Aayudh

Categories

MP Assembly Special Session : महिला आरक्षण बिल की लड़ाई जारी, MP विधानसभा में होगा विशेष सत्र

MP Assembly Special Session

MP Assembly Special Session : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया गया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य लोकसभा में प्रस्तुत ‘नारी शक्ति वंदन अभिनंदन बिल’ पर चर्चा करना है। सरकार इस बिल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विधायकों की राय जानना चाहती है।

सीएम मोहन यादव ने पहले ही दी थी जानकारी

माना जा रहा है कि महिलाओं के अधिकार, प्रतिनिधित्व और भागीदारी को लेकर सदन में गहन बहस हो सकती है। इससे पहले डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेष सत्र बुलाने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि यह महिलाओं से जुड़ा अहम विषय है और इस पर गंभीर चर्चा होना जरूरी है।

Kharge Statement Controversy : मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को बताया आतंकवादी, BJP के भड़कने के बाद दी सफाई

रैली के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी

गौरतलब है कि इससे पहले भोपाल में भाजपा द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में आक्रोश रैली निकाली गई थी। इस रैली के जरिए पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया था।

सदन में तीखी बहस के आसार

विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में 27 अप्रैल को सदन में तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *