PM Modi in Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक जोरदार रैली को संबोधित किया। रैली में उन्होंने बंगाल की जनता में दिख रहे उत्साह को देखकर कहा कि हवा बदल रही है। जहां-जहां मतदान ज्यादा हुआ है, वहां भाजपा को जीत मिल रही है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है
पीएम मोदी ने कहा, कृष्णानगर में आज भय पर भरोसे की विजय का विश्वास दिख रहा है। ये उत्साह, ये उमंग, ये जोश भरोसे का है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है। बरसों से जिनकी आवाज को दबाकर रखा गया था, वो अब एक सुर में बोल रहे हैं। गांव-गांव, गली-गली, स्त्री-पुरुष, युवा-बुजुर्ग सब बोल रहे हैं।
झालमुड़ी वाली टिप्पणी
प्रधानमंत्री मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी है। झालमुरी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। यहां तो TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और उनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कई जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा।”
#WATCH | Nadia, West Bengal: Prime Minister Narendra Modi says, “…We have observed in the past that wherever the country has witnessed a massive voter turnout, the BJP has achieved a resounding victory… On May 4th, the victory celebrations for the BJP will take place in… pic.twitter.com/5DsmhA5eFB
— ANI (@ANI) April 23, 2026
जनता लड़ रही है चुनाव
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि यह चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही उनके साथी। इस बार बंगाल का चुनाव यहां की जनता जनार्दन लड़ रही है। उन्होंने कहा, 15 साल पहले वाम के विरुद्ध जनता ने बिगुल फूंका था। आज तृणमूल के जंगलराज के विरुद्ध बंगाल की जनता हर गली-मोहल्ले में शंख फूंक रही है।
TMC पर तीखा हमला
PM मोदी ने TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके 15 साल के शासन की पहचान है झूठ बोलना और धोखा देना। हर वादा अधूरा रहा। उन्होंने नगरपालिका में TMC के ‘लूट’ मॉडल की आलोचना की।
PM ने कहा कि बंगाल के किसान, सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, वकील, शिक्षक, दुकानदार, रिक्शा वाले और पुलिस वाले सभी TMC के भय और सिंडिकेट से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं।
Bengal Elections 2026 : मालदा में EVM खराब, बलुआ चारा हाई स्कूल बूथ पर मतदान बाधित
चुनाव आयोग की तारीफ
पीएम मोदी ने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बंगाल में लोकतंत्र की गरिमा बहाल की है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की भी तारीफ की और कहा कि इस बार मतदाताओं की भागीदारी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें कि, चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 62.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं तमिलनाडु में दोपहर 1 बजे तक 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ है।