‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; CJP प्रोटेस्ट को लेकर CJI की सरकार को फटकार
दिल्ली में CJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशनों और रेल सेवाओं पर पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई।
CJP Protest Delhi: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रस्तावित 10 अक्तूबर के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट है। रेल सेवा, मेट्रो समेत तमाम पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके लिए आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं कर सकते। CJI सूर्यकांत ने कहा, 'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।' CJI ने कहा कि प्रोटेस्ट अपनी जगह है, पर इस चक्कर में दिल्ली-गुरुग्राम के उन लाखों लोगों की रोजी-रोटी का गला क्यों घोंट रहे हो जो रोज सफर करते हैं? सुनवाई करने वाली बेंच में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना थे।
कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में उठाया मुद्दा
सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने 57 मेट्रो स्टेशन के बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने के आदेश को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के सामने रखा और इसमें दखल देने की मांग की थी। सिब्बल ने कोर्ट में कहा- सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं। मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। आप कहीं नहीं जा सकते। मेरे देश में ये क्या हो रहा है। ये शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।
मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले पर गंभीर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि लाखों लोग रोजी-रोटी के लिए मेट्रो से सफर करते हैं. इनमें गुरुग्राम, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से आने-जाने वाले यात्री भी शामिल हैं। अदालत के मुताबिक, प्रदर्शन के आयोजकों की गैरमौजूदगी में भी मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सवाल उठते हैं। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा, “मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं।” यह टिप्पणी मस्जिद बंद कराने से जुड़े मुद्दे पर की गई थी। इसका संदर्भ किसी कार्रवाई में जरूरत से ज्यादा सख्ती बरतने से था। अदालत की चिंता यह थी कि कहीं प्रदर्शन रोकने के इंतजाम इतने कठोर न हो जाएं कि आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़े।
दिल्ली में कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी
जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन और मेट्रो सर्विस बंद होने के चलते दिल्ली के कई स्कूल-कॉलेजों ने 10 अक्टूबर की क्लास ऑनलाइन कर दी हैं। PTM का समय बदला है और परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को आंदोलन की अनुमति नहीं दी
दिल्ली पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने अनुमति देने से इनकार करने का कारण संगठन द्वारा पहले किए गए प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों और अपने आश्वासनों का पालन नहीं किए जाने को बताया है।

