Anant Singh vs Pappu Yadav : पटना, बिहार। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर लगातार घिरते जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि 90 प्रतिशत महिलाएं किसी नेता के कमरे में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं। अब इस बयान पर मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने तीखा पलटवार किया है।
पप्पू यादव पागल हो गए- अनंत सिंह
अपने चिर-परिचित अंदाज में अनंत सिंह ने कहा, “पप्पू यादव पागल हो गए हैं। पहले अपनी पत्नी से तो पूछें। जब कोई महिला खटिया पर सोती है और नेतागिरी में जाती है, तो पप्पू यादव की पत्नी कहां है? वो भी तो महिला है। पहले अपनी पत्नी के बारे में बताएं, फिर दूसरी महिलाओं के बारे में बोलें।
JDU New Team : नीतीश कुमार ने बनाई JDU की नई टीम, जानिए किस नेता को क्या मिली जिम्मेदारी
पप्पू यादव अपने बयान पर कायम
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पप्पू यादव ने अपने बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ गलत नहीं कहा। मैंने दुनिया में जो हो रहा है, उसे देखते हुए कहा। ये मेरी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं है। मैं हमेशा मां-बहनों के साथ खड़ा हूं।
नारी को देवी बनाया गया, लेकिन उसे इज्जत नहीं मिली। महिलाओं के साथ शोषण हो रहा है।” पप्पू यादव ने महिला आयोग के नोटिस पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने नोटिस को रद्दी की टोकरी में फेंक दिया है।
बिहार महिला आयोग का एक्शन
बिहार राज्य महिला आयोग ने पप्पू यादव के बयान पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने सांसद से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जिनकी पत्नी खुद सांसद हैं, उन्होंने ऐसा बयान कैसे दे दिया।
अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता प्रतिमा दास ने कहा कि यह बयान बहुत शर्मनाक है। पप्पू यादव को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने इसे चौंकाने वाला और महिलाओं के सम्मान पर चोट बताते हुए विरोध जताया।
Delhi Rape Case : नशे में बेटे ने अपनी बूढ़ी मां को बांधकर किया रेप, बेटी पर भी किया हमला
पप्पू यादव का बचाव
मंगलवार को फेसबुक लाइव में पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को राजनीति में आने के लिए शोषण से गुजरना पड़ता है, यह कहा था। उन्होंने NEET, मणिपुर और अन्य मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि 99 प्रतिशत बाबा लड़कियों का शोषण करते हैं। उन्होंने 755 नेताओं पर यौन शोषण के आरोपों का भी जिक्र किया।