Aayudh

Categories

Bhopal traffic police: Apollo से Airport तक बिना रुके पहुंची एम्बुलेंस, भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया ग्रीन कॉरिडोर

Bhopal News

Bhopal traffic police: भोपाल। राजधानी भोपाल में ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को इलाज के लिए मुंबई के नानावटी अस्पताल एयरलिफ्ट किया जाना था। लेकिन मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उड़ान की अनुमति नहीं मिल पा रही थी। इसी वजह से मरीज को करीब तीन दिन तक इंतजार करना पड़ा।

Badrinath Donation Controversy: बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: जानिए आखिर FIR में ऐसा क्या मिला कि कर्मचारी सस्पेंड हो गया?

पुलिस ने किया ग्रीन कॉरिडोर रेडी

बेंगलुरु एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उड़ान और लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद मरीज को तुरंत भोपाल एयरपोर्ट पहुंचाना जरूरी था। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात ज़ोन-1, सेक्टर-3 की प्रभारी रक्षित निरीक्षक अंजू बाला मालवीय के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया।

Sourav Ganguly Birthday Surprise: सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कब होगी रिलीज

अपोलो से एयरपोर्ट तक का सफर

यह ग्रीन कॉरिडोर अपोलो सेज अस्पताल तिराहा, एक्सिस बैंक चौराहा, बाबा नगर तिराहा, चुनाभट्टी, माता मंदिर, पॉलीटेक्निक, वीआईपी रोड, लालघाटी होते हुए भोपाल एयरपोर्ट तक बनाया गया। पूरे रास्ते ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहे और पायलट वाहन की मदद से एम्बुलेंस को बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया।

ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित व्यवस्था के चलते मरीज को समय पर एयरपोर्ट पहुंचाया जा सका, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुंबई रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *