गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल के आगे सारे कार्यक्रम रद्द, अकेले भोरी पहुंचे CM मोहन यादव
पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक अत्रि परिसर का शिलान्यास अमित शाह को करना था। इसके बाद IISER के मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी उनके कार्यक्रम में शामिल था।
Amit Shah MP Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के दौरान शनिवार को अंतिम समय पर कार्यक्रमों में बदलाव हुआ। अमित शाह के कुछ निर्धारित कार्यक्रम रद्द किए जाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोर्चा संभाला। मुख्यमंत्री भौरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) अकेले पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण किया और निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
अमित शाह के कार्यक्रम में IISER भोपाल के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर की आधारशिला रखने और मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा का लोकार्पण करने का कार्यक्रम पहले से तय था। लेकिन यहां भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विवेकानंद प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।
भौरी में CM ने किया पौधरोपण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने IISER परिसर पहुंचकर वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने परिसर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। अत्रि परिसर के विस्तार से IISER की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होने की उम्मीद है।
पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक अत्रि परिसर का शिलान्यास अमित शाह को करना था। इसके बाद IISER के मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी उनके कार्यक्रम में शामिल था।
अमित शाह के कुछ कार्यक्रमों में बदलाव
अमित शाह शुक्रवार देर रात भोपाल पहुंचे थे। शनिवार को उनके लिए भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी, अधिकारियों के साथ बैठक, नारकोटिक्स से जुड़े विषयों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और IISER में कार्यक्रम निर्धारित थे।
हालांकि, अंतिम समय में कार्यक्रमों में बदलाव हुआ। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार अमित शाह की हाई लेवल बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई, जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबंधित कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभाली।
गोपालक सम्मेलन भी दौरे का अहम हिस्सा
अमित शाह के भोपाल दौरे का प्रमुख कार्यक्रम भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन था। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्य शामिल होने वाले थे। सम्मेलन में डेयरी सेक्टर, पशुपालकों को बोनस और गौशालाओं से जुड़ी योजनाओं पर कार्यक्रम प्रस्तावित थे।
अपने दौरे के दौरान उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डेयरी प्लांट सहित दुग्ध प्रसंस्करण से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात भी प्रस्तावित थी। भोपाल में डेयरी प्लांट और अन्य परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी रखे गए थे।
255 करोड़ की लागत के मिल्क प्लांट का किया भूमि-पूजन
भोपाल दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री ने उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का भूमि-पूजन किया गया। इस प्लांट से शुरू में रोजाना 3 लाख लीटर दूध प्रोसेस किया जाएगा। इसके जरिए दूध से जुड़े उत्पाद तैयार करने और डेयरी कारोबार को बढ़ाने की योजना है। इसके साथ ही उन्होंने गौशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपये भी दिए।



.jpg&w=3840&q=75)
