'भारत आज दुनिया के सामने ताकत से खड़ा हुआ है', CM मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर लोगों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
CM Mohan Yadav On PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश में गुरुवार से महीनेभर चलने वाले सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और देश की वैश्विक भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों से दीप जलाने की अपील भी की है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक यात्रा पर जारी अपने लेख में कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन संगठन से लेकर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री तक की लंबी यात्रा का उदाहरण है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी बात को प्रमुखता से रखा है। मुख्यमंत्री ने शासन, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, तकनीक और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार की पहलों का भी उल्लेख किया।
17 सितंबर से एक महीने तक चलेगा अभियान
मध्य प्रदेश में सेवा-संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। 17 सितंबर की शाम प्रदेशभर में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और वार्ड स्तर तक आयोजन की तैयारी की गई है। उज्जैन के महाकाल महालोक में भी बड़ी संख्या में दीप जलाए जाने की योजना है। सरकार ने इस सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के जरिए बड़ी जनभागीदारी दर्ज कराने का लक्ष्य रखा है।
लाभार्थी परिवारों और संस्थाओं को जोड़ने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने अभियान में सरकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। सरकार की योजना अभियान के दौरान सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री के जन्मदिन से जुड़ी पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन के संपत्ति रिकॉर्ड और पंजीयन से संबंधित कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने 50 लाख से अधिक ग्रामीण भूखंडों के नि:शुल्क संपत्ति पंजीयन की योजना का उल्लेख किया है। यह पहल भी सेवा-संकल्प अभियान से जोड़ी गई है।
वैश्विक मंच पर भारत का जिक्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत की विदेश नीति, रणनीतिक संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने विभिन्न वैश्विक परिस्थितियों में अपने राष्ट्रीय हितों को सामने रखते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर लोगों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलन को इसी भावना से जोड़ते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों से इसमें भाग लेने की अपील की है।
-1.jpg&w=3840&q=75)
-1.jpg&w=3840&q=75)