Shubhendu Sarkar Mob Attacks : कुमारगंज। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक मतदान काफी तेज गति से चल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस समय तक 62.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ है।
#WATCH | कुमारगंज, पश्चिम बंगाल: कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार ने कहा, “कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर… pic.twitter.com/cFhreE3KVn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
कुमारगंज में BJP उम्मीदवार पर हमला
दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले के दौरान उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा। शुभेंदु सरकार ने बताया, “कुमारगंज इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंटों को बाहर कर दिया गया था।
सरकार ने बताया कि, मैं खुद आकर उन्हें अंदर ले गया। लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 पर गया तो हमारी पूरी टीम पर हमला कर दिया गया। भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। TMC इस क्षेत्र की चारों सीटें हार रही है, इसलिए घोर हताशा में उन्होंने हम पर हमला किया।”
#Bengalpolls
कुमारगंज, दक्षिण दिनाजपुर
भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु शेखर पर भीड़ का हमला,जिसके कारण उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा.. https://t.co/HXl4mDucJv pic.twitter.com/jfUACCMCX9— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) April 23, 2026
TMC उम्मीदवार का आरोप
पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने आरोप लगाया कि उनके पोस्टर हटा दिए गए हैं। जहां मतदान हो रहा है, वहां दीवारों पर भाजपा के झंडे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, “यह कैसे हो सकता है? सेंट्रल फोर्स कहता है कि शांतिपूर्ण मतदान होगा, लेकिन यह क्या हो रहा है?”
#WATCH | खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर: खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने कहा, “यहां आकर मैं आश्चर्यचकित हो गया कि हमारे यहां पोस्टर थे जिसे हटा दिया गया। जहां मतदान हो रहा है, वहां भी दीवारों पर भाजपा के झंडे हैं… यह कैसे हो सकता है?… सेंट्रल फोर्स… https://t.co/Z2dKoXE3Et pic.twitter.com/kIRFihzn06
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
अन्य घटनाएं
बंगाल में कई जगहों पर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि, मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की किया गया है। पोलिंग बूथ के बाहर लाठी-डंडे चल रहे हैं। मुर्शिदाबाद में ASP माजिद खान ने कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं। पूरी खबर पढ़ें …
मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सुबह आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के चीफ हुमायूं कबीर घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। बाद में हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें …
मालदा जिले के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बालुआ चारा हाई स्कूल बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कथित खराबी आ गई। इस गड़बड़ी के बीच सेक्टर अधिकारी अचानक मौके से भाग निकला। इससे मतदान की प्रक्रिया कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गई। बता दें कि, पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग जारी है। बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। पूरे चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। पूरी खबर पढ़ें …