MP Assembly Special Session : महिला आरक्षण बिल की लड़ाई जारी, MP विधानसभा में होगा विशेष सत्र

MP Assembly Special Session : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया गया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य लोकसभा में प्रस्तुत ‘नारी शक्ति वंदन अभिनंदन बिल’ पर चर्चा करना है। सरकार इस बिल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विधायकों की राय जानना चाहती है। सीएम मोहन यादव ने पहले ही दी थी जानकारी माना जा रहा है कि महिलाओं के अधिकार, प्रतिनिधित्व और भागीदारी को लेकर सदन में गहन बहस हो सकती है। इससे पहले डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेष सत्र बुलाने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि यह महिलाओं से जुड़ा अहम विषय है और इस पर गंभीर चर्चा होना जरूरी है। Kharge Statement Controversy : मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को बताया आतंकवादी, BJP के भड़कने के बाद दी सफाई रैली के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी गौरतलब है कि इससे पहले भोपाल में भाजपा द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में आक्रोश रैली निकाली गई थी। इस रैली के जरिए पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया था। सदन में तीखी बहस के आसार विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में 27 अप्रैल को सदन में तीखी बहस देखने को मिल सकती है।
Kharge Statement Controversy : मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को बताया आतंकवादी, BJP के भड़कने के बाद दी सफाई

Kharge Statement Controversy : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए चुनाव प्रचार मंगलवार को समाप्त हो जाएगा। इस चुनाव में DMK-कांग्रेस गठबंधन का मुकाबला AIADMK और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन से है। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। खरगे के बयान से बढ़ा विवाद इसी बीच मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने चेन्नई में एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि ‘AIADMK ऐसे व्यक्ति के साथ कैसे जुड़ सकती है, जो समानता और न्याय में विश्वास नहीं करता। उनके बयान को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है।’ पीयूष गोयल का तीखा हमला खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और DMK ने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान किया है। उन्होंने राहुल गांधी और एम.के. स्टालिन से माफी मांगने की मांग की। गोयल ने यह भी कहा कि इस बयान से देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान हुआ है। Mohan Bhagwat Security : मोहन भागवत से Z+सिक्योरिटी का खर्च वसूलने की मांग खारिज, कोर्ट ने कहा- ये कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग ‘व्यक्तिगत हमले से नहीं बदलेगा चुनाव परिणाम’ पीयूष गोयल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पर इस तरह के व्यक्तिगत हमले चुनावी नतीजों को प्रभावित नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता के गुस्से का सामना कर रहा है और ऐसे बयान उसी का परिणाम हैं। NDA को क्लीन स्वीप का दावा केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन को क्लीन स्वीप मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एडप्पाडी के. पलानीस्वामी को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो और एन. चंद्रबाबू नायडू को मिले समर्थन का भी जिक्र किया। Election 2026 Update : बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल वोटिंग विवाद बढ़ने पर खरगे की सफाई विवाद बढ़ने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका मतलब प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का आशय केवल इतना था कि सरकार इन संस्थाओं के जरिए लोगों में डर का माहौल बना रही है।
Mohan Bhagwat Security : मोहन भागवत से Z+सिक्योरिटी का खर्च वसूलने की मांग खारिज, कोर्ट ने कहा- ये कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग

Mohan Bhagwat Security : मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को दी जा रही Z प्लस सुरक्षा के खर्च को उनसे वसूलने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस तरह की मांग उचित नहीं है। क्या थी याचिका की मांग यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता ललन किशोर सिंह द्वारा दायर की गई थी। याचिका में मांग की गई थी कि मोहन भागवत की सुरक्षा पर होने वाला खर्च स्वयं उनसे या संगठन से वसूला जाए, क्योंकि इसका भार सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। Two Terrorists Arrested : ‘गजवा-ए-हिंद’ के लिए काम करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार, RSS के नेता पर था निशाना याचिका अधूरी जानकारी पर आधारित सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि याचिका अधूरी जानकारी पर आधारित है। कोर्ट ने इस आधार पर याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि इसमें पर्याप्त तथ्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। ‘कोई सार्वजनिक हित नहीं’ कोर्ट की सख्त टिप्पणी अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इस याचिका में कोई वास्तविक जनहित नजर नहीं आता है। कोर्ट ने इसे ‘प्रेरित याचिका’ और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करार देते हुए खारिज कर दिया। याचिका में उठाए गए थे ये सवाल याचिका में तर्क दिया गया था कि केंद्र सरकार और संबंधित विभाग करदाताओं के पैसे से एक गैर-पंजीकृत संगठन को उच्च स्तरीय सुरक्षा दे रहे हैं। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि इस खर्च की भरपाई संबंधित व्यक्ति या संस्था से कराई जाए और वसूली गई राशि सरकारी खजाने में जमा कराई जाए। Election 2026 Update : बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल वोटिंग केंद्र और गृह मंत्रालय को निर्देश देने की मांग याचिका में यह भी कहा गया था कि करदाताओं के पैसे के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय को इस संबंध में जल्द निर्णय लेने का निर्देश दिया जाए। हालांकि, कोर्ट ने इन सभी मांगों को खारिज कर दिया।
Two Terrorists Arrested : ‘गजवा-ए-हिंद’ के लिए काम करने वाले दो आतंकी गिरफ्तार, RSS के नेता पर था निशाना

Two Terrorists Arrested : अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कथित साजिश रचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कट्टरपंथी बनाने और एक आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की योजना बना रहे थे। ISIS जैसे संगठनों से संपर्क का खुलासा जांच में सामने आया कि पाटन जिले के सिद्धपुर निवासी इरफान कालेखान पठान (22) पर पहले से नजर रखी जा रही थी। खुफिया जानकारी के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मोबाइल फोन की जांच में पता चला कि वह व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए ISIS और अन्य कट्टरपंथी समूहों से जुड़े लोगों के संपर्क में था। Election 2026 Update : बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल वोटिंग ‘गज़वा-ए-हिंद’ के नाम पर नेटवर्क बनाने की योजना प्रारंभिक जांच के अनुसार, इरफान जिहादी प्रचार में सक्रिय था और देशभर में समान विचारधारा वाले लोगों का नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहा था। एटीएस का आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और ‘गज़वा-ए-हिंद’ स्थापित करने की योजना बनाई थी। इसके तहत युवाओं की भर्ती, हथियार चलाने और RDX जैसे विस्फोटकों का प्रशिक्षण देने की योजना भी शामिल थी। RSS से जुड़े लोगों को निशाना बनाने की चर्चा जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर राजनीतिक नेताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े व्यक्तियों और अन्य लोगों को निशाना बनाने पर चर्चा की थी। साथ ही शरिया लागू करने और देशभर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंडिंग और हथियार जुटाने की योजना बनाई जा रही थी। Lashkar Terrorist Arrested : दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, बांग्लादेश से चला रहा था नेटवर्क पाकिस्तान-अफगानिस्तान से हथियार तस्करी की कोशिश एटीएस के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में मदद लेने के लिए आतंकी संगठनों के संपर्क में थे। उनका उद्देश्य पूरे देश में योजनाबद्ध तरीके से आतंकी घटनाओं को अंजाम देना था। मुंबई से दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार जांच के दौरान मुंबई के साकीनाका निवासी मुर्शीद जाहिद अख्तर शेख (21) की संलिप्तता भी सामने आई। गुजरात एटीएस की टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से उसे हिरासत में लिया। उसके मोबाइल फोन में आपत्तिजनक सामग्री और चैट मिली, जिससे उसकी साजिश में सक्रिय भूमिका का पता चला। बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। Pakistan Terror Module : 18 साल का हरमनदीप सिंह गिरफ्तार, पाकिस्तान के निर्देश पर ग्रेनेड हमले की कर रहा था तैयारी कोर्ट ने 11 दिन की ATS हिरासत में भेजा दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को स्थानीय अदालत ने दोनों को 11 दिन की एटीएस हिरासत में भेज दिया है। एटीएस ने बताया कि इस मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए जांच जारी है।
Election 2026 Update : बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल वोटिंग

Election 2026 Update : नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के तहत तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार 21 अप्रैल को शाम को थम जाएगा। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना अनिवार्य है। इसके बाद सभी तरह की सार्वजनिक रैलियां, जनसभाएं और राजनीतिक प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। इसमें उत्तर बंगाल के आठ जिले, दक्षिण बंगाल के तीन जिले और जंगलमहल क्षेत्र के पांच जिले शामिल हैं। इन जिलों में मतदान मुर्शिदाबाद (22 सीट), कूचबिहार (9), जलपाईगुड़ी (7), अलीपुरद्वार (5), कलिंपोंग (1), दार्जिलिंग (5), उत्तर दिनाजपुर (9), दक्षिण दिनाजपुर (6), मालदा (12), बीरभूम (11), पश्चिम बर्द्धमान (9), पूर्व मेदिनीपुर (16), पश्चिम मेदिनीपुर (15), झाड़ग्राम (4), पुरुलिया (9) और बांकुड़ा (12) सीटें शामिल हैं। LPG Gas Cylinder Booking : सरकार ने दी LPG को लेकर बड़ी राहत, अब महंगाई और शॉर्टेज का डर खत्म! पहले चरण में 1,478 उम्मीदवार, करोड़ों मतदाता इस चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 है। इनमें 1 करोड़ 84 लाख 99 हजार 496 पुरुष, 1 करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिला और 465 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदाता सूची में बदलाव की संभावना न्यायाधिकरणों के अंतिम आंकड़ों के बाद हो सकती है। तमिलनाडु में 4,023 उम्मीदवार, मुख्य मुकाबला तय तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 4,023 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला द्रमुक और अन्नाद्रमुक गठबंधन के बीच है। कई सीटों पर अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने और 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने राज्यभर में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किए हैं। PeaceTalk Update : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जल्द होंगे पाकिस्तान रवाना, कल ईरान के साथ बातचीत 8,000 से अधिक बूथ अति संवेदनशील घोषित चुनाव आयोग ने 48 घंटे की शांतिपूर्ण अवधि लागू करने के साथ ही ड्राई डे जैसे सख्त नियम भी लागू किए हैं। मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पहले चरण के लिए 8,000 से अधिक मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इन बूथों पर केंद्रीय बलों, निगरानी टीमों और त्वरित प्रतिक्रिया इकाइयों की तैनाती बढ़ा दी गई है। निष्पक्ष मतदान पर जोर अधिकारियों ने बताया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कुछ क्षेत्रों को सील भी किया गया है।
LPG Gas Cylinder Booking : सरकार ने दी LPG को लेकर बड़ी राहत, अब महंगाई और शॉर्टेज का डर खत्म!

LPG Gas Cylinder Booking : नई दिल्ली। आजकल दुनिया भर में, खासकर मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और तनाव की खबरें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। आम लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि क्या पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस महंगी हो जाएगी और क्या गैस की सप्लाई प्रभावित होगी। हालांकि अब इसको लेकर सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने दिया भरोसा दिल्ली में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया कि देश में LPG सप्लाई पूरी तरह स्थिर है। सरकार ने घरेलू गैस के उत्पादन को बढ़ा दिया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय हालातों का असर आम लोगों पर न पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि देश के किसी भी हिस्से में गैस की कमी नहीं है। PeaceTalk Update : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जल्द होंगे पाकिस्तान रवाना, कल ईरान के साथ बातचीत बुकिंग आसान, नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़ सरकार ने गैस बुकिंग की डेडलाइन भी बढ़ा दी है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब शहर हो या गांव, लोगों को गैस बुकिंग के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार का कहना है कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सुचारु है। DAC सिस्टम से कालाबाजारी पर रोक गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम को सख्ती से लागू किया है। सुजाता शर्मा के अनुसार, इसका लक्ष्य 90 प्रतिशत उपयोग था, लेकिन यह आंकड़ा 92 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो। Yusuf Pathan : चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल, यूसुफ पठान के साले और ससुर गिरफ्तार कमर्शियल गैस सप्लाई भी पटरी पर सरकार ने कमर्शियल गैस की सप्लाई को भी 70 प्रतिशत तक सामान्य कर दिया है। इससे छोटे और बड़े व्यवसायों को बड़ी राहत मिली है, जो गैस पर निर्भर हैं। छोटे सिलेंडरों की बढ़ी मांग हाल के दिनों में 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की मांग तेजी से बढ़ी है। सरकार ने जागरूकता के लिए देशभर में लगभग 7,000 कैंप लगाए हैं। 3 अप्रैल से अब तक एक लाख से ज्यादा छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं, जिससे कम गैस उपयोग करने वाले लोगों को फायदा मिल रहा है। समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर सरकार सतर्क तेल और गैस की सप्लाई के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाला भारतीय जहाज ‘देशगरिमा’ सुरक्षित है। हाल के तनाव के बावजूद किसी भी भारतीय क्रू को नुकसान नहीं हुआ है, जो राहत की बात है। Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव विदेश मंत्रालय की नजर, कंट्रोल रूम सक्रिय विदेश मंत्रालय भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। एडिशनल सेक्रेटरी असीम आर. महाजन ने बताया कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। NSA अजीत डोभाल का दौरा, रणनीतिक चर्चा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब का दौरा कर वहां के नेताओं से क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की है। इस कदम को भारत की सुरक्षा और कूटनीतिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। Lenskart Controversy : एक्टिविस्ट नाजिया खान ने हिंदू वर्कर्स को लगाया तिलक, ड्रेस कोड विवाद के बाद एक और वीडियो वायरल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी राहत भरी खबर ग्रामीण इलाकों के लिए भी सरकार ने भरोसा दिलाया है कि विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होगी। मनरेगा योजना पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे रोजगार और आवास से जुड़े कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
Yusuf Pathan : चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल, यूसुफ पठान के साले और ससुर गिरफ्तार

Yusuf Pathan : मुंबई। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यूसुफ पठान के तीन रिश्तेदारों को मुंबई के भायखला इलाके में कथित मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें उनके ससुर खालिद पठान और साले शोएब पठान भी शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने एक मामूली विवाद को लेकर यूसुफ खान नाम के व्यक्ति पर हमला कर दिया। पानी के छींटों से शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है कि यह घटना 18 अप्रैल 2026 को हुई। पीड़ित यूसुफ खान अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक पानी के गड्ढे से गुजरी और पानी उछलकर शोएब खान पर गिर गया। इसी छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो बाद में हिंसा में बदल गया। माफी मांगने के बावजूद बढ़ा झगड़ा न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, यूसुफ खान ने बताया कि उन्होंने माफी मांगने के लिए गाड़ी रोकी थी। लेकिन बातचीत के दौरान शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने बांस की लाठी से कार का शीशा तोड़ दिया और यूसुफ खान पर हमला कर दिया। PeaceTalk Update : युद्धविराम की उलटी गिनती के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया हमला पुलिस के मुताबिक, रास्ते में यूसुफ खान का सामना खालिद खान से हुआ, जिसके बाद झगड़ा फिर से बढ़ गया। आरोप है कि खालिद खान, उनके बेटे उमरशाद खान, शोएब खान और शहबाज पठान ने मिलकर यूसुफ खान और उनके परिवार पर बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल, एक का हाथ टूटा इस हमले में यूसुफ खान के भाई सलमान का हाथ टूट गया, जबकि उनके चाचा जकी अहमद को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने ससुर समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से बरामद हथियारों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें 118(2), 115(2), 324, 352, 351(2) और 3(5) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चुनावी माहौल में बढ़ सकता है सियासी असर बता दें कि, पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच यूसुफ पठान का दावा है कि ममता बनर्जी फिर से सत्ता में लौटेंगी। ऐसे में यह घटना चुनावी माहौल में राजनीतिक असर भी डाल सकती है।
PeaceTalk Update : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जल्द होंगे पाकिस्तान रवाना, कल ईरान के साथ बातचीत

PeaceTalk Update : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कुछ ही देर में पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं। उनका उद्देश्य ईरान के साथ बातचीत कर युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते की संभावना तलाशना है। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी बैठक अब मंगलवार के बजाय बुधवार को होगी। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में बड़े नाम शामिल इस दौरे में वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब युद्धविराम खत्म होने के कगार पर है। 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला यह सीजफायर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव ईरान ने वार्ता को लेकर जताई अनिश्चितता ईरानी मीडिया के अनुसार, अभी तक अमेरिका के साथ बातचीत के लिए कोई भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के लिए रवाना नहीं हुआ है। सरकारी टीवी ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि टीम बातचीत के लिए निकल चुकी है। संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अरागची और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अभी ईरान में ही मौजूद हैं। वार्ता से पहले ईरान की शर्तें रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाने की तैयारी में है और वह जल्द इस्लामाबाद पहुंच सकता है। हालांकि गालिबाफ ने साफ कर दिया है कि वह तभी बातचीत में शामिल होंगे, जब जेडी वेंस भी वहां मौजूद होंगे। सीजफायर की डेडलाइन नजदीक, बढ़ी चिंता डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम 8 बजे (अमेरिकी समय) तक ही लागू रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस समय तक कोई समझौता नहीं होता है, तो इसे आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। ऐसे में कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। Rahul Gandhi Citizenship : राहुल के केस से हटे जज सुभाष विद्यार्थी, रिश्वत का लगा आरोप होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही घटी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही काफी धीमी हो गई है। सोमवार को यहां से केवल 16 जहाज गुजरे, जिनमें कुछ ईरानी जहाज भी शामिल थे। यह स्थिति क्षेत्र में बढ़ते तनाव को दर्शाती है। ईरानी जहाज को अमेरिका ने पकड़ा अमेरिका ने ‘टूस्का’ नाम के एक ईरानी जहाज को रोक लिया, जो चीन से लौट रहा था। अमेरिका को शक है कि इसमें ‘ड्यूल यूज’ सामान था, जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। इस कार्रवाई पर ईरान ने कड़ी नाराजगी जताई और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। इजराइल-लेबनान वार्ता का दूसरा दौर तय इस बीच इजराइल और लेबनान के बीच 23 अप्रैल को बातचीत का दूसरा दौर तय किया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों ने 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई थी। Lenskart Controversy : एक्टिविस्ट नाजिया खान ने हिंदू वर्कर्स को लगाया तिलक, ड्रेस कोड विवाद के बाद एक और वीडियो वायरल चीन ने शांति वार्ता पर जताई उम्मीद चीन के विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि होर्मुज स्ट्रेट में जल्द सामान्य स्थिति बहाल होगी। साथ ही चीन ने अमेरिका और ईरान से अपील की है कि वे शांति वार्ता जारी रखें और उसमें प्रगति करें। ईरान में इंटरनेट बंदी का असर ईरान में इंटरनेट बंदी का आज 53वां दिन है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, सरकार ने सीमित लोगों और कारोबारों को ही इंटरनेट की पहुंच दी है। आम जनता अब भी वैश्विक इंटरनेट से कटी हुई है। इस ‘टियर सिस्टम’ के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। Bhopal Engineer Rape : सुसाइड की धमकी देकर GF को बुलाया फिर किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मोहम्मद आकिब ईरान की सख्त चेतावनी ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने कहा है कि वह अमेरिका की किसी भी धमकी का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं ज्यूडिशियरी चीफ गुलामहुसैन मोहसेनी एजई ने चेतावनी दी है कि अमेरिका आगे और हमले कर सकता है, इसलिए देश को पूरी तरह तैयार रहना होगा। ईरान में फ्लाइट सेवाएं फिर शुरू ईरान धीरे-धीरे अपनी फ्लाइट सेवाएं फिर से शुरू कर रहा है, हालांकि अभी यह सीमित स्तर पर ही हो रहा है। रान एयरपोर्ट्स कंपनी के प्रमुख ने मंगलवार को बताया कि तेहरान का इमाम खुमैनी एयरपोर्ट अब ओमान और तुर्किये के लिए उड़ानें संचालित करेगा। बयान के अनुसार, तेहरान का मेहराबाद एयरपोर्ट भी सीमित संख्या में उड़ानों के साथ सेवाएं देने के लिए तैयार है। दक्षिण-पूर्व में स्थित करमान और यज़्द एयरपोर्ट भी फिर से खोल दिए गए हैं। वहीं मशहद से मस्कट के बीच उड़ान शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।
Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव

Shiva Temple Meat Thrown : उत्तर प्रदेश। महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ खोरिया गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बीती रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, एक विशेष समुदाय के किशोर ने मंदिर परिसर में मांस फेंक दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सतर्कता से सामने आया मामला खोरिया गांव निवासी सोनू और अन्य लोगों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपित किशोर काली पन्नी में मांस रखकर मंदिर परिसर में फेंककर वहां से भाग गया। इस दौरान किसी ग्रामीण की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद शोर मचाया गया, जिससे आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। Rahul Gandhi Citizenship : राहुल के केस से हटे जज सुभाष विद्यार्थी, रिश्वत का लगा आरोप पुलिस ने तुरंत पहुंचकर संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही खोरिया चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता के कारण स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात घटना के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। MP Poster War : महिला आरक्षण को लेकर पोस्टर वार शुरू, राहुल- ममता समेत विपक्ष को बताया ‘परजीवी’ आरोपित किशोर हिरासत में, पूछताछ जारी थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।