Aayudh

Categories

JDU New Team : नीतीश कुमार ने बनाई JDU की नई टीम, जानिए किस नेता को क्या मिली जिम्मेदारी

Nitish Kumar Resignation

JDU New Team : नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय टीम का गठन कर दिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। इसमें कई पुराने नेताओं की जगह नए चेहरों को महत्व दिया गया है।

संजय कुमार झा बने कार्यकारी अध्यक्ष

नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। संजय कुमार झा को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वह इस पद पर पहले भी थे और अब भी बने रहेंगे।

12 महासचिव और 8 सचिव की नई टीम

नीतीश कुमार और संजय कुमार झा के अलावा पार्टी में कुल 12 राष्ट्रीय महासचिव और 8 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। सांसद आलोक कुमार सुमन को एक बार फिर कोसा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Lenskart Dress Code Controversy : विवाद के बाद महाराष्ट्र, MP- CG में लेंसकार्ड का विरोध, धीरेंद्र शास्त्री बोले – तू लाहौर चला जा

अति पिछड़ा समाज को बड़ा प्रतिनिधित्व

जहानाबाद से पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेमंद नेता माने जाते हैं।

दलित और कुशवाहा समाज के नेताओं को जगह

राष्ट्रीय महासचिव पद पर दलित बिरादरी से श्याम रजक और अशोक चौधरी को शामिल किया गया है। कुशवाहा समाज से रमेश सिंह कुशवाहा और रामसेवक सिंह को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

भगवान सिंह कुशवाहा की छुट्टी

कुशवाहा समाज के प्रमुख नेता भगवान सिंह कुशवाहा को इस बार राष्ट्रीय पदाधिकारी की सूची में जगह नहीं दी गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह संकेत है कि वे जल्द ही बिहार कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

MP Wheat Procurement : 8 लाख किसान खरीदी के दायरे से बाहर! गेहूं सस्ता बेचने की मजबूरी, बोले- सरकार की मंशा साफ नहीं

पुराने चेहरों को दोहराई गई जिम्मेदारी

हर्षवर्धन को एक बार फिर राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। आठ राष्ट्रीय सचिवों में पूर्व सांसद परवीन और नीतीश कुमार के भरोसेमंद MLC रविंद्र सिंह भी शामिल हैं।

नए तेवर के साथ संगठन को मजबूत करने की तैयारी

बिहार में सरकार बनाने के बाद JDU ने अब पूरी तरह से संगठन पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। नई टीम में कई नए चेहरों को पहली बार मौका मिला है। कई पुराने नेताओं को हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *