Bengal-TN Voting Update : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव की वोटिंग चल रही है। सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मुर्शिदाबाद में पथराव-लाठीचार्ज की जानकारी सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि, मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की किया गया है। पोलिंग बूथ के बाहर लाठी-डंडे चल रहे हैं। मुर्शिदाबाद में ASP माजिद खान ने कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं। बता दें कि, वोटिंग सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल में 19 प्रतिशत और तमिलनाडु में 18 प्रतिशत मतदान हुआ था।
नौदा में हिंसा और झड़प
मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सुबह आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के चीफ हुमायूं कबीर घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ।
इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। बाद में हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए। आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के फाउंडर हुमायूं कबीर ने कहा, “हम चाहते हैं कि नौदा पुलिस ऑफिसर जिसने मेरे सपोर्टर्स पर रात भर लाठीचार्ज किया, ऐसा न हो।
इलेक्शन कमीशन उन पर एक्शन ले… वहां नया ऑफिसर पोस्ट किया जाए। तब तक, मैं यहीं प्रोटेस्ट में बैठा रहूंगा… मेरे लोगों को मारा जा रहा है और धमकाया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इलेक्शन कमीशन उन TMC वर्कर्स पर एक्शन ले जिन्होंने यह सब किया…”
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Murshidabad: Aam Janata Unnayan Party (AUJP) founder Humayun Kabir says, “We want that the Nowda police officer who lathi-charged my supporters overnight, this should not be done. The Election Commission should take action on them… A new… https://t.co/DikdkB7IGG pic.twitter.com/34500WUGsg
— ANI (@ANI) April 23, 2026
चुनाव आयोग का एक्शन
चुनाव आयोग ने नौदा में हुई झड़प को लेकर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) और डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (DEO) से रिपोर्ट मांगी है।
इसके अलावा सिलीगुड़ी विधानसभा के जगदीश चंद्र विद्यालय बूथ के बाहर TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मालदा के एक बूथ पर EVM खराब होने से हंगामा मच गया। मतदाताओं ने चुनाव अधिकारियों को घेर लिया और आपत्ति जताई।
Bengal Elections 2026 : मालदा में EVM खराब, बलुआ चारा हाई स्कूल बूथ पर मतदान बाधित
महिलाओं का जोरदार उत्साह
पूरे बंगाल में सुबह से पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। यहां महिलाओं की संख्या खासतौर पर ज्यादा दिख रही है। तमिलनाडु में भी यही स्थिति है।
चेन्नई में सितारों का स्वागत
चेन्नई में अभिनेता अजित कुमार और TVK चीफ थलापति विजय वोट डालने पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य मुकाबला
पश्चिम बंगाल में मुख्य लड़ाई TMC और BJP के बीच है। चुनाव आयोग सभी बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी कर रहा है। बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। नतीजे 4 मई को आएंगे।
