पीएम मोदी के जन्मदिन पर एमपी में शुरू हुई ‘स्वामित्व योजना’, मंत्री करण सिंह वर्मा की पटवारी से सहयोग करने अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी पहल शुरू हो रही है।
MP Swamitva Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी की जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री का अभियान शुरू किया जा रहा है। सरकार ने करीब 50 लाख रजिस्ट्रियां कराने का लक्ष्य रखा है। रजिस्ट्री के लिए लगने वाली स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क का खर्च सरकार उठाएगी। इस बीच पटवारियों की आशंकाओं पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भरोसा दिलाया है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। संपत्ति विवाद होने पर जिम्मेदारी सरकार की होगी।
50 लाख रजिस्ट्रियां कराने का लक्ष्य
सरकार की ओर से करीब 50 लाख रजिस्ट्रियां कराने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे खास बात यह है कि इन रजिस्ट्रियों का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। इसके लिए करीब 3800 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क सरकार भरेगी।
इंदौर से होगा योजना का शुभारंभ
मध्य प्रदेश में अभियान की शुरुआत इंदौर से की जा रही है। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण आबादी की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को व्यवस्थित करना और लोगों को उनकी संपत्ति पर अधिकार का दस्तावेज उपलब्ध कराना है।
मंत्री करण सिंह वर्मा की पटवारी से अपील
योजना को लेकर पटवारियों के बीच संपत्ति विवाद से जुड़ी कुछ आशंकाएं सामने आई थीं। इस पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने पटवारियों से सहयोग करने की अपील की है। मंत्री ने कहा कि पटवारियों को इस योजना को लेकर डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी संपत्ति को लेकर विवाद सामने आता है तो उसे सुलझाने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। सरकार का मकसद गांवों में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देना है, ताकि उनके पास अपनी संपत्ति का मजबूत कानूनी प्रमाण हो और वे भविष्य में इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकें।

-1.jpg&w=3840&q=75)
-1.jpg&w=3840&q=75)