक है कि इसमें ‘ड्यूल यूज’ सामान था, जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। इस कार्रवाई पर ईरान ने कड़ी नाराजगी जताई और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

इजराइल-लेबनान वार्ता का दूसरा दौर तय

इस बीच इजराइल और लेबनान के बीच 23 अप्रैल को बातचीत का दूसरा दौर तय किया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों ने 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई थी।

Lenskart Controversy : एक्टिविस्ट नाजिया खान ने हिंदू वर्कर्स को लगाया तिलक, ड्रेस कोड विवाद के बाद एक और वीडियो वायरल

चीन ने शांति वार्ता पर जताई उम्मीद

चीन के विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि होर्मुज स्ट्रेट में जल्द सामान्य स्थिति बहाल होगी। साथ ही चीन ने अमेरिका और ईरान से अपील की है कि वे शांति वार्ता जारी रखें और उसमें प्रगति करें।

ईरान में इंटरनेट बंदी का असर

ईरान में इंटरनेट बंदी का आज 53वां दिन है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, सरकार ने सीमित लोगों और कारोबारों को ही इंटरनेट की पहुंच दी है। आम जनता अब भी वैश्विक इंटरनेट से कटी हुई है। इस ‘टियर सिस्टम’ के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है।

Bhopal Engineer Rape : सुसाइड की धमकी देकर GF को बुलाया फिर किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मोहम्मद आकिब

ईरान की सख्त चेतावनी

ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने कहा है कि वह अमेरिका की किसी भी धमकी का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं ज्यूडिशियरी चीफ गुलामहुसैन मोहसेनी एजई ने चेतावनी दी है कि अमेरिका आगे और हमले कर सकता है, इसलिए देश को पूरी तरह तैयार रहना होगा।

ईरान में फ्लाइट सेवाएं फिर शुरू

ईरान धीरे-धीरे अपनी फ्लाइट सेवाएं फिर से शुरू कर रहा है, हालांकि अभी यह सीमित स्तर पर ही हो रहा है। रान एयरपोर्ट्स कंपनी के प्रमुख ने मंगलवार को बताया कि तेहरान का इमाम खुमैनी एयरपोर्ट अब ओमान और तुर्किये के लिए उड़ानें संचालित करेगा।

बयान के अनुसार, तेहरान का मेहराबाद एयरपोर्ट भी सीमित संख्या में उड़ानों के साथ सेवाएं देने के लिए तैयार है। दक्षिण-पूर्व में स्थित करमान और यज़्द एयरपोर्ट भी फिर से खोल दिए गए हैं। वहीं मशहद से मस्कट के बीच उड़ान शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *