DATIYA BYPOLL ELECTION: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का प्लान-B तैयार, मुख्य प्रत्याशी के साथ डमी उम्मीदवार भी भरेगा फॉर्म; जानिए कौन होगा कैंडिडेट?

DATIYA BYPOLL ELECTION: मध्यप्रदेश। दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां लगातार जारी है। इसी बिच पार्टी ने अब एक और नया फैसला लिया है, जिसके चलते मुख्य प्रत्याशी के साथ अब डमी उम्मीदवार भी फॉर्म भरेगा। कांग्रेस पहले भी ऐसी गलतियों का नुकसान उठा चुकी है। राज्यसभा चुनाव और इंदौर लोकसभा चुनाव में डमी फॉर्म नहीं भरने की वजह से पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार दतिया उपचुनाव में पहले से ही प्लान-B तैयार रखा गया है। पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्य प्रत्याशी के साथ डमी उम्मीदवार का फॉर्म भी भरा जाएगा। अगर किसी कारणवश मुख्य उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाता या नामांकन में कोई दिक्कत आती है, तो डमी उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा। MP BJP ORCHHA MEETING: ओरछा में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, 18-19 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक उम्मीदवारों के नाम पर जल्द फैसला दतिया सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। वहीं, आजाद समाज पार्टी से दामोदर यादव भी चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों में टिकट को लेकर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में दोनों दल अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकते हैं। बीजेपी की ओर से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस में राजेंद्र भारती की पत्नी, अवधेश नायक और घनश्याम सिंह प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं। Bhopal News: त्रिलंगा-शाहपुरा में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 28 वाहनों के काटे चालान; मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट भी जब्त दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा उपचुनाव को लेकर दोनों दलों के वरिष्ठ नेता भी दतिया पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहले ही चुनाव प्रचार की शुरुआत कर चुके हैं। वहीं बीजेपी ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन नरोत्तम मिश्रा और उनके समर्थक क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। जिसके चलते यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी की कमान उनके हाथों में सौंपी जा सकती है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि दतिया उपचुनाव अब दोनों प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इसलिए उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनाव प्रचार तक हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाया जा रहा है।
MP BJP ORCHHA MEETING: ओरछा में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, 18-19 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक

MP BJP ORCHHA MEETING: भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 18 और 19 जुलाई को राम राजा की नगरी ओरछा में आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होने वाली यह पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी, जिसे संगठन की आगामी रणनीति के लिहाज से काफी जरुरी माना जा रहा है। दो दिनों तक चलेगी बैठक दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेशभर में संगठन को और मजबूत करने के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। Monsoon Alert: देशभर में बारिश का कहर, दिल्ली-मुंबई से MP तक बाढ़ जैसे हालात; कई राज्यों में अलर्ट जनसंपर्क कार्यक्रम और आने वाली गतिविधियों पर चर्चा कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस बोली- भागने की कर रहा था कोशिश आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप भी तैयार बैठक के दौरान भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप भी तैयार होगा। पार्टी नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को आगामी जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करने के साथ संगठन को हर स्तर पर सक्रिय बनाने पर भी विशेष फोकस रहेगा। INDORE VIRAL VIDEO: समोसे के लिए रुकी ट्रेन? इंदौर में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रेलवे ने शुरू की जांच भाजपा के लिए यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर इसी बैठक में आगे की दिशा तय की जाएगी। ओरछा में होने वाला यह दो दिवसीय मंथन प्रदेश भाजपा की आगामी रणनीति की नींव रखने का काम करेगा।
Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस बोली- भागने की कर रहा था कोशिश

Rape Murder Case: बारुईपुर। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में हुए रेप और हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि सीन रिक्रिएशन के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया था ताकि वारदात को दोबारा समझा जा सके। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागने की कोशिश की। पहले उसे रुकने की चेतावनी दी गई, लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने गोली चला दी। घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Baglamukhi Temple Donation Row: अयोध्या के बाद अब नलखेड़ा! मां बगलामुखी मंदिर के दान पर बड़ा विवाद, जानिए पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई थी क्रूरता यह मामला तब सामने आया था, जब एक युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान, निजी अंगों पर गंभीर चोट, फेफड़ों में पानी और गला दबाने के संकेत मिले। शुरुआती जांच में रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। INDORE VIRAL VIDEO: समोसे के लिए रुकी ट्रेन? इंदौर में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रेलवे ने शुरू की जांच जांच कैसे आगे बढ़ी? घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूत और पूछताछ के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें प्रबाश मंडल को मुख्य आरोपी माना गया। पुलिस को उम्मीद थी कि उसकी निशानदेही पर कुछ और अहम सबूत मिलेंगे, लेकिन एनकाउंटर में उसकी मौत के बाद अब जांच दूसरे आरोपियों, फोरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। Indore Leopard Attack: इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, बाइक सवार पर किया हमला; पूरे इलाके में अलर्ट टीएमसी ने उठाए सवाल आरोपी के एनकाउंटर के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुछ नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसने पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की है और मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Monsoon Alert: देशभर में बारिश का कहर, दिल्ली-मुंबई से MP तक बाढ़ जैसे हालात; कई राज्यों में अलर्ट

Monsoon Alert: मध्यप्रदेश। देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कहीं सड़कें पानी में डूब गई हैं, तो कहीं नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली और मुंबई में झमाझम बारिश राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। Bhopal News: त्रिलंगा-शाहपुरा में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 28 वाहनों के काटे चालान; मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट भी जब्त एमपी में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में भी मानसून का कहर जारी है। पन्ना, छतरपुर, खंडवा, सीहोर, शाजापुर, बड़वानी, सेंधवा, मनावर और मुरैना समेत कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट आज श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और टीकमगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ, नीमच और मंदसौर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। US Airstrike on Iran: अमेरिका ने सीजफायर तोड़ ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 80+ ठिकाने बने निशाना; ईरान बोला- करारा जवाब देंगे बारिश से जनजीवन प्रभावित लगातार बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। शाजापुर में उफनते नाले को पार कर शिक्षकों को स्कूल जाना पड़ा। रतलाम में अंडरब्रिज में पानी भरने से लोगों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। कई ग्रामीण इलाकों में पुल और पुलियाओं के ऊपर से पानी बहने के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं सीहोर की कुलांस नदी का जलस्तर बढ़ने से भोपाल के बड़े तालाब में भी पानी बढ़ रहा है। दूसरे राज्यों में भी बारिश का असर गुजरात के सूरत में 36 घंटे के अंदर करीब 18 इंच बारिश दर्ज की गई है। शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में कई इलाकों में जलभराव हो गया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे का एक हिस्सा धंसने से लंबा जाम लग गया। राजस्थान के कई जिलों में भी तेज बारिश हो रही है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया का बड़ा कदम! सबांग पोर्ट के विकास के लिए मिलाया हाथ, जानिए पूरा मामला जानें आपके शहर का हाल दिल्ली: 32°C, रुक-रुककर बारिश मुंबई: 27°C, भारी बारिश भोपाल: 25°C, बारिश का दौर जारी इंदौर: 24°C, हल्की से मध्यम बारिश जयपुर: 28°C, बारिश की संभावना कोलकाता: 28°C, रुक-रुककर बारिश चेन्नई: 31°C, बादल छाए रहने के आसार
Baglamukhi Temple Donation Row: अयोध्या के बाद अब नलखेड़ा! मां बगलामुखी मंदिर के दान पर बड़ा विवाद, जानिए पूरा मामला

Baglamukhi Temple Donation Row: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच अब मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में भी दान संग्रह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर के नाम पर कथित तौर पर फर्जी समिति बनाकर श्रद्धालुओं से नकद और सोने-चांदी का दान लेने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। Ram Mandir Trust Donation Report: दान में मिली चांदी को पिघलाया, राम मंदिर ट्रस्ट ने दिया ₹3,264 करोड़ चढ़ावे का पूरा हिसाब फर्जी समिति बनाकर लिया जा रहा था दान आरोप है कि मंदिर के रजत सुंदरीकरण के नाम पर कुछ लोगों ने एक समिति बनाकर श्रद्धालुओं से नकद और सोने-चांदी का दान लिया। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर में ही दान की रसीदें भी काटी जा रही थीं। चूंकि यह मंदिर शासकीय है, इसलिए निजी समिति द्वारा दान संग्रह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। INDORE VIRAL VIDEO: समोसे के लिए रुकी ट्रेन? इंदौर में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रेलवे ने शुरू की जांच कलेक्टर ने बनाई तीन सदस्यीय जांच समिति आगर-मालवा कलेक्टर प्रीति यादव ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीएस सोलंकी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी और नलखेड़ा नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है। समिति को सात दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। दान का पूरा हिसाब-किताब खंगालेगी टीम जांच समिति दान संग्रह की पूरी प्रक्रिया, नकद राशि, सोने-चांदी के आभूषणों का रिकॉर्ड और लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा है कि यदि जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। Bhopal News: त्रिलंगा-शाहपुरा में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 28 वाहनों के काटे चालान; मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट भी जब्त शासकीय मंदिर में कैसे चल रही थी निजी व्यवस्था? मां बगलामुखी मंदिर का प्रबंधन प्रशासन के अधीन है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एसडीएम और सचिव तहसीलदार होते हैं। मंदिर कार्यालय का संचालन आउटसोर्स कर्मचारियों के जरिए किया जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि मंदिर परिसर में निजी समिति लंबे समय तक दान कैसे जुटाती रही और इस पर किसी ने आपत्ति क्यों नहीं जताई। धर्मस्व मंत्री ने दिए सख्त निर्देश धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि फर्जी तरीके से दान वसूली की शिकायत मिलते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही सभी शासकीय मंदिर समितियों का हर तीन महीने में ऑडिट कराया जाएगा और दान व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए क्यूआर कोड प्रणाली भी लागू की जाएगी। पांडवकालीन सिद्धपीठ है मां बगलामुखी मंदिर लखुंदर नदी के किनारे स्थित मां बगलामुखी मंदिर प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है। मान्यता है कि महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर युधिष्ठिर ने यहां मां बगलामुखी की पूजा की थी। मंदिर में मां बगलामुखी के साथ मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की स्वयंभू प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। यह मंदिर तंत्र साधना और न्यायिक मामलों में सफलता की कामना के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है।
Bhopal News: त्रिलंगा-शाहपुरा में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 28 वाहनों के काटे चालान; मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट भी जब्त

Bhopal News: भोपाल। त्रिलंगा और शाहपुरा इलाके में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। यह अभियान यातायात ज़ोन-1, सेक्टर-3 की प्रभारी रक्षित निरीक्षक अंजू बाला मालवीय के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने क्रेन की मदद से नो-पार्किंग में खड़े 27 चार पहिया वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली एक बुलेट बाइक पर भी कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 28 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। Bhopal News: फायर सेफ्टी में बड़ी लापरवाही, 2 बड़े कोचिंग सेंटर हुए सील ! जानिए पूरा मामला बढ़ते ट्रैफिक से लगता है जैम पुलिस का कहना है कि शाहपुरा क्षेत्र में सड़क निर्माण और बढ़ते ट्रैफिक की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्रिलंगा और औरा मॉल रोड पर यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। Jammu Kashmir Cloudburst: डोडा में बादल फटा, कई घर-दुकानें तबाह; महाराष्ट्र और MP में भी बारिश का कहर नो पार्किंग बोर्ड पर उठे सवाल कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय वाहन चालकों ने कहा कि क्षेत्र में कईं जगह नो-पार्किंग के पर्याप्त बोर्ड नहीं हैं। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया। INDORE VIRAL VIDEO: समोसे के लिए रुकी ट्रेन? इंदौर में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रेलवे ने शुरू की जांच पुलिस की लोगों से अपील यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन सड़क किनारे गलत तरीके से पार्क न करें और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें। अधिकारियों ने साफ किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
INDORE VIRAL VIDEO: समोसे के लिए रुकी ट्रेन? इंदौर में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रेलवे ने शुरू की जांच

INDORE VIRAL VIDEO: इंदौर। इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन कुछ मिनटों के लिए रुकी रहती है और इस दौरान लोको पायलट ट्रैक किनारे बनी एक दुकान से समोसे खरीदने जाता है। इसके बाद वह वापस इंजन में चढ़ता है और ट्रेन आगे बढ़ जाती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राऊ के रंगवासा रोड इलाके का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां डेमू ट्रेन अक्सर कुछ देर के लिए रुकती है और लोको पायलट पास की दुकान से नाश्ता लेकर लौटता है। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Indore Leopard Attack: इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, बाइक सवार पर किया हमला; पूरे इलाके में अलर्ट रेलवे ने शुरू की जांच वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। Jammu Kashmir Cloudburst: डोडा में बादल फटा, कई घर-दुकानें तबाह; महाराष्ट्र और MP में भी बारिश का कहर दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई रेलवे का कहना है कि अगर जांच में यह साबित होता है कि लोको पायलट ने बिना किसी अधिकृत कारण, सिग्नल या परिचालन संबंधी जरूरत के ट्रेन रोकी और निजी काम के लिए इंजन से बाहर निकला, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रेलवे जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा सही है या नहीं।
Indore Leopard Attack: इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, बाइक सवार पर किया हमला; पूरे इलाके में अलर्ट

Indore Leopard Attack: इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया। रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ सड़क पर दिखाई दिया और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर अचानक हमला करने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि युवक समय रहते वहां से भाग निकला और उसकी जान बच गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। हमले के बाद तेंदुआ पास के एक मकान के बाथरूम में घुस गया। कुछ देर तक वहीं छिपा रहा, फिर वहां से निकलकर श्रीजी वैली की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। US Airstrike on Iran: अमेरिका ने सीजफायर तोड़ ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 80+ ठिकाने बने निशाना; ईरान बोला- करारा जवाब देंगे सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी तेंदुए की सही लोकेशन और उसकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही आसपास की कॉलोनियों और गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग और पुलिस अलर्ट पर वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस की गाड़ियां भी इलाके में निगरानी कर रही हैं ताकि किसी तरह की घटना न हो। Project Cheetah: कूनो को मिलेगी नई सौगात! दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 6-8 और चीते, जानिए पूरी खबर लोगों से की गई अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। अगर कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने की कोशिश न करें और तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें। बारिश बनी तेंदुए के आने की वजह प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण तेंदुआ जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। हालांकि, वन विभाग इसकी पुष्टि के लिए जांच कर रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में अलर्ट जारी है और तेंदुए की तलाश लगातार जारी है।
US Airstrike on Iran: अमेरिका ने सीजफायर तोड़ ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 80+ ठिकाने बने निशाना; ईरान बोला- करारा जवाब देंगे

US Airstrike on Iran: तेहरान। सीजफायर के बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरानी एयरबेस पर जोरदार हमले किए। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इस एयरस्ट्राइक में ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई से दोनों देशों के बिच एक बार फिर से तनाव का माहौल बन गया है। जिसके चलते अब अब अमेरिका और ईरान के बिच हुए समझौते पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हुए हमले का जवाब है अमेरिका का कहना है कि कुछ दिन पहले होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हमला हुआ था। वॉशिंगटन का आरोप है कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ था। इसी के जवाब में यह एयरस्ट्राइक की गई। अमेरिकी सेना का कहना है कि हमले में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड सेंटर, तटीय रडार, मिसाइल सिस्टम, ड्रोन लॉन्च साइट्स और IRGC की 60 से ज्यादा सैन्य नौकाओं को निशाना बनाया गया। उधर, ईरानी मीडिया का कहना है कि सीरिक, क़ेश्म द्वीप और बंदर अब्बास में कई तेज धमाके हुए। कई जगह आग लगने की भी खबर है। हालांकि, अभी तक किसी तरह के नुकसान या हताहतों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। US Attack on Iran : ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर! US ने मिसाइल-ड्रोन बेस उड़ाए, ईरान का पलटवार- सीजफायर तोड़ने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान की अमेरिका को चेतावनी बोला- करारा जवाब देंगे इस हमले के बाद ईरान भी बौखलाया हुआ है और सेना का कहना है की इस हमले का करारा जवाब दिया जायेगा। ईरानी सेना का कहना है कि यह सीजफायर समझौते का उल्लंघन है, और इसपर कार्रवाई की जाएगी। ईरान का दावा- 85 अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। IRGC का कहना है कि उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। ईरान के मुताबिक, बहरीन में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय और कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस को भी निशाना बनाया गया। AMERICA REMOVES SANCTIONS : ट्रंप ने फिर लिया यू-टर्न ! ईरानी तेल पर बैन हटाने की तैयारी, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता ? क्या था सीजफायर समझौता? 24 जून को अमेरिका की पहल पर ईरान और इजराइल ने एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमति जताई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हो गया था। हालांकि, तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। अब अमेरिका के ताजा हमले के बाद फिर से हालात बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।