Aayudh

Categories

INDORE VIRAL VIDEO: समोसे के लिए रुकी ट्रेन? इंदौर में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रेलवे ने शुरू की जांच

Indian Railways

INDORE VIRAL VIDEO: इंदौर। इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन कुछ मिनटों के लिए रुकी रहती है और इस दौरान लोको पायलट ट्रैक किनारे बनी एक दुकान से समोसे खरीदने जाता है। इसके बाद वह वापस इंजन में चढ़ता है और ट्रेन आगे बढ़ जाती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राऊ के रंगवासा रोड इलाके का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां डेमू ट्रेन अक्सर कुछ देर के लिए रुकती है और लोको पायलट पास की दुकान से नाश्ता लेकर लौटता है। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Indore Leopard Attack: इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, बाइक सवार पर किया हमला; पूरे इलाके में अलर्ट

रेलवे ने शुरू की जांच

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Jammu Kashmir Cloudburst: डोडा में बादल फटा, कई घर-दुकानें तबाह; महाराष्ट्र और MP में भी बारिश का कहर

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

रेलवे का कहना है कि अगर जांच में यह साबित होता है कि लोको पायलट ने बिना किसी अधिकृत कारण, सिग्नल या परिचालन संबंधी जरूरत के ट्रेन रोकी और निजी काम के लिए इंजन से बाहर निकला, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रेलवे जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा सही है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *