ED Action on TMC: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पार्टी से जुड़े तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं। एजेंसी अब चार्टर्ड विमान और हेलीकॉप्टर खरीद में हुए वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
UP News: रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ कैश बरामद
कोलकाता में कई जगह ईडी की छापेमारी
जांच के दौरान ईडी ने कोलकाता के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज और उसकी एविएशन कंपनी भी शामिल रही। एजेंसी वित्तीय लेन-देन और विमान खरीद से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
Sourav Ganguly Birthday Surprise: सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कब होगी रिलीज
160 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन पर सवाल
ईडी के मुताबिक, अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के खातों से करीब 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन और उससे जुड़ी कंपनियों के खातों में भेजे गए। इसके बाद इस रकम का एक हिस्सा दूसरी कंपनी में ट्रांसफर किया गया।
विमान और हेलीकॉप्टर खरीद की जांच
जांच एजेंसी का दावा है कि इसी वित्तीय श्रृंखला के जरिए Embraer Legacy 600 कॉरपोरेट विमान और AgustaWestland 109SP हेलीकॉप्टर खरीदे गए। जांच में विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल की भी पड़ताल की जा रही है। बाद में इन दोनों विमानों को कथित तौर पर टीएमसी के उपयोग के लिए किराए पर दिया गया।
Shopian Encounter: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जाकिर गनी का अंत, 4 दिन बाद मिला शव
लाभार्थियों की पहचान छिपाने का शक
ईडी का कहना है कि कई कंपनियों के जरिए पैसों का लेन-देन किया गया, जिससे वास्तविक लाभार्थियों की पहचान छिपाने की कोशिश की गई। इस पूरे नेटवर्क की जांच अभी जारी है।
राजनीतिक विवाद के बाद खुला मामला
बताया जा रहा है कि यह मामला टीएमसी के भीतर उठे विवाद के बाद सामने आया। पार्टी के कुछ बागी नेताओं ने फंड के स्रोत पर सवाल उठाए थे। इसके बाद बैंक खातों की जांच शुरू हुई और अब ईडी की कार्रवाई से मामला और गंभीर हो गया है।