Bhopal Engineer Rape : मध्य प्रदेश। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक युवती के साथ कथित रूप से धोखे, धमकी और शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पर आरोप है कि उसने आत्महत्या की धमकी देकर युवती को अपने कमरे पर बुलाया और फिर उसे डराकर दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड की धमकी देकर बुलाया
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो कॉल पर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने कहा कि यदि वह आधे घंटे में नहीं पहुंची तो वह अपनी जान दे देगा। इस धमकी से घबराकर युवती आरोपी के कमरे पर पहुंची।
Rapido Driver Allegation : अकेली रहती हो? राइड के बाद Rapido कैप्टेन ने Whatsapp पर किया मैसेज
कमरे पर बुलाकर किया दुष्कर्म
युवती के पहुंचने के बाद आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता के दो आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए, जिन्हें बाद में ब्लैकमेल के लिए इस्तेमाल किया गया।
वीडियो वायरल करने की धमकी
घटना के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार धमकी और प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आखिरकार पुलिस का सहारा लिया।
थाने में दर्ज हुई FIR, आरोपी हिरासत में
रविवार को पीड़िता अशोका गार्डन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार सुबह आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
शादी में हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता निशातपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। उसकी आरोपी से मुलाकात जून 2025 में उसके भाई की शादी में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।
आरोपी है डेटा इंजीनियर
आरोपी मोहम्मद आकिब खान एक डेटा इंजीनियर है और निजी कंपनी में कार्यरत है। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत थी, लेकिन बाद में आरोपी का व्यवहार बदल गया।
रिश्ता खत्म करने पर बढ़ी परेशानी
जब पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की, तब उसने आत्महत्या की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से दबाव में लिया। इसी के बाद घटना को अंजाम दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।