Aayudh

Bengal- TN Voting Percentage : हिंसा के बीच बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93, तमिलनाडु – 82.24% मतदान

Bengal- TN Voting Percentage

Bengal- TN Voting Percentage : देश। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। शाम 5 बजे तक 152 सीटों पर 89.93 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर शाम 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत वोट पड़े, जो राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा है। दोनों राज्यों में वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। ममता बनर्जी का बयान वोटिंग के आंकड़े सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की जनता ने SIR (Special Intensive Revision) के विरोध में बंपर वोटिंग की है। हिंसा की घटनाएं उच्च मतदान प्रतिशत के साथ-साथ कई जगह हिंसा की खबरें भी आई हैं। इसके अलावा कुछ बीजेपी उम्मीदवारों और सशस्त्र बलों पर भी हमले की खबरें हैं। कुमारगंज में शुभेंदु सरकार पर हमला: दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु सरकार हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सुरक्षा गार्ड भी साथ था, लेकिन भीड़ ने उन पर हमला किया। यह खबर पूरी पढ़ें… अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला: आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला किया गया। हमलावरों ने कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह खबर पूरी पढ़ें… बीरभूम में EVM खराबी पर पथराव: बीरभूम के बोधपुर गांव में EVM खराब होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह खबर पूरी पढ़ें… मुर्शिदाबाद में बम और झड़प: मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए। AUJP चीफ हुमायूं कबीर घटनास्थल पहुंचे तो TMC कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई। बाद में वे धरने पर बैठ गए। यह खबर पूरी पढ़ें… सिलीगुड़ी और मालदा में भी झड़प: सिलीगुड़ी में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मालदा के एक बूथ पर EVM खराब होने से हंगामा मच गया। यह खबर पूरी पढ़ें… वेल्लोर में रोबोट ने किया वोटरों का अभिवादन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान वेल्लोर के सरकारी मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर एक रोबोट तैनात किया गया है। यह रोबोट पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए है और वोट डालने आने वाले लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रोबोट वोटरों का अभिवादन करता है, जिससे लोगों का ध्यान खींचा जा रहा है और मतदान केंद्र पर एक अलग ही उत्साह का माहौल बन गया है। यह खबर पूरी पढ़ें…

Bengal Election Violence 2026 : EVM खराबी पर बवाल! बुधपुर गांव में ग्रामीणों और केंद्रीय बल में झड़प, पुलिस वाहन पर पथराव

EVM malfunctions

Bengal Election Violence 2026 : पुरुलिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान पुरुलिया जिले में एक नई हिंसक घटना सामने आई है। पुरुलिया के बुधपुर गांव में कथित EVM खराबी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके बूथ पर EVM मशीन खराब हो गई थी, जिसके कारण वे काफी देर से वोट नहीं डाल पा रहे थे। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्मी बढ़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया, जिससे गाड़ी के सामने वाले कांच टूट गए। झड़प में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। Humayun Kabir : Voting के बीच हुमायूं कबीर को याद आई बाबरी मस्जिद! निर्माण स्थल का किया दौरा स्थानीय लोगों का गुस्सा ग्रामीणों ने बताया कि EVM खराब होने के बावजूद चुनाव अधिकारियों ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर लोगों ने बूथ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। केंद्रीय बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान झड़प हो गई। चुनाव आयोग पर सवाल बता दें कि, मतदान के दौरान EVM खराबी की यह घटना पहली नहीं हैं। इससे पहले मालदा जिले के एक मतदान केंद्र से ऐसा मामला सामने आया था, जिससे मतदाताओं में नाराजगी बढ़ रही है। Attack on Agnimitra Paul Car : BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, शीशे तोड़े पुरुलिया जिले में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। इस घटना से आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिए हैं। VIDEO | West Bengal Polls 2026: Clashes erupt between villagers and central forces over an alleged EVM malfunction in Budhpur village in Purulia. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI pic.twitter.com/C79idHzki6 — Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026

Humayun Kabir : Voting के बीच हुमायूं कबीर को याद आई बाबरी मस्जिद! निर्माण स्थल का किया दौरा

Humayun Kabir Visits Babri Masjid Site

Humayun Kabir Visits Babri Masjid Site : मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इसी बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में धरने पर बैठे थे, लेकिन अचानक वे धरने से उठकर अयोध्या पहुंच गए। वहां उन्होंने बाबरी मस्जिद निर्माण स्थल का दौरा किया। हुमायूं कबीर ने स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर कुछ देर रुककर विचार-विमर्श भी किया। Attack on Agnimitra Paul Car : BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, शीशे तोड़े क्यों किया यह दौरा? हुमायूं कबीर हाल ही में नौदा में हुई झड़प और देसी बम कांड के बाद लगातार चर्चा में हैं। उनका यह अचानक बाबरी मस्जिद स्थल जाना बंगाल चुनाव के दौरान कई सवाल खड़े कर रहा है। AUJP नेता के इस कदम को राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र से AUJP के उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने इससे पहले नौदा में TMC कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के बाद धरना शुरू किया था। अब धरने से उठकर अयोध्या जाना उनके राजनीतिक एजेंडे को लेकर नई बहस छेड़ रहा है। Vellore Polling Booth Robot : तमिलनाडु चुनाव में अनोखा नजारा! वेल्लोर पोलिंग बूथ पर रोबोट ने संभाला स्वागत का जिम्मा चुनावी माहौल पर असर पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग चल रही है। बंगाल चुनाव में TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला है, लेकिन AUJP जैसे छोटे दलों के उम्मीदवारों के ऐसे कदम चुनावी चर्चा को नया मोड़ दे रहे हैं। #WATCH | Murshidabad, West Bengal: Aam Janata Unnayan Party (AUJP) founder, and candidate from the Rejinagar Assembly constituency, Humayun Kabir, visits the Babri Masjid construction site. pic.twitter.com/b0HlKVCKnB — ANI (@ANI) April 23, 2026

Attack on Agnimitra Paul Car : BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, शीशे तोड़े

Attack on Agnimitra Paul Car

Attack on Agnimitra Paul Car : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान आसनसोल साउथ से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul)  की कार पर हमला कर दिया गया है। बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर हमला किया और उसमें तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद अग्निमित्रा पॉल ने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अग्निमित्रा पॉल ने क्या कहा? अग्निमित्रा पॉल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में उनकी कार पर अचानक हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि यह हमला राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण किया गया है। उन्होंने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। PM Modi in Bengal : झाल मुड़ी मैंने खाई और मिर्च TMC को लगी…कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी शुभेंदु सरकार पर भी हुआ था हमला बता दें कि इससे पहले दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया था। हमले के दौरान उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा था।दोनों घटनाएं पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान हुई हैं, जिससे चुनावी हिंसा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस की भूमिका हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CCTV फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। Shubhendu Sarkar Mob Attacks : BJP कैंडिडेट शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने किया हमला, जानिये अब तक कहां- कहां हुई हिंसा चुनाव आयोग पर दबाव बंगाल चुनाव में लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं को लेकर चुनाव आयोग पर भी दबाव बढ़ रहा है। पहले शुभेंदु सरकार पर हमला हुआ, अब अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला। कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पहले चरण की वोटिंग गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग चल रही है। बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पूरे चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। सुबह ७ बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर 2 बजे तक बंगाल चुनाव के पहले चरण में 62.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Vellore Polling Booth Robot : तमिलनाडु चुनाव में अनोखा नजारा! वेल्लोर पोलिंग बूथ पर रोबोट ने संभाला स्वागत का जिम्मा

Vellore Polling Booth Robot

Vellore Polling Booth Robot : वेल्लोर। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान एक अनोखा और आकर्षक नजारा देखने को मिल रहा है। वेल्लोर के सरकारी मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर एक रोबोट तैनात किया गया है। वोटरों का अभिवादन कर रहा रोबोट यह रोबोट पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए है और वोट डालने आने वाले लोगों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है। रोबोट वोटरों का अभिवादन करता है, जिससे लोगों का ध्यान खींचा जा रहा है और मतदान केंद्र पर एक अलग ही उत्साह का माहौल बन गया है। Bengal-Tamil Nadu Voting : बंगाल में 19 और तमिलनाडु में 18% मतदान, महिलाओं में जोरदार उत्साह चुनाव आयोग के इस प्रयोग से वोटरों में खासा उत्साह दिख रहा है। कई लोग रोबोट को देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी रुक रहे हैं। यह रोबोट न सिर्फ वोटरों का स्वागत कर रहा है बल्कि मतदान केंद्र को और अधिक आकर्षक भी बना रहा है। तमिलनाडु में त्रिकोणीय लड़ाई तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग हो रही है। यहां मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस गठबंधन, AIADMK-BJP गठबंधन और थलापति विजय की नई पार्टी TVK के बीच है। TVK इस चुनाव को त्रिकोणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। Shubhendu Sarkar Mob Attacks : BJP कैंडिडेट शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने किया हमला, जानिये अब तक कहां- कहां हुई हिंसा अब तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग बता दें कि, तमिलनाडु में एकमुश्त विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से वोटिंग की जा रही है। दोपहर 1 बजे तक यहां 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 11 बजे मतदान 37.56 प्रतिशत था। #WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Vellore: A robot has been stationed at the polling booth set up at the Government Muslim Higher Secondary School to welcome voters and attract public attention. Dressed in traditional Tamil attire, the robot is greeting members of the public… pic.twitter.com/9nCWJjwFhd — ANI (@ANI) April 23, 2026

Bhopal Dharna Ban : भोपाल में धारा 163 लागू, CM हाउस के पास चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक

Section 163 Imposed in Bhopal

Bhopal Dharna Ban : मध्य प्रदेश। अब भोपाल शहर के सबसे व्यस्त चौराहों पर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर पॉलिटेक्निक चौराहा, आकाशवाणी चौराहा और किलोल पार्क चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। ट्रैफिक और इमरजेंसी सेवाओं पर असर बना मुख्य वजह आदेश में साफ कहा गया है कि ये चौराहे शहर के मुख्य मार्गों पर स्थित हैं। इन जगहों से एयरपोर्ट, हमीदिया अस्पताल और कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के लिए आवागमन होता है। यहां धरना-प्रदर्शन या आंदोलन होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी होती है और एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। PM Modi in Bengal : झाल मुड़ी मैंने खाई और मिर्च TMC को लगी…कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी बिना वैकल्पिक मार्ग के नहीं मिलेगी अनुमति पुलिस के अनुसार, इन चौराहों पर अक्सर विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगते हैं। लेकिन यहां कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है। इसलिए अब इन जगहों पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। 2 महीने तक लागू रहेगा आदेश पुलिस आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले 2 महीने तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान इन चौराहों पर किसी भी तरह का धरना, प्रदर्शन, हड़ताल या पुतला दहन आयोजित करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। Bengal-TN Voting Update : बंगाल में अब तक 41 और तमिलनाडु में 37% वोटिंग, मुर्शिदाबाद में पथराव-लाठीचार्ज; सिलीगुड़ी में भी झड़प उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

PM Modi in Bengal : झाल मुड़ी मैंने खाई और मिर्च TMC को लगी…कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Bengal

PM Modi in Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक जोरदार रैली को संबोधित किया। रैली में उन्होंने बंगाल की जनता में दिख रहे उत्साह को देखकर कहा कि हवा बदल रही है। जहां-जहां मतदान ज्यादा हुआ है, वहां भाजपा को जीत मिल रही है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है पीएम मोदी ने कहा, कृष्णानगर में आज भय पर भरोसे की विजय का विश्वास दिख रहा है। ये उत्साह, ये उमंग, ये जोश भरोसे का है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है। बरसों से जिनकी आवाज को दबाकर रखा गया था, वो अब एक सुर में बोल रहे हैं। गांव-गांव, गली-गली, स्त्री-पुरुष, युवा-बुजुर्ग सब बोल रहे हैं। Shubhendu Sarkar Mob Attacks : BJP कैंडिडेट शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने किया हमला, जानिये अब तक कहां- कहां हुई हिंसा झालमुड़ी वाली टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी है। झालमुरी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। यहां तो TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और उनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कई जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा।” #WATCH | Nadia, West Bengal: Prime Minister Narendra Modi says, “…We have observed in the past that wherever the country has witnessed a massive voter turnout, the BJP has achieved a resounding victory… On May 4th, the victory celebrations for the BJP will take place in… pic.twitter.com/5DsmhA5eFB — ANI (@ANI) April 23, 2026 जनता लड़ रही है चुनाव पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि यह चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही उनके साथी। इस बार बंगाल का चुनाव यहां की जनता जनार्दन लड़ रही है। उन्होंने कहा, 15 साल पहले वाम के विरुद्ध जनता ने बिगुल फूंका था। आज तृणमूल के जंगलराज के विरुद्ध बंगाल की जनता हर गली-मोहल्ले में शंख फूंक रही है। Bengal-TN Voting Update : बंगाल में अब तक 41 और तमिलनाडु में 37% वोटिंग, मुर्शिदाबाद में पथराव-लाठीचार्ज; सिलीगुड़ी में भी झड़प TMC पर तीखा हमला PM मोदी ने TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके 15 साल के शासन की पहचान है झूठ बोलना और धोखा देना। हर वादा अधूरा रहा। उन्होंने नगरपालिका में TMC के ‘लूट’ मॉडल की आलोचना की। PM ने कहा कि बंगाल के किसान, सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, वकील, शिक्षक, दुकानदार, रिक्शा वाले और पुलिस वाले सभी TMC के भय और सिंडिकेट से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं। Bengal Elections 2026 : मालदा में EVM खराब, बलुआ चारा हाई स्कूल बूथ पर मतदान बाधित चुनाव आयोग की तारीफ पीएम मोदी ने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल में लोकतंत्र की गरिमा बहाल की है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की भी तारीफ की और कहा कि इस बार मतदाताओं की भागीदारी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें कि, चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 62.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Shubhendu Sarkar Mob Attacks : BJP कैंडिडेट शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने किया हमला, जानिये अब तक कहां- कहां हुई हिंसा

Shubhendu Sarkar Mob Attacks

Shubhendu Sarkar Mob Attacks : कुमारगंज। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक मतदान काफी तेज गति से चल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस समय तक 62.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। #WATCH | कुमारगंज, पश्चिम बंगाल: कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार ने कहा, “कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर… pic.twitter.com/cFhreE3KVn — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026 कुमारगंज में BJP उम्मीदवार पर हमला दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले के दौरान उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा। शुभेंदु सरकार ने बताया, “कुमारगंज इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंटों को बाहर कर दिया गया था। सरकार ने बताया कि, मैं खुद आकर उन्हें अंदर ले गया। लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 पर गया तो हमारी पूरी टीम पर हमला कर दिया गया। भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। TMC इस क्षेत्र की चारों सीटें हार रही है, इसलिए घोर हताशा में उन्होंने हम पर हमला किया।” #Bengalpolls कुमारगंज, दक्षिण दिनाजपुर भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु शेखर पर भीड़ का हमला,जिसके कारण उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा.. https://t.co/HXl4mDucJv pic.twitter.com/jfUACCMCX9 — Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) April 23, 2026 TMC उम्मीदवार का आरोप पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने आरोप लगाया कि उनके पोस्टर हटा दिए गए हैं। जहां मतदान हो रहा है, वहां दीवारों पर भाजपा के झंडे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, “यह कैसे हो सकता है? सेंट्रल फोर्स कहता है कि शांतिपूर्ण मतदान होगा, लेकिन यह क्या हो रहा है?” #WATCH | खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर: खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने कहा, “यहां आकर मैं आश्चर्यचकित हो गया कि हमारे यहां पोस्टर थे जिसे हटा दिया गया। जहां मतदान हो रहा है, वहां भी दीवारों पर भाजपा के झंडे हैं… यह कैसे हो सकता है?… सेंट्रल फोर्स… https://t.co/Z2dKoXE3Et pic.twitter.com/kIRFihzn06 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026 अन्य घटनाएं बंगाल में कई जगहों पर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि, मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की किया गया है। पोलिंग बूथ के बाहर लाठी-डंडे चल रहे हैं। मुर्शिदाबाद में ASP माजिद खान ने कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं। पूरी खबर पढ़ें … मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सुबह आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के चीफ हुमायूं कबीर घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। बाद में हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें … मालदा जिले के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बालुआ चारा हाई स्कूल बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कथित खराबी आ गई। इस गड़बड़ी के बीच सेक्टर अधिकारी अचानक मौके से भाग निकला। इससे मतदान की प्रक्रिया कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गई। बता दें कि, पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग जारी है। बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। पूरे चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। पूरी खबर पढ़ें …

Bengal-TN Voting Update : बंगाल में अब तक 41 और तमिलनाडु में 37% वोटिंग, मुर्शिदाबाद में पथराव-लाठीचार्ज; सिलीगुड़ी में भी झड़प

Stone-pelting and lathi-charge in Murshidabad

Bengal-TN Voting Update : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव की वोटिंग चल रही है। सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मुर्शिदाबाद में पथराव-लाठीचार्ज की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की किया गया है। पोलिंग बूथ के बाहर लाठी-डंडे चल रहे हैं। मुर्शिदाबाद में ASP माजिद खान ने कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं। बता दें कि, वोटिंग सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 19 प्रतिशत और तमिलनाडु में 18 प्रतिशत मतदान हुआ था। नौदा में हिंसा और झड़प मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सुबह आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के चीफ हुमायूं कबीर घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। बाद में हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए। आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के फाउंडर हुमायूं कबीर ने कहा, “हम चाहते हैं कि नौदा पुलिस ऑफिसर जिसने मेरे सपोर्टर्स पर रात भर लाठीचार्ज किया, ऐसा न हो। इलेक्शन कमीशन उन पर एक्शन ले… वहां नया ऑफिसर पोस्ट किया जाए। तब तक, मैं यहीं प्रोटेस्ट में बैठा रहूंगा… मेरे लोगों को मारा जा रहा है और धमकाया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इलेक्शन कमीशन उन TMC वर्कर्स पर एक्शन ले जिन्होंने यह सब किया…” #WATCH | West Bengal Elections 2026 | Murshidabad: Aam Janata Unnayan Party (AUJP) founder Humayun Kabir says, “We want that the Nowda police officer who lathi-charged my supporters overnight, this should not be done. The Election Commission should take action on them… A new… https://t.co/DikdkB7IGG pic.twitter.com/34500WUGsg — ANI (@ANI) April 23, 2026 चुनाव आयोग का एक्शन चुनाव आयोग ने नौदा में हुई झड़प को लेकर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) और डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DEO) से रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा सिलीगुड़ी विधानसभा के जगदीश चंद्र विद्यालय बूथ के बाहर TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मालदा के एक बूथ पर EVM खराब होने से हंगामा मच गया। मतदाताओं ने चुनाव अधिकारियों को घेर लिया और आपत्ति जताई। Bengal Elections 2026 : मालदा में EVM खराब, बलुआ चारा हाई स्कूल बूथ पर मतदान बाधित महिलाओं का जोरदार उत्साह पूरे बंगाल में सुबह से पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। यहां महिलाओं की संख्या खासतौर पर ज्यादा दिख रही है। तमिलनाडु में भी यही स्थिति है। चेन्नई में सितारों का स्वागत चेन्नई में अभिनेता अजित कुमार और TVK चीफ थलापति विजय वोट डालने पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी मच गई। Bengal Voting Violence : मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान देशी बम ब्लास्ट, कई घायल; हुमायूं कबीर की TMC से जोरदार झड़प मुख्य मुकाबला पश्चिम बंगाल में मुख्य लड़ाई TMC और BJP के बीच है। चुनाव आयोग सभी बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी कर रहा है। बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। नतीजे 4 मई को आएंगे।

Mirzapur Accident Update : मिर्जापुर हादसे में 11 की मौत, 9 जिंदा जले; मृतकों के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा

Mirzapur Accident Update

Mirzapur Accident Update : मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में कुल 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 9 लोग बोलेरो वाहन में जिंदा जल गए। हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है। CM योगी का दुख व्यक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “जनपद मीरजापुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। Maulana on CM Yogi Mother : कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, 83 थानों में FIR, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी CM योगी ने आगे कहा कि, संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” इसके अलावा सीएम ने कहा कि, इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। मृतकों की सूची जारी मृतकों के नाम जारी प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है। मरने वालों में शामिल हैं: सतना निवासी प्रियंका सिंह (42), कार्तिकेय सिंह (19), जिगना निवासी पियूष सिंह (14), पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47), वंदना सिंह (43), शिवा सिंह (48), सोनम सिंह (19), रामपुर निवासी विष्णु सिंह (45), नेया खेड़ा निवासी विकास शर्मा (32) और भटियागांव निवासी जय प्रकाश (28)। इनमें कई लोग एक ही परिवार या आसपास के क्षेत्रों से थे, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। Bengal Elections 2026 : मालदा में EVM खराब, बलुआ चारा हाई स्कूल बूथ पर मतदान बाधित कैसे हुआ हादसा? हादसा रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी के ढलान वाले हिस्से पर हुआ। रात करीब 8:30 बजे मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक तेज गति से नीचे की ओर लुढ़का और सामने चल रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी से भरे दूसरे ट्रक से टकराई और तुरंत आग की चपेट में आ गई। पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी संतुलन खोकर आगे चल रही कार से टकरा गया। कुछ ही पलों में सड़क पर आग की लपटें, चीख-पुकार और अफरा-तफरी का भयावह मंजर बन गया। Bengal Voting Violence : मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान देशी बम ब्लास्ट, कई घायल; हुमायूं कबीर की TMC से जोरदार झड़प राहत और बचाव कार्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जांच शुरू प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में ब्रेक फेल होना मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी और ढलान वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बेहतर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।