Aayudh

Categories

LPG Gas Cylinder Booking : सरकार ने दी LPG को लेकर बड़ी राहत, अब महंगाई और शॉर्टेज का डर खत्म!

LPG Gas Cylinder Booking

LPG Gas Cylinder Booking : नई दिल्ली। आजकल दुनिया भर में, खासकर मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और तनाव की खबरें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। आम लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि क्या पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस महंगी हो जाएगी और क्या गैस की सप्लाई प्रभावित होगी। हालांकि अब इसको लेकर सरकार ने बड़ी राहत दी है।

सरकार ने दिया भरोसा

दिल्ली में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया कि देश में LPG सप्लाई पूरी तरह स्थिर है। सरकार ने घरेलू गैस के उत्पादन को बढ़ा दिया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय हालातों का असर आम लोगों पर न पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि देश के किसी भी हिस्से में गैस की कमी नहीं है।

PeaceTalk Update : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जल्द होंगे पाकिस्तान रवाना, कल ईरान के साथ बातचीत

बुकिंग आसान, नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़

सरकार ने गैस बुकिंग की डेडलाइन भी बढ़ा दी है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब शहर हो या गांव, लोगों को गैस बुकिंग के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सरकार का कहना है कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सुचारु है।

DAC सिस्टम से कालाबाजारी पर रोक

गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम को सख्ती से लागू किया है। सुजाता शर्मा के अनुसार, इसका लक्ष्य 90 प्रतिशत उपयोग था, लेकिन यह आंकड़ा 92 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

Yusuf Pathan : चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल, यूसुफ पठान के साले और ससुर गिरफ्तार

कमर्शियल गैस सप्लाई भी पटरी पर

सरकार ने कमर्शियल गैस की सप्लाई को भी 70 प्रतिशत तक सामान्य कर दिया है। इससे छोटे और बड़े व्यवसायों को बड़ी राहत मिली है, जो गैस पर निर्भर हैं।

छोटे सिलेंडरों की बढ़ी मांग

हाल के दिनों में 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की मांग तेजी से बढ़ी है। सरकार ने जागरूकता के लिए देशभर में लगभग 7,000 कैंप लगाए हैं। 3 अप्रैल से अब तक एक लाख से ज्यादा छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं, जिससे कम गैस उपयोग करने वाले लोगों को फायदा मिल रहा है।

समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर सरकार सतर्क

तेल और गैस की सप्लाई के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाला भारतीय जहाज ‘देशगरिमा’ सुरक्षित है। हाल के तनाव के बावजूद किसी भी भारतीय क्रू को नुकसान नहीं हुआ है, जो राहत की बात है।

Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव

विदेश मंत्रालय की नजर, कंट्रोल रूम सक्रिय

विदेश मंत्रालय भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। एडिशनल सेक्रेटरी असीम आर. महाजन ने बताया कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी।

NSA अजीत डोभाल का दौरा, रणनीतिक चर्चा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब का दौरा कर वहां के नेताओं से क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की है। इस कदम को भारत की सुरक्षा और कूटनीतिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।

Lenskart Controversy : एक्टिविस्ट नाजिया खान ने हिंदू वर्कर्स को लगाया तिलक, ड्रेस कोड विवाद के बाद एक और वीडियो वायरल

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी राहत भरी खबर

ग्रामीण इलाकों के लिए भी सरकार ने भरोसा दिलाया है कि विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होगी। मनरेगा योजना पहले की तरह जारी रहेगी, जिससे रोजगार और आवास से जुड़े कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *