Aayudh

Categories

Indore Leopard Attack: इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, बाइक सवार पर किया हमला; पूरे इलाके में अलर्ट

Leopard Attack

Indore Leopard Attack: इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया। रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ सड़क पर दिखाई दिया और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर अचानक हमला करने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि युवक समय रहते वहां से भाग निकला और उसकी जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। हमले के बाद तेंदुआ पास के एक मकान के बाथरूम में घुस गया। कुछ देर तक वहीं छिपा रहा, फिर वहां से निकलकर श्रीजी वैली की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

US Airstrike on Iran: अमेरिका ने सीजफायर तोड़ ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 80+ ठिकाने बने निशाना; ईरान बोला- करारा जवाब देंगे

सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी

तेंदुए की सही लोकेशन और उसकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही आसपास की कॉलोनियों और गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वन विभाग और पुलिस अलर्ट पर

वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस की गाड़ियां भी इलाके में निगरानी कर रही हैं ताकि किसी तरह की घटना न हो।

Project Cheetah: कूनो को मिलेगी नई सौगात! दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 6-8 और चीते, जानिए पूरी खबर

लोगों से की गई अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। अगर कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने की कोशिश न करें और तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।

बारिश बनी तेंदुए के आने की वजह

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण तेंदुआ जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। हालांकि, वन विभाग इसकी पुष्टि के लिए जांच कर रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में अलर्ट जारी है और तेंदुए की तलाश लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *