Aayudh

ED Action on TMC: 440 करोड़, 3 बैंक खाते और विमान डील! आखिर ED को क्या मिला? जानिए पूरा मामला

ED Action on TMC: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पार्टी से जुड़े तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं। एजेंसी अब चार्टर्ड विमान और हेलीकॉप्टर खरीद में हुए वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। UP News: रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ कैश बरामद कोलकाता में कई जगह ईडी की छापेमारी जांच के दौरान ईडी ने कोलकाता के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज और उसकी एविएशन कंपनी भी शामिल रही। एजेंसी वित्तीय लेन-देन और विमान खरीद से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। Sourav Ganguly Birthday Surprise: सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कब होगी रिलीज 160 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन पर सवाल ईडी के मुताबिक, अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के खातों से करीब 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन और उससे जुड़ी कंपनियों के खातों में भेजे गए। इसके बाद इस रकम का एक हिस्सा दूसरी कंपनी में ट्रांसफर किया गया। विमान और हेलीकॉप्टर खरीद की जांच जांच एजेंसी का दावा है कि इसी वित्तीय श्रृंखला के जरिए Embraer Legacy 600 कॉरपोरेट विमान और AgustaWestland 109SP हेलीकॉप्टर खरीदे गए। जांच में विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल की भी पड़ताल की जा रही है। बाद में इन दोनों विमानों को कथित तौर पर टीएमसी के उपयोग के लिए किराए पर दिया गया। Shopian Encounter: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जाकिर गनी का अंत, 4 दिन बाद मिला शव लाभार्थियों की पहचान छिपाने का शक ईडी का कहना है कि कई कंपनियों के जरिए पैसों का लेन-देन किया गया, जिससे वास्तविक लाभार्थियों की पहचान छिपाने की कोशिश की गई। इस पूरे नेटवर्क की जांच अभी जारी है। राजनीतिक विवाद के बाद खुला मामला बताया जा रहा है कि यह मामला टीएमसी के भीतर उठे विवाद के बाद सामने आया। पार्टी के कुछ बागी नेताओं ने फंड के स्रोत पर सवाल उठाए थे। इसके बाद बैंक खातों की जांच शुरू हुई और अब ईडी की कार्रवाई से मामला और गंभीर हो गया है।

Datiya by election: दतिया उपचुनाव को लेकर बढ़ी हलचल! नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा नामांकन पत्र

Datia By Election

Datiya by election: मध्यप्रदेश। दतिया उपचुनाव को लेकर राजनितिक सरगर्मियां बढ़ती ही जा रही हैं। इसी बिच बीजेपी के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही यह खबर भी सामने आ रही है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी नेता अवधेश नायक ने नॉमिनेशन फॉर्म खरीदा लिया है। Bhopal traffic police: Apollo से Airport तक बिना रुके पहुंची एम्बुलेंस, भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया ग्रीन कॉरिडोर नरोत्तम मिश्रा सबसे मजबूत दावेदार बीजेपी में दतिया सीट से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वह दतिया से आठ बार विधायक रह चुके हैं और मध्य प्रदेश सरकार में गृह, विधि, जेल और संसदीय कार्य जैसे अहम विभाग संभाल चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी वह संगठन और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं। नामांकन पत्र खरीदने की खबर सामने आने के बाद उनकी उम्मीदवारी की चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि अंतिम फैसला बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। Badrinath Donation Controversy: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: जानिए आखिर FIR में ऐसा क्या मिला कि कर्मचारी सस्पेंड हो गया? कांग्रेस में भी मंथन जारी दूसरी ओर कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक बैठकों का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं। राजेंद्र भारती से जुड़े घटनाक्रम के बाद शोभा भारती, अवधेश नायक समेत कई नामों पर चर्चा हो रही है। अवधेश नायक द्वारा नामांकन फॉर्म खरीदे जाने से उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक किसी उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है।

UP News: रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ कैश बरामद

Vigilance Raid

UP News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई में रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के घर से करोड़ों रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके घर पर करीब 26 घंटे तक चली छापेमारी में 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, हीरे के गहने और 1.62 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। विजिलेंस के मुताबिक, बरामद सोना-चांदी और हीरे के आभूषणों की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। वहीं, घर की तलाशी के दौरान 1.62 करोड़ रुपये नकद अलग-अलग पैकेटों में दीवारों और कमरों में छिपाकर रखे मिले। जांच एजेंसी ने अब तक बरामद कुल संपत्ति की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी है। Sourav Ganguly Birthday Surprise: सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कब होगी रिलीज 2024 में दर्ज हुआ था भ्रष्टाचार का मामला विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ 2024 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय वह आगरा में ARTO के पद पर तैनात थे। फिलहाल वे लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में रह रहे थे। कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद 7 जुलाई को विजिलेंस की टीम ने उनके घर पर छापा मारा। यूपी का ‘धनकुबेर’ अफसर! छापे में क्या-क्या मिला? छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम को कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं। इनमें शामिल हैं 13 किलो सोना 9 किलो चांदी 1 करोड़ 62 लाख रुपये नकद 15 जगहों पर मकान, फ्लैट, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कार एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बैंक, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में 1 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हीरे के आभूषण और महंगे घरेलू सामान Bhopal traffic police: Apollo से Airport तक बिना रुके पहुंची एम्बुलेंस, भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया ग्रीन कॉरिडोर करोड़ों की संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले जांच के दौरान लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्माइलगंज, मोहनलालगंज और बालागंज समेत कई इलाकों में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले। इसके अलावा नोएडा में दो फ्लैट की बुकिंग और बाराबंकी व रायबरेली में भी जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल विजिलेंस बरामद संपत्ति, निवेश और दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhopal traffic police: Apollo से Airport तक बिना रुके पहुंची एम्बुलेंस, भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया ग्रीन कॉरिडोर

Bhopal News

Bhopal traffic police: भोपाल। राजधानी भोपाल में ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को इलाज के लिए मुंबई के नानावटी अस्पताल एयरलिफ्ट किया जाना था। लेकिन मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उड़ान की अनुमति नहीं मिल पा रही थी। इसी वजह से मरीज को करीब तीन दिन तक इंतजार करना पड़ा। Badrinath Donation Controversy: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: जानिए आखिर FIR में ऐसा क्या मिला कि कर्मचारी सस्पेंड हो गया? पुलिस ने किया ग्रीन कॉरिडोर रेडी बेंगलुरु एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उड़ान और लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद मरीज को तुरंत भोपाल एयरपोर्ट पहुंचाना जरूरी था। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात ज़ोन-1, सेक्टर-3 की प्रभारी रक्षित निरीक्षक अंजू बाला मालवीय के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। Sourav Ganguly Birthday Surprise: सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कब होगी रिलीज अपोलो से एयरपोर्ट तक का सफर यह ग्रीन कॉरिडोर अपोलो सेज अस्पताल तिराहा, एक्सिस बैंक चौराहा, बाबा नगर तिराहा, चुनाभट्टी, माता मंदिर, पॉलीटेक्निक, वीआईपी रोड, लालघाटी होते हुए भोपाल एयरपोर्ट तक बनाया गया। पूरे रास्ते ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहे और पायलट वाहन की मदद से एम्बुलेंस को बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित व्यवस्था के चलते मरीज को समय पर एयरपोर्ट पहुंचाया जा सका, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुंबई रवाना किया गया।

Sourav Ganguly Birthday Surprise: सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कब होगी रिलीज

Sourav Ganguly Birthday Surprise: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने 54वें जन्मदिन पर बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक जारी होने को सबसे खास तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि अभिनेता राजकुमार राव उनकी जिंदगी और क्रिकेट सफर को पूरी ईमानदारी के साथ बड़े पर्दे पर पेश करेंगे। यह फिल्म 14 मई 2027 को रिलीज होगी। Badrinath Donation Controversy: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: जानिए आखिर FIR में ऐसा क्या मिला कि कर्मचारी सस्पेंड हो गया? जन्मदिन पर मिला खास तोहफा सौरव गांगुली ने कहा कि हर जन्मदिन खास होता है, लेकिन इस बार उनकी बायोपिक का फर्स्ट लुक रिलीज होने से यह दिन और भी यादगार बन गया। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट बताया। Shopian Encounter: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जाकिर गनी का अंत, 4 दिन बाद मिला शव पोस्टर ने ताजा कर दी पुरानी यादें गांगुली ने कहा कि फिल्म का पोस्टर देखकर उन्हें अपने क्रिकेट करियर के कई यादगार पल फिर से याद आ गए। उनके मुताबिक यह पोस्टर उनके पूरे सफर की झलक दिखाता है। Bankipur By-Election: BJP ने अभिषेक सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर ने दी पहली प्रतिक्रिया बोले- भाई लोकतंत्र है! राजकुमार राव की तारीफ की पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि राजकुमार राव ने उनके किरदार को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाया है। उन्हें भरोसा है कि दर्शकों को उनकी कहानी बड़े पर्दे पर जरूर पसंद आएगी। फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं गांगुली ने फिल्म के निर्माताओं और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 14 मई 2027 को रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करेगी।

Badrinath Donation Controversy: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: जानिए आखिर FIR में ऐसा क्या मिला कि कर्मचारी सस्पेंड हो गया?

Badrinath Donation Controversy: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले में अब एफआईआर के जरिए कई अहम बातें सामने आई हैं। शुरुआती जांच में मंदिर समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर चढ़ावे की रकम अपने पास रखने का आरोप लगा है। मामले की जांच के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जबकि आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। Baglamukhi Temple Donation Row: अयोध्या के बाद अब नलखेड़ा! मां बगलामुखी मंदिर के दान पर बड़ा विवाद, जानिए पूरा मामला सोशल मीडिया से सामने आया मामला मंदिर समिति के अनुसार, 2 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। इसके बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने विभागीय जांच शुरू कराई। शुरुआती जांच में वित्तीय अनियमितता की आशंका मिलने पर आगे की कार्रवाई की गई। Shopian Encounter: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जाकिर गनी का अंत, 4 दिन बाद मिला शव क्या है एफआईआर में आरोप? एफआईआर के मुताबिक, चढ़ावे की गिनती के दौरान सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर गिनती स्थल से कुछ धनराशि अपने पास रखने का आरोप है। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी कर्मचारी निलंबित मंदिर समिति ने शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वह समिति अध्यक्ष कार्यालय में निजी सहायक के रूप में कार्यरत थे। अब पुलिस और विभागीय स्तर पर मामले की अलग-अलग जांच की जा रही है। Bankipur By-Election: BJP ने अभिषेक सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर ने दी पहली प्रतिक्रिया बोले- भाई लोकतंत्र है! 15 दिन में रिपोर्ट देगी जांच समिति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप करेंगे। समिति को 15 दिनों के भीतर पूरे मामले की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी जांच समिति में आनंद स्वरूप के अलावा वित्त विभाग के निदेशक जगत सिंह चौहान और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी को सदस्य बनाया गया है। समिति चढ़ावे की पूरी व्यवस्था और कथित अनियमितताओं की जांच करेगी।

Bankipur By-Election: BJP ने अभिषेक सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर ने दी पहली प्रतिक्रिया बोले- भाई लोकतंत्र है!

Bankipur By Election

Bankipur By-Election: पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से अभिषेक कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। प्रत्याशी के ऐलान के बाद जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जानें क्या कहा? प्रशांत किशोर ने कहा-लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को अपना उम्मीदवार उतारने का अधिकार है। मिडिया सवाल – बीजेपी का कहना है कि उसने एक पुराने कार्यकर्ता को टिकट दिया है। प्रशांत किशोर- यह बीजेपी का विषय है। Mandla Newborn Babies death: एम्बुलेंस न मिलने पर महिला ने ऑटो में दिया 4 बच्चों को जन्म, चारों की हुई मौत प्रदर्शनकारियों को समझाकर खुलवाया जाम दरअसल, बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर करबिगहिया इलाके पहुंचे। यहां पटना रेलवे स्टेशन के पास से एक बच्चे के कथित अपहरण के विरोध में लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशांत किशोर ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें सड़क खाली करने के लिए समझाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो दिन में मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया है। अगर तय समय में कार्रवाई नहीं होती, तो वे खुद लोगों के साथ इस मुद्दे को उठाएंगे। DATIYA BYPOLL ELECTION: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का प्लान-B तैयार, मुख्य प्रत्याशी के साथ डमी उम्मीदवार भी भरेगा फॉर्म; जानिए कौन होगा कैंडिडेट? पदयात्रा कर मांगा समर्थन प्रशांत किशोर ने बुधवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 35 और 29 में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क किया। उनकी पदयात्रा चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर से शुरू हुई और जेजे मार्केट, लाल मार्केट, प्रिंस मार्केट, मारुति नगर, पोस्टल पार्क, चांदमारी रोड और तारकेश्वर पथ होते हुए एचडीएफसी बैंक के पास समाप्त हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा और अपनी पार्टी की नीतियों की जानकारी दी।

MP Cabinet Decisions: स्वामित्व योजना में बड़ी राहत, 800 करोड़ का डेटा सेंटर और ई-स्कूटी योजना को मंजूरी

MP Cabinet Decisions:

MP Cabinet Decisions: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में कई बड़े फैसलों पर मजूरी दी गई। बैठक में किसानों, छात्रों, स्वास्थ्य, तकनीक और नगरीय विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी। Mandla Newborn Babies death: एम्बुलेंस न मिलने पर महिला ने ऑटो में दिया 4 बच्चों को जन्म, चारों की हुई मौत सरदार सरोवर योजना पर राज्यों में बनी सहमति कैबिनेट बैठक में सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान पर भी चर्चा हुई। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच नर्मदा अवार्ड से जुड़े भुगतान मामलों का वन टाइम सेटलमेंट किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जल सुरक्षा और सहकारी संघवाद की दिशा में बड़ा कदम बताया। Shopian Encounter: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जाकिर गनी का अंत, 4 दिन बाद मिला शव मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले स्वामित्व योजना के तहत दिए जाने वाले सभी पट्टों पर अब उपकर (सेस) नहीं लिया जाएगा। लाभार्थियों को किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। 800 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डेटा सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें नई तकनीकों का उपयोग होगा। प्रदेश के हर जिले में आईटी भवन (IT Building) बनाए जाएंगे। उज्जैन के डोंगला स्थित वैधशाला को आधुनिक सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा। नमो हरित योजना के लिए अगले 5 वर्षों में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली हैं, वहां डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में सीधी भर्ती के जरिए डॉक्टरों और अन्य जरूरत के पदों को भरा जाएगा। 23 हजार मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी देने के लिए 495 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस बोली- भागने की कर रहा था कोशिश मुख्यमंत्री स्कूटी योजना को मंजूरी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के बजट को भी मंजूरी दी। इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 90 हजार से 1.20 लाख रुपये तक की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

Mandla Newborn Babies death: एम्बुलेंस न मिलने पर महिला ने ऑटो में दिया 4 बच्चों को जन्म, चारों की हुई मौत

Newborn Babies

Mandla Newborn Babies death: मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर एक मां का दिल दहल उठेगा। यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। जन्म के कुछ ही घंटों बाद चारों नवजातों की मौत हो गई। Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस बोली- भागने की कर रहा था कोशिश एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो में हुई डिलीवरी यह मामला मंडला जिले के भुआ बिछिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। बताया जा रहा है कि घुटास नयेगांव निवासी रजनी सिंगराम को अचानक लेबर पैन शुरू जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गयी। लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पायी, जिसके बाद महिला के परिवार ने उसे ऑटो में ही अस्पताल ले जाने का फैसला किया। जब वह अस्पताल जा रहे है थे, तभी बिच रस्ते में महिला ने दो बच्चों को जन्म दे दिया। Shopian Encounter: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जाकिर गनी का अंत, 4 दिन बाद मिला शव डॉक्टरों ने बचाने की कि कोशिश अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। कुछ समय बाद उसने दो और बच्चों को जन्म दिया। इस तरह महिला ने कुल चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने चारों नवजातों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी और कुछ ही घंटों में चारों ने दम तोड़ दिया। DATIYA BYPOLL ELECTION: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का प्लान-B तैयार, मुख्य प्रत्याशी के साथ डमी उम्मीदवार भी भरेगा फॉर्म; जानिए कौन होगा कैंडिडेट? प्री-मैच्योर डिलीवरी बनी वजह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. अनूप सिंह भवेदी ने बताया कि महिला की डिलीवरी अभी करीब सात सप्ताह बाद होनी थी। समय से पहले प्रसव होने की वजह से चारों नवजात पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए थे। इसी कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कुछ देर पहले चार बच्चों के जन्म की खुशी थी, वहां अब गहरा सन्नाटा है।

Shopian Encounter: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जाकिर गनी का अंत, 4 दिन बाद मिला शव

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के A+++ श्रेणी के आतंकवादी जाकिर गनी को मुठभेड़ में मार गिराया। संयुक्त अभियान के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। माना जा रहा है कि वह किसी बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी में था। Baglamukhi Temple Donation Row: अयोध्या के बाद अब नलखेड़ा! मां बगलामुखी मंदिर के दान पर बड़ा विवाद, जानिए पूरा मामला 5 दिन के ऑपरेशन में मिली सफलता शोपियां के सैदापोरा-चनापोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मुठभेड़ में जाकिर गनी को मार गिराया गया। DATIYA BYPOLL ELECTION: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का प्लान-B तैयार, मुख्य प्रत्याशी के साथ डमी उम्मीदवार भी भरेगा फॉर्म; जानिए कौन होगा कैंडिडेट? कौन था जाकिर गनी? मारा गया आतंकी जाकिर गनी कुलगाम का रहने वाला था। उसने वर्ष 2024 में लश्कर-ए-तैयबा जॉइन किया था और कुछ ही समय में संगठन का सक्रिय कमांडर बन गया। सुरक्षाबलों ने उसे A+++ श्रेणी का आतंकवादी घोषित कर रखा था और वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में शामिल था। हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस बोली- भागने की कर रहा था कोशिश इलाके में तलाशी अभियान जारी मुठभेड़ के बाद भी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं कि क्षेत्र में कोई अन्य आतंकी छिपा न हो। पुलिस का संदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि आतंकियों के लिए घाटी में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचेगा।