Aayudh

Categories

IRGC Attacks on Ships : भारत आ रहे जहाज पर होर्मुज में हमला, जब्त कर ईरान ले गई IRGC

IRGC Attacks on Ships

IRGC Attacks on Two Ships : तेहरान। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट के पास दो मालवाहक जहाजों पर हमला कर उन्हें कब्जे में ले लिया है। इन जहाजों को जब्त करके ईरान की ओर ले जाया जा रहा है। इनमें से एक जहाज भारत के गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था।

जहाजों की पहचान

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन जहाजों की पहचान MSC फ्रांसेस्का (MSC Francesca) और एपामिनोंडास (Epaminodas) के रूप में की गई है। जहाजों के मालिकों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।

US Iran Ceasefire : ट्रंप ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को ईरान सीजफायर का दिया क्रेडिट, पाक को क्या फायदा?

एपामिनोंडास जहाज भारत जा रहा था

जहाज ट्रैकिंग डेटा बताता है कि एपामिनोंडास (Epaminodas) दुबई से रवाना होकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाला था। इसी दौरान IRGC की गनबोट्स ने इस पर हमला कर दिया और उसे कब्जे में ले लिया। भारतीय बंदरगाह की ओर जा रहे जहाज की यह घटना समुद्री सुरक्षा और सप्लाई चेन के लिए भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है।

हमले का तरीका

इससे पहले होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जल क्षेत्र के पास तीन जहाजों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। IRGC से जुड़ी एक गनबोट ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। चौंकाने वाली बात यह है कि जहाजों के पास ट्रांजिट परमिशन थी, लेकिन हमलावरों ने फायरिंग से पहले कोई रेडियो संचार या चेतावनी नहीं दी।

Strait of Hormuz : चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का कब्जा, ईरान बोला – जल्दी देंगे इसका जवाब

क्षेत्र में बढ़ता तनाव

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया था। एक दिन पहले ही अमेरिका ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा स्थगित कर दी थी। पूरे वेस्ट एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *